Close Menu
    What's Hot

    IND vs SL: सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

    CG Crime News: पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार, RD खाते में रकम जमा कराने के नाम पर 150 खाताधारकों से करोड़ों की ठगी

    Bastar Dussehra schedule 2026: बस्तर दशहरा 2026 का आगाज आज से, पाट जात्रा पूजा के साथ शुरू होगा 75 दिवसीय ऐतिहासिक पर्व

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » आंसुओं का मिलन… ::मां की तलाश में 11 माह तक वृद्धाश्रम, बस अड्डे तलाशे; पोस्टर चिपकाए… नौकरी छोड़ दी, आखिर जीत गया संघर्ष
    छत्तीसगढ़

    आंसुओं का मिलन… ::मां की तलाश में 11 माह तक वृद्धाश्रम, बस अड्डे तलाशे; पोस्टर चिपकाए… नौकरी छोड़ दी, आखिर जीत गया संघर्ष

    News Lead18By News Lead18May 14, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    भिलाई    11 महीने से बिछड़ी मां को सामने देखते ही बेटी पूजा खुद पर काबू नहीं रख सकी। वह दौड़कर मां के पैरों में जा गिरी, फिर लिपट गई। दोनों देर तक एक-दूसरे से लिपटकर रोते रहे। पूजा कभी मां के चेहरे को दोनों हाथों से थामकर देखती, कभी आंसू पोंछती, तो कभी पैरों में गिरकर बिलखती। मां बबीता देवी भी कांपते हाथों से बेटी के सिर पर हाथ फेरतीं।

    भिलाई के सेक्टर-1 स्थित फील परमार्थम आश्रम में मंगलवार को यह नजारा ममता, दर्द और थामकर के बाद मिलन का था। इसे देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। यह उस बेटी की पीड़ा है जिसने अपनी पूरी दुनिया को खोने के डर में 11 महीने तड़प-तड़पकर बिताए।

    बिहार के भागलपुर की रहने वाली 65 वर्षीय बबीता देवी 3 जून 2025 को अपने मायके जगतपुर (बांका) जाने के लिए घर से निकली थीं। जाते समय उन्होंने बेटी पूजा से कहा था- ‘10 दिन में लौट आऊंगी…’ लेकिन वह घर नहीं पहुंचीं।

    मां के गायब होते ही पूजा की जिंदगी जैसे थम गई। दरअसल, 32 साल पहले पूजा के जन्म से पहले ही उसके पिता पुण्यदेव सिंह, जो सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में मैनेजर थे, उनका अपहरण हो गया था। वह आज तक नहीं मिले। पति के गुम होने के सदमे ने बबीता देवी की मानसिक सदमा पहुंचा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इकलौती बेटी को पाला। मां-बेटी ही एक-दूसरे की पूरी दुनिया थीं।

    इसीलिए जब मां लापता हुईं तो पूजा जैसे सुध-बुध खो बैठी। वह भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार और नौगछिया समेत दर्जनों वृद्धाश्रमों में मां को तलाशती रही। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिर और सड़कों पर भी उसने मां को खोजा। उसने खुद पोस्टर छपवाकर चिपकाए। थानों में घंटों बैठकर पुलिस से हाथ जोड़कर सिर्फ एक ही गुहार लगाती रही- ‘बस मेरी मां को ढूंढ़ दीजिए…’ उसकी तलाश आखिर भिलाई में खत्म हुई और मां मिल गई।

    एक शब्द बना मददगार, पता खोज ही लिया

    भिलाई से 15 किलोमीटर दूर बबीता देवी विक्षिप्त मिली थीं। फील परमार्थम आश्रम के मुख्य सेवक अमित राज उन्हें आश्रम ले आए। यहां भी वह दिन-रात सिर्फ एक ही बात दोहराती रहीं- ‘मुझे घर जाना है… गेट खोल दो…’ वह पूरा पता नहीं बता पा रही थीं।

    आखिरकार 10 मई को उनकी धुंधली यादों में ‘जगतपुर बांका’ नाम उभरा। इसके बाद आश्रम की टीम ने तुरंत बांका पुलिस से संपर्क किया। 11 मई की सुबह पूजा के पास फोन आया- ‘आपकी मां भिलाई के एक आश्रम में हैं…’ यह सुनते ही वह रो पड़ी। उस वक्त वह एक कोचिंग में थी। उसने छुट्टी मांगी, लेकिन मना कर दिया गया।

    तब उसने साफ कह दिया- ‘नौकरी मेरी मां से बढ़कर नहीं हो सकती।’ इसके बाद पूजा बिना रिजर्वेशन के साउथ बिहार एक्सप्रेस की जनरल बोगी में बैठकर भिलाई के लिए रवाना हो गई। 11 महीने बाद जिस मां को हर भीड़ में खोज रही थी, वह उसके सामने थी।

    अपनों से बिछड़ों का सहारा बना फील परमार्थम सेंटर: फील परमार्थम विक्षिप्त और अपनों से बिछड़े लोगों का सहारा बना हुआ है। यहां अब तक 200 से अधिक लोगों को आश्रय मिला है। 55 लोगों को उनके परिवारों से मिला चुका है। अभी 96 लोग रह रहे हैं

    Related posts:

    1. Chhattisgarh: गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस आरक्षक भर्ती अभ्यर्थियों से की वन-टू-वन चर्चा, शिकायतों को किया दूर
    2. रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला
    3. रायपुर के ज्वेलरी शॉप में बवाल: कर्मचारी पर चोरी का आरोप, 8 घंटे बंधक बनाकर पिटाई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
    4. प्रदेश के बड़े बकायादारों से पेंडिंग करोड़ों के बिजली बिल की वसूली या बिजली कनेक्शन काटे सरकार, 1 मई के बाद कार्यकर्ता काटेंगे कनेक्शन – आम आदमी पार्टी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleIPL: मौसम की मार नहीं रोक पाई खुमार
    Next Article भाजपा संगठन में फेरबदल:प्रदेश कार्यसमिति में 23 विधायकों को सदस्य नहीं बनाया, ऐसा पहली बार हुआ

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG Crime News: पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार, RD खाते में रकम जमा कराने के नाम पर 150 खाताधारकों से करोड़ों की ठगी

    छत्तीसगढ़

    Bastar Dussehra schedule 2026: बस्तर दशहरा 2026 का आगाज आज से, पाट जात्रा पूजा के साथ शुरू होगा 75 दिवसीय ऐतिहासिक पर्व

    Raipur

    Hareli Public Holiday: आज छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद

    Latest Posts

    IND vs SL: सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

    CG Crime News: पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार, RD खाते में रकम जमा कराने के नाम पर 150 खाताधारकों से करोड़ों की ठगी

    Bastar Dussehra schedule 2026: बस्तर दशहरा 2026 का आगाज आज से, पाट जात्रा पूजा के साथ शुरू होगा 75 दिवसीय ऐतिहासिक पर्व

    Hareli Public Holiday: आज छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद

    CG Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया सिस्टम, छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश के आसार

    AIIMS Raipur Recruitment 2026: AIIMS रायपुर में ग्रुप-A के 121 पदों पर निकली भर्ती, 65,000+ सैलरी के लिए 16 अगस्त तक करें आवेदन

    Monsoon Health Tips: बारिश में गैस, अपच और ब्लोटिंग से बचना है? आयुष मंत्रालय ने बताया क्या खाएं, किन चीजों से करें परहेज

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! Train में सिगरेट-बीड़ी पीना और गुटखा-तंबाकू खाना पड़ेगा महंगा, अब देना होगा भारी जुर्माना

    Who Is Komal Rani Swarnkar: गोविंदा की 37 साल पुरानी शादी में आई दरार? कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर की खबरों ने मचाई सनसनी

    CG Anganwadi Recruitment: इस जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.