Close Menu
    What's Hot

    बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाएंगे PM मोदी, शहीदों के बलिदान को करेंगे नमन

    IRCTC Tatkal Ticket Booking Tips: ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

    सड़क हादसे में घायलों को मिलेगी बड़ी राहत, देशभर में मुफ्त होगा इलाज; जानें PM RAHAT योजना की पूरी प्रक्रिया

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » RBI ने घटाया रेपो रेट: होम लोन और EMI अब होंगे सस्ते, आम जनता को मिलेगा बड़ा लाभ
    भारत

    RBI ने घटाया रेपो रेट: होम लोन और EMI अब होंगे सस्ते, आम जनता को मिलेगा बड़ा लाभ

    News Lead 18By News Lead 18December 5, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को वह बड़ी घोषणा कर दी जिसका इंतजार करोड़ों कर्जदारों को था। बढ़ती महंगाई के बीच EMI में राहत की उम्मीद लगाए बैठे उपभोक्ताओं के लिए यह बड़ा तोहफा है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक के बाद RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट 0.25% घटाकर 5.25% करने की घोषणा की। इसके साथ ही घर, गाड़ी और पर्सनल लोन की EMI में कमी आने का रास्ता साफ हो गया है।

    संजय मल्होत्रा ने बताया कि MPC ने 3 से 5 दिसंबर तक हालात की पूरी जांच की। देश में ब्याज दरों की स्थिति, दुनिया में आर्थिक माहौल, लोगों की खरीदारी की मांग और लगातार गिरती महंगाई को देखते हुए सभी सदस्यों ने मिलकर रेपो रेट घटाने का फैसला किया। फिलहाल भारत की अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है।दूसरी तिमाही में GDP 8.2% बढ़ी और अक्टूबर 2025 में खुदरा महंगाई सिर्फ 0.25% रह गई, जो अब तक का सबसे कम स्तर है। इसी वजह से RBI के पास ब्याज दर घटाने का अच्छा मौका था।

    Gold Price Today: सोने की कीमत में गिरावट, आज 10 ग्राम गोल्ड का भाव इतना गिरा, देखें प्रमुख शहरों का अपडेटेड रेट

    लोन होंगे सस्ते

    रेपो रेट घटने का सीधा असर बैंकों के कर्ज पर होगा। बैंक अब कम ब्याज दर पर आरबीआई से पैसा उठाएंगे, जिसका फायदा उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा। होम लोन की EMI कम होगी, ऑटो लोन सस्ता होगा और पर्सनल लोन पर भी ब्याज दरों में राहत संभव है। फेस्टिव सीजन के बाद यह कदम उपभोक्ताओं की जेब को बड़ी राहत दे सकता है।

    लिक्विडिटी बढ़ाने का ऐलान

    RBI ने केवल रेपो रेट में कटौती ही नहीं की, बल्कि बाजार में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए कई कदम भी उठाए है, जैसे-

    • STF (Standing Deposit Facility) रेट घटकर 5%
    • MSF (Marginal Standing Facility) और बैंक रेट 5.5%
    • 1 लाख करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड की OMO खरीद
    • 5 बिलियन डॉलर की तीन साल की डॉलर-रुपया बाय-सेल स्वैप

    इन कदमों का उद्देश्य सिस्टम में युवेल लिक्विडिटी बढ़ाना और विकास गति को बनाए रखना है।

    Trains Cancelled: रायपुर मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग काम के कारण 10 ट्रेनों का संचालन रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

    न्यूट्रल स्टांस जारी रखा

    MPC ने अपनी मौद्रिक नीति में न्यूट्रल स्टांस जारी रखने की घोषणा की। इसका मतलब है कि आगे की नीतियों में RBI महंगाई और विकास के संतुलन को प्राथमिकता में रखेगा।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमज़ान की शुभकामनाएं दीं, शांति और सद्भाव की कामना की
    2. अंबाला में खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ विरोध, भारत माता के पोस्टर लगाए गए
    3. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    4. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleGold Price Today: सोने की कीमत में गिरावट, आज 10 ग्राम गोल्ड का भाव इतना गिरा, देखें प्रमुख शहरों का अपडेटेड रेट
    Next Article CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, अगले 48 घंटे में 1 से 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

    Related Posts

    भारत

    IRCTC Tatkal Ticket Booking Tips: ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

    भारत

    सड़क हादसे में घायलों को मिलेगी बड़ी राहत, देशभर में मुफ्त होगा इलाज; जानें PM RAHAT योजना की पूरी प्रक्रिया

    भारत

    Bank Holiday: बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 8 नवंबर से कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

    Latest Posts

    बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाएंगे PM मोदी, शहीदों के बलिदान को करेंगे नमन

    IRCTC Tatkal Ticket Booking Tips: ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

    सड़क हादसे में घायलों को मिलेगी बड़ी राहत, देशभर में मुफ्त होगा इलाज; जानें PM RAHAT योजना की पूरी प्रक्रिया

    CG Government Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर निकली भर्ती

    BSF में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, ऑफलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

    Diwali 2026: दिवाली पर इन 7 जीवों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, माता लक्ष्मी की कृपा से चमक सकती है किस्मत

    Ramayana: विवेक ओबेरॉय ने की रणबीर कपूर और यश की जमकर तारीफ, फिल्म को बताया भारतीय संस्कृति का ‘महायज्ञ’

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ का जलवा, रायपुर-बिलासपुर समेत तीन शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

    छत्तीसगढ़ में Fire NOC को लेकर बड़ा अपडेट, नवीनीकरण के लिए तय हुई 30 कार्य दिवस की समय-सीमा, आदेश जारी

    CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर होगी भर्ती, जानें कब होंगी तीनों परीक्षाएं

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.