कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा, 31 मार्च 2025: जिले के कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन को पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई, जिसमें एक महिला ने इलाज के दौरान डॉक्टर पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चाम्पा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी डॉक्टर फरार हो गया था और पुलिस से बचने के लिए बिलासपुर की ओर भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Share.
© 2025 News Lead 18. Designed by Nimble Technology.
Exit mobile version