रायपुर। दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी OBC विभाग के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सेन ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भूपेश बघेल जी से उनके सिविल लाइन स्थित निवास पर सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर श्री लक्ष्मण सेन ने भूपेश बघेल जी को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
श्री लक्ष्मण सेन ने कहा कि भूपेश बघेल जी का स्नेह, मार्गदर्शन और संगठन के प्रति समर्पण हम सभी कांग्रेसजनों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा पिछड़े वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।

इस आत्मीय मुलाकात के लिए श्री लक्ष्मण सेन ने आदरणीय भूपेश बघेल जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
