Close Menu
    What's Hot

    डर से विकास तक’ नक्सलवाद की समाप्ति पर बोले मंत्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ में बदली तस्वीर

    डीजे वाहनों पर रायपुर पुलिस की सख्ती, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

    नशीली टेबलेट सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नेटवर्क की कड़ी जोड़ी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » बस्तर को नई उड़ान: 31 मार्च से फिर शुरू होगी जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट, हैदराबाद से भी कनेक्टिविटी
    छत्तीसगढ़

    बस्तर को नई उड़ान: 31 मार्च से फिर शुरू होगी जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट, हैदराबाद से भी कनेक्टिविटी

    News Lead18By News Lead18March 26, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    बस्तर    एलायंस एयर ने बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी राहत का ऐलान करते हुए जगदलपुर-रायपुर सेक्टर पर दोबारा हवाई सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। यह सेवा 31 मार्च से समर शेड्यूल के तहत शुरू होगी और हैदराबाद, जगदलपुर और रायपुर को आपस में जोड़ेगी।

    काफी समय से इस रूट पर फ्लाइट सेवा बंद होने के कारण यात्रियों को लंबी दूरी सड़क और रेल मार्ग से तय करनी पड़ रही थी। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग के बाद अब यह सेवा फिर से शुरू होने जा रही है, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

    नई फ्लाइट सेवा के शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और प्रशासनिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इस बीच एक बदलाव यह भी हुआ है कि जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली फ्लाइट को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

    फ्लाइट शेड्यूल (आगे की उड़ान)

    • हैदराबाद से सुबह 7:50 बजे प्रस्थान
    • जगदलपुर में 9:10 बजे आगमन
    • जगदलपुर से 9:35 बजे प्रस्थान
    • रायपुर में 10:30 बजे आगमन

    वापसी उड़ान

    • रायपुर से दोपहर 2:25 बजे प्रस्थान
    • जगदलपुर में 3:20 बजे आगमन
    • जगदलपुर से 3:45 बजे प्रस्थान
    • हैदराबाद में 5:05 बजे आगमन

    इस नई कनेक्टिविटी से बस्तर क्षेत्र को सीधे बड़े शहरों से जुड़ने का मौका मिलेगा। रायपुर के जरिए अन्य शहरों तक पहुंच आसान होगी और भविष्य में रीवा जैसे शहरों से भी हवाई संपर्क मजबूत होने की संभावना है। जहां एक ओर नई सेवा शुरू हो रही है, वहीं एलायंस एयर ने जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली फ्लाइट को फिलहाल बंद कर दिया है। इस रूट पर हाल ही में आखिरी उड़ान संचालित की गई, जिसके बाद इसे स्थगित कर दिया गया है।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायपुर जिले के आरंग विकासखंड स्थित चंद्रखुरी धाम में माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ,
    Next Article इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, नौकरी-व्यापार में बढ़ेंगे बेहतर अवसर

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    डर से विकास तक’ नक्सलवाद की समाप्ति पर बोले मंत्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ में बदली तस्वीर

    छत्तीसगढ़

    डीजे वाहनों पर रायपुर पुलिस की सख्ती, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

    छत्तीसगढ़

    नशीली टेबलेट सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नेटवर्क की कड़ी जोड़ी

    Latest Posts

    डर से विकास तक’ नक्सलवाद की समाप्ति पर बोले मंत्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ में बदली तस्वीर

    डीजे वाहनों पर रायपुर पुलिस की सख्ती, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

    नशीली टेबलेट सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नेटवर्क की कड़ी जोड़ी

    सीएम साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी, कोरिया के जल संरक्षण मॉडल की प्रधानमंत्री ने की सराहना

    छत्तीसगढ़: दुर्ग के इंदिरा मार्केट में दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

    छत्तीसगढ़: रायगढ़ में ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

    विदेशी मुद्रा के नाम पर देशभर में ठगी करने वाला शातिर आरोपी अमन शर्मा को कोलकाता से गिरफ्तार किया।,

    देश की पहली डिजिटल जनगणना में पूछे जाएंगे 33 सवाल, पहली बार LIVE-IN रिश्तों को भी मिली मान्यता

    मोहला-मानपुर में बड़ी कार्रवाई: AK-47 और INSAS राइफल समेत हथियारों बड़ा जखीरा बरामद ऑपरेशन 31 मार्च की नक्सलवाद समाप्ति डेडलाइन से ठीक पहले अंजाम दिया गया

    घर बैठे कर सकते हैं आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट, Aadhaar App से फटाफट हो जाएगा ये काम

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.