Close Menu
    What's Hot

    महादेव सट्टा ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में पेश, सुरक्षा सख्त

    अमेरिका मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं का दबदबा, पिया डंडिया, अरुणा मिलर और सुहास सुब्रमण्यम ने दर्ज की जीत

    IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, INDI गठबंधन के सुदर्शन रेड्डी को कैसे मिली करारी हार ? 10 प्वाइंट्स में जानें
    देश - विदेश

    NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, INDI गठबंधन के सुदर्शन रेड्डी को कैसे मिली करारी हार ? 10 प्वाइंट्स में जानें

    News Lead 18By News Lead 18September 10, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली : देश के 15वें उपराष्ट्रपति का चुनाव संपन्न हुआ और एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भारत के नए उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को हार मिली है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। इस चुनाव के लिए कुल 788 मतदाता थे, जिनमें से सात सीटें खाली थीं, इसलिए 781 वोट पड़ने थे। वोटिंग के बाद मतदान प्रतिशत 98.2% रहा, जिसमें कुल 767 वोट डाले गए और 752 वोट मान्य थे यानी 16 वोट अवैध पाए गए। सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी और विपक्षी उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

    CG NEWS : ढाई क्विंटल चांदी जब्त, तस्करी का पर्दाफाश – दो आरोपी गिरफ्तार

    विपक्षी उम्मीदवार को मिली हार, क्या थी वजह, 10 प्वाइंट्स में जानिए 

    1. सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का मंगलवार को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। उनके लिए संख्याएं पहले से ही पर्याप्त थीं। लेकिन इस चुनाव से ऐसे कुछ महत्वपूर्ण संकेत मिलते हैं जो आगे के लिए बहुत कुछ कहते हैं। 
    2. विपक्षी दलों से मिले 14 वोट एनडीए के लिए बड़ी कामयाबी साबित हुए, क्योंकि 15 वोट अमान्य हो गए और 14 वोट विपक्षी दलों से एनडीए को मिलने से विपक्ष को बड़ा झटका लगा।
    3. एनडीए को कुछ क्रॉस वोटिंग का लाभ भी मिला, बता दें कि एनडीए की कुल संख्या 427 थी, इसमें वायएसआर कांग्रेस के 11 सांसदों वोट देने से कुल संख्या 438 हो गई और इसके अलावा, 14 अतिरिक्त वोट क्रॉस वोटिंग के जरिए सीपी राधाकृष्णन के खाते में गए, जिससे विपक्ष को हार मिली।
    4. विपक्ष ने अपनी एकजुटता दिखाने के लिए ही दक्षिण भारत के सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा, ताकि मतदान प्रक्रिया में एकजुटता का संदेश जाए। लेकिन एनडीए ने अपनी रणनीति के तहत क्रॉस वोटिंग के जरिए विपक्ष के वोट बैंक में सेंध लगाई और 452 वोट हासिल कर लिए।
    5. सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज़ पर वोट करने की अपील की थी। यही कारण रहा कि कुछ क्रॉस वोटिंग हुई और एनडीए को फायदा मिला।
    6. इस चुनाव में 15 वोट अमान्य पाए गए, यानी कुल वोटों का लगभग 2 फीसदी हिस्सा. यह बताता है कि सांसदों को मतदान प्रक्रिया में गलती करने या जानबूझकर इनवैलिड वोट देने की संभावना रही।
    7. एनडीए ने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान तमिलनाडु के कोयंबटूर से दो बार लोकसभा सांसद रहे 68 वर्षीय राधाकृष्णन को एक अनुभवी और बेदाग़ नेता के रूप में पेश किया गया था, गौंडर-कोंगु वेल्लालर ओबीसी समुदाय से आते हैं।
    8. दोनों उम्मीदवारों ने जीत का विश्वास व्यक्त किया था। एक तरफ न्यायमूर्ति रेड्डी ने कहा कि वह “लोगों की अंतरात्मा को जगाने का प्रयास कर रहे हैं”, जबकि राधाकृष्णन ने इस मुकाबले को “भारतीय राष्ट्रवाद” और “विकसित भारत” के दृष्टिकोण की जीत बताया।
    9. कांग्रेस ने इंडी गठबंधन के 315 सांसदों के वोट का दावा किया था, हालांकि गठबंधन के प्रत्याशी को 15 वोट कम मिले। बीआएस और बीजेडी ने चुनाव में भाग नहीं लिया, जबकि राज्यसभा में बीआरएस के 4 और बीजेडी के 7 सांसद हैं। लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया था।
    10. भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पास पर्याप्त संख्याबल था, इसलिए महाराष्ट्र के राज्यपाल को उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के पद पर जीतना कोई बड़ी बात कम और एक प्रतीकात्मक मुकाबला ज़्यादा था। इससे इतर, दोनों गठबंधनों ने अपने सांसदों को चुनाव में वोट डालने की ट्रेनिंग दी थी फिर भी कई वोट अमान्य हो गए।

    Related posts:

    1. पंजाब में नशे के खिलाफ महायुद्ध छेड़ चुकी है हमारी सरकार: अरविंद केजरीवाल
    2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘Honorary Order of Freedom of Barbados’ से सम्मानित, देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी
    3. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    4. उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA प्रत्याशी राधाकृष्णन ने भरा नामांकन, PM मोदी रहे प्रस्तावक
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG NEWS : ढाई क्विंटल चांदी जब्त, तस्करी का पर्दाफाश – दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article Chhattisgarh : एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं होने से बच्ची की मौत, परिजनों ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा

    Related Posts

    देश - विदेश

    अमेरिका मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं का दबदबा, पिया डंडिया, अरुणा मिलर और सुहास सुब्रमण्यम ने दर्ज की जीत

    देश - विदेश

    एलन मस्क का बड़ा ऐलान: अब बिना बोले और बिना हाथ हिलाए सिर्फ सोचकर कर सकेंगे बात, दृष्टिहीनों को भी मिलेगी नई रोशनी

    देश - विदेश

    Free Fire India Launch: भारत में जल्द वापसी करेगा गेम, Android और iOS यूजर्स इस दिन से कर सकेंगे डाउनलोड

    Latest Posts

    महादेव सट्टा ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में पेश, सुरक्षा सख्त

    अमेरिका मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं का दबदबा, पिया डंडिया, अरुणा मिलर और सुहास सुब्रमण्यम ने दर्ज की जीत

    IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

    छत्तीसगढ़ में आज भी झमाझम बारिश के आसार, ‘मुरासु’ का दिखेगा असर; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति परीक्षा की बदली गई तारीख, जानें अब कब होगा एग्जाम

    देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन में मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं, 280 किमी/घंटा की रफ्तार समेत जानें टॉप 20 फीचर्स

    छत्तीसगढ़ में रसोई गैस को लेकर बड़ा बदलाव, 100 मीटर के दायरे में पाइपलाइन होने पर लेना होगा PNG कनेक्शन

    Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा इन चीजों की खरीदारी भी मानी जाती है बेहद शुभ, देखें पूरी लिस्ट

    CG Holiday: छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, देवउठनी एकादशी पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर; आदेश जारी

    RRB Recruitment 2026: रेलवे में 195 पदों पर निकली भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन शुरू; जानें योग्यता और सैलरी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.