दंतेवाड़ा में मुठभेड़: 25 लाख की इनामी महिला माओवादी ढेर
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को हुई मुठभेड़ में 25 लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी रेणुका उर्फ बानु मारी गई। बीते तीन महीनों में बस्तर क्षेत्र में अब तक 119 माओवादी मारे जा चुके हैं।
इस अभियान की सफलता पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बधाई दी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता, गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में माओवाद छत्तीसगढ़ में अंतिम सांसें गिन रहा है।
सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता है। दंतेवाड़ा पुलिस और सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई राज्य में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां लगातार माओवादी गुटों के खिलाफ अभियान चला रही हैं।