Close Menu
    What's Hot

    खाना खाने के बाद पान चबाना केवल एक परंपरा नहीं, सेहत के लिए है वरदान—जानिए इसके हैरान कर देने वाले फ़ायदे!

    ‘तेरे में हिम्मत है तो घर आजा’… जब श्वेता तिवारी के रिश्ते पर मचा था बवाल, सेजान खान ने राजा चौधरी को दी खुली चुनौती

    WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब डेस्कटॉप ब्राउजर से भी कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, जानें नए फीचर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » ISRO की नई उड़ान: भारत का सबसे भारी संचार उपग्रह CMS-03 आज होगा लॉन्च, LVM-3 से रचेगा नया इतिहास
    देश - विदेश

    ISRO की नई उड़ान: भारत का सबसे भारी संचार उपग्रह CMS-03 आज होगा लॉन्च, LVM-3 से रचेगा नया इतिहास

    News Lead 18By News Lead 18November 2, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    आंध्र प्रदेश : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) रविवार शाम अपने अब तक के सबसे भारी संचार उपग्रह CMS-03 को अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM-3 के जरिये अंतरिक्ष में भेजेगा। यह पहली बार होगा जब इसरो भारतीय भूमि से 4,000 किलोग्राम से अधिक वजन वाले उपग्रह को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में स्थापित करेगा। यह भारत की बढ़ती भारी-भार क्षमता की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।

    CMS-03 एक मल्टीबैंड कम्युनिकेशन सैटेलाइट है, जिसका वजन 4,410 किलोग्राम है। इसे पृथ्वी की सतह से लगभग 29,970 किमी x 170 किमी की ट्रांसफर कक्षा में स्थापित किया जाएगा। अब तक इसरो को अपने भारी उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करने के लिए विदेशी एजेंसियों जैसे Arianespace और SpaceX की सेवाएं लेनी पड़ती थीं। इस बार की सफलता से भारत भारी उपग्रहों को स्वदेशी रूप से लॉन्च करने में सक्षम हो जाएगा।

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में थमी बारिश, आसमान साफ होने से बढ़ेगी ठंड

    LVM-3: भारत का सबसे शक्तिशाली रॉकेट

    LVM-3 (पहले GSLV Mk-3 कहा जाता था) तीन तरह के इंजन – ठोस (Solid), तरल (Liquid) और क्रायोजेनिक (Cryogenic) के संयोजन से चलता है। यह रॉकेट 8,000 किग्रा तक का भार लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) में भेजने की क्षमता रखता है। इसके अलावा, 4,000 किग्रा तक का भार जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट (GEO) में भेजने की भी क्षमता है।

    यह वही रॉकेट है जिसने चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 मिशनों को अंतरिक्ष में पहुंचाया था। 2022-23 में इस रॉकेट ने OneWeb मिशन के तहत 72 उपग्रहों को लो-अर्थ ऑर्बिट में पहुंचाकर अपनी बहुमुखी क्षमता साबित की थी।

    भारत के पूर्व के भारी संचार उपग्रह जैसे GSAT-11 (5,854 किग्रा) और GSAT-24 (4,181 किग्रा) को यूरोपीय कंपनी Arianespace ने लॉन्च किया था, जबकि GSAT-20 (4,700 किग्रा) को SpaceX के रॉकेट ने कक्षा में स्थापित किया। CMS-03 को लॉन्च करने के लिए इसरो ने इसकी कक्षा को थोड़ा कम रखा है, ताकि रॉकेट उसकी क्षमता से अधिक भार वहन कर सके।

    इसरो अब LVM-3 की क्षमता को और बढ़ाने पर काम कर रहा है। इसके लिए मानव अंतरिक्ष मिशन (Gaganyaan) और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की योजना को ध्यान में रखा जाता है।

    UPSC Exam Calendar 2026 जारी: जानिए 27 भर्ती परीक्षाओं की पूरी डेट शीट

    सेमी-क्रायोजेनिक इंजन, जिसमें रिफाइंड केरोसीन और लिक्विड ऑक्सीजन का इस्तेमाल किया जाएगा। यह न केवल अधिक शक्तिशाली होगा बल्कि लागत भी घटाएगा। इन सुधारों के बाद रॉकेट की क्षमता लो-अर्थ ऑर्बिट में 10,000 किग्रा तक भार ले जाने की हो जाएगी। यही रॉकेट भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के पहले मॉड्यूल को अंतरिक्ष में भेजने में सक्षम होगा।

    LVM-3 इसरो का सबसे सफल रॉकेट है। इसके सभी सात प्रक्षेपण सफल रहे हैं। इसके विपरीत, GSLV के 18 में से 4 और PSLV के 63 में से 3 प्रक्षेपण असफल रहे। इसरो अब एक नया Lunar Module Launch Vehicle (LMLV) भी विकसित कर रहा है, जो 80,000 किग्रा तक का भार अंतरिक्ष में ले जाने में सक्षम होगा। विशेष रूप से मानव मिशनों को चांद तक भेजने के लिए।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    2. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    3. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    4. अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, चौकियों पर कब्जा; 15 सैनिक शहीद
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Weather Update: छत्तीसगढ़ में थमी बारिश, आसमान साफ होने से बढ़ेगी ठंड
    Next Article Gold Price Update: हफ्तेभर के उतार-चढ़ाव के बाद भी सस्ता हुआ सोना, जानें 24 से 18 कैरेट तक के ताज़ा रेट

    Related Posts

    देश - विदेश

    Japan Earthquake: धरती हिलते ही मची तबाही! मॉल के उड़े परखच्चे, फैक्ट्री पर गिरी चिमनी, जानें कितनी हुई मौतें

    देश - विदेश

    डिजिटल सेफ्टी पर DoT का बड़ा कदम: अब देश में ही स्टोर होगा कॉल और मैसेज डेटा, टेलीकॉम कंपनियों के लिए नियम सख्त

    देश - विदेश

    UPSC Recruitment 2026: प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें तुरंत आवेदन!

    Latest Posts

    खाना खाने के बाद पान चबाना केवल एक परंपरा नहीं, सेहत के लिए है वरदान—जानिए इसके हैरान कर देने वाले फ़ायदे!

    ‘तेरे में हिम्मत है तो घर आजा’… जब श्वेता तिवारी के रिश्ते पर मचा था बवाल, सेजान खान ने राजा चौधरी को दी खुली चुनौती

    WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब डेस्कटॉप ब्राउजर से भी कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, जानें नए फीचर

    रायपुर एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि: ASQ सर्वे में भारत में दूसरा, दुनिया में 66वीं रैंक हासिल

    Indian Army Regiment: बस्तर के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! सेना में अलग रेजिमेंट बनाने की मांग पर केंद्र का सकारात्मक संकेत

    CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, जानें परीक्षा की तारीख और पूरी डिटेल

    Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर

    Japan Earthquake: धरती हिलते ही मची तबाही! मॉल के उड़े परखच्चे, फैक्ट्री पर गिरी चिमनी, जानें कितनी हुई मौतें

    ICC Rankings में वैभव सूर्यवंशी का धमाका! लगाई 230 स्थानों की छलांग; जानिए अब कौन-से नंबर पर पहुंचे

    CG Weather Alert: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत! छत्तीसगढ़ में 48 घंटे तक तेज बारिश और गरज-चमक की चेतावनी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.