Close Menu
    What's Hot

    घर बैठे कर सकते हैं आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट, Aadhaar App से फटाफट हो जाएगा ये काम

    अभी हमारी शादी भी नहीं हुई और हम छुरी आ गएः पंडित धीरेंद्र शास्त्री

    ग्वालियर में एजी पुल से विक्की फैक्ट्री तक सड़क निर्माण शुरू, एक माह रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन; यात्रियों को अपनाने होंगे नए रूट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » बालाघाट के केसलई गांव में एक पिता ने अपने ही तीन साल के बेटे पर कुल्हाड़ी से कई वार कर उसकी हत्या कर दी
    राष्ट्रीय

    बालाघाट के केसलई गांव में एक पिता ने अपने ही तीन साल के बेटे पर कुल्हाड़ी से कई वार कर उसकी हत्या कर दी

    News Lead18By News Lead18March 29, 2026Updated:March 29, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    बालाघाट/उकवा। रूपझर थाना अंतर्गत ग्राम केसलई में एक पिता ने अपने ही तीन वर्षीय मासूम बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। बताया गया कि रतनसिंह उइके मूल रूप से ग्राम टिकरिया का रहने वाला है। जिसकी शादी सात वर्ष पूर्व सुनीता से हुई है और शादी के बाद से वह अपने ससुराल ग्राम केसलई में रहने लगा था और मजदूरी कर रहा था।

    परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा एक छह वर्ष की बड़ी बेटी है और बेटा वीरेंद्र कुमार तीन वर्ष का था। रतन सिंह अपने बच्चों को डांट फटकार लगाते रहता था। आरोपित रतनसिंह उइके अपनी पत्नी सुनीता के साथ रोज की तरह शुक्रवार की सुबह महुआ बीनने जंगल गया था।

    दोपहर में घर लौटने के बाद सब कुछ सामान्य था। शाम चार बजे करीब रतन सिंह की पत्नी सुनीता मवेशी लेने के लिए खेत तरफ गई थी, तब तीन वर्ष का नन्हा वीरेंद्र आंगन में था। मासूम को क्या पता था कि चंद पलों में उसका अपना पिता ही उसका काल बन जाएगा।

    पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

    किसी बात पर उपजे अचानक गुस्से में रतन सिंह ने पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और मासूम वीरेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। कुल्हाड़ी के गहरे घाव वीरेंद्र की गर्दन और कनपटी पर लगे। जिससे उस मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब पत्नी सुनीता वापस लौटी, तो सामने का मंजर देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

    घर का आंगन, जहां कुछ देर पहले वीरेंद्र की किलकारियां गूंज रही थीं, वह अब मासूम के खून से लाल हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही रूपझर थाना प्रभारी दीपक त्रिपाठी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित रतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

    शनिवार को जिला अस्पताल में मासूम का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। आरोपित को बैहर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

    No related posts.

    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleबंदूकें थमीं पर जमीन में दबे आइईडी से अब भी जंग, साल 2001 से 2026 तक आइईडी ब्लास्ट की 1,277 घटनाएं हुई हैं दर्ज
    Next Article ग्वालियर में एजी पुल से विक्की फैक्ट्री तक सड़क निर्माण शुरू, एक माह रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन; यात्रियों को अपनाने होंगे नए रूट

    Related Posts

    राष्ट्रीय

    घर बैठे कर सकते हैं आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट, Aadhaar App से फटाफट हो जाएगा ये काम

    राष्ट्रीय

    ग्वालियर में एजी पुल से विक्की फैक्ट्री तक सड़क निर्माण शुरू, एक माह रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन; यात्रियों को अपनाने होंगे नए रूट

    Latest Posts

    घर बैठे कर सकते हैं आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट, Aadhaar App से फटाफट हो जाएगा ये काम

    अभी हमारी शादी भी नहीं हुई और हम छुरी आ गएः पंडित धीरेंद्र शास्त्री

    ग्वालियर में एजी पुल से विक्की फैक्ट्री तक सड़क निर्माण शुरू, एक माह रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन; यात्रियों को अपनाने होंगे नए रूट

    बालाघाट के केसलई गांव में एक पिता ने अपने ही तीन साल के बेटे पर कुल्हाड़ी से कई वार कर उसकी हत्या कर दी

    बंदूकें थमीं पर जमीन में दबे आइईडी से अब भी जंग, साल 2001 से 2026 तक आइईडी ब्लास्ट की 1,277 घटनाएं हुई हैं दर्ज

    छत्तीसगढ़ डायोसिस सीएनआई का दोगला चरित्र,!! षडयंत्र का हुआ बड़ा खुलासा

    संचारी अंग्रेजी और सॉफ्ट स्किल्स पर सेमिनार का सफल आयोजन गुरुकुल महिला महाविद्यालय

    अब समय के हिसाब से बदलेगा बिजली बिल, नई टैरिफ व्यवस्था से सस्ती-महंगी बिजली का खेल शुरू

    तेल की कालाबाजारी पर एक्शन: अब उद्योगों को नहीं मिलेगा डीजल, बिलासपुर जिला प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

    अंबिकापुर: सेंट्रल जेल में कैदी को विशेष सुविधा, नियमों के उल्लंघन पर उठे सवाल, दो प्रहरी निलंबित

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.