Close Menu
    What's Hot

    Shubman Gill World Record: गिल का बड़ा कारनामा! बाबर आजम सहित कई बल्लेबाज पीछे, इस मामले में बने नंबर-1

    राजा रघुवंशी के परिवार में फिर पसरा मातम, करीबी दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध हालत में मौत

    मिठाई दुकान के अंदर का VIDEO हुआ वायरल, सामने आया हैरान करने वाला नजारा; जांच के बाद होगी कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर! पेंडिंग ट्रैफिक चालान पर सर्विस से लेकर इंश्योरेंस तक अटक सकता है काम
    Raipur

    वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर! पेंडिंग ट्रैफिक चालान पर सर्विस से लेकर इंश्योरेंस तक अटक सकता है काम

    News Lead 18By News Lead 18October 4, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Raipur e-Challan News: सुप्रीम कोर्ट के लंबित ई-चालानों की वसूली को लेकर दिए गए सख्त निर्देशों के बाद रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने भी कार्रवाई तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। लंबे समय से ई-चालान जमा नहीं करने वाले और बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है। ऐसे वाहनों से जुड़ी कुछ सेवाओं को रोकने की कार्रवाई की जा सकती है।

    पुलिस ने ऑटोमोबाइल कारोबारियों, पीयूसी सेंटर संचालकों और बीमा कंपनियों को लंबित ई-चालान वाले वाहनों को लेकर निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बकाया चालान वाले वाहनों की सर्विसिंग, प्रदूषण जांच (PUC) और बीमा जैसी सेवाओं पर रोक लगाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य लंबे समय से लंबित जुर्माने की वसूली करना और बार-बार नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करना है।

    डेब्यू मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज की जमकर धुनाई, अभिषेक-वैभव ने कूटा, नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

    सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बढ़ी सख्ती

    लंबित ई-चालानों की वसूली के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के तहत जुर्माना जमा नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ जब्ती जैसी कार्रवाई के साथ पंजीयन प्रमाणपत्र (RC), फिटनेस, PUC, ऑनलाइन वाहन सेवाओं और स्वामित्व हस्तांतरण जैसी सुविधाओं पर रोक लगाने का प्रावधान बताया गया है। बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है।

    95 हजार की बाइक, 1.77 लाख का जुर्माना

    रायपुर में ई-चालान के एक मामले ने लंबित जुर्माने की स्थिति को सामने रखा है। एक बाइक चालक के खिलाफ 36 बार ई-चालान जारी किए गए हैं। बाइक की कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई गई है, जबकि उस पर अब तक करीब 1.77 लाख रुपये का जुर्माना दर्ज हो चुका है।

    लापरवाही से वाहन चलाने के मामलों में पहली बार दो हजार रुपये और इसके बाद प्रत्येक उल्लंघन पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है।

    737 वाहनों पर 44,175 दोहराए गए चालान

    रायपुर में ऐसे 737 वाहन सामने आए हैं, जिन पर कुल 44,175 दोहराए गए चालान दर्ज हैं। यानी इन वाहनों से जुड़े मामलों में एक से अधिक बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया है। पुलिस अब ऐसे वाहन मालिकों की निगरानी बढ़ाने और लंबित जुर्माने की वसूली के लिए कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

    Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अब बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन गर्म और रातें होंगी ठंडी

    28 प्रमुख चौक-चौराहों पर डिजिटल निगरानी

    रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने डिजिटल निगरानी और कार्रवाई के लिए शहर के 28 प्रमुख चौक-चौराहों को चिह्नित किया है। इन स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जा रही है। रात के समय नशे में वाहन चलाने और तीन सवारी बैठाने जैसे मामलों में भी कार्रवाई की जा रही है।

    नियम तोड़ने की स्थिति में वाहन का रिकॉर्ड तैयार किया जाता है और संबंधित वाहन मालिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ई-चालान भेजा जाता है। अब लंबित चालानों की संख्या बढ़ने पर वाहन मालिकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है।

    Related posts:

    1. मौनी रॉय संग शुरू होगा CCPL Season 3, दर्शकों के लिए खास ऑफर—कैच पकड़ते ही जीत सकते हैं दोपहिया वाहन और कैश
    2. Pre-Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव, बस्तर सहित कई जिलों में बरसे बादल; अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना
    3. Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ
    4. CM आवास पर आधी रात तक चली हाईलेवल बैठक, 4 घंटे मंत्रियों और BJP नेताओं संग हुई अहम चर्चा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG News: जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आई आग की चपेट में; गाड़ी मालिक गायब
    Next Article 12th Pass Government Jobs: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, इन पदों पर मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी और सुविधाएं

    Related Posts

    Korba

    मिठाई दुकान के अंदर का VIDEO हुआ वायरल, सामने आया हैरान करने वाला नजारा; जांच के बाद होगी कार्रवाई

    Raipur

    CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम रहेगा शुष्क, दिन में गर्मी के साथ रात में महसूस होगी हल्की ठंडक

    Raipur

    CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 1812 पदों पर निकली वैकेंसी, देखें जिलेवार डिटेल

    Latest Posts

    Shubman Gill World Record: गिल का बड़ा कारनामा! बाबर आजम सहित कई बल्लेबाज पीछे, इस मामले में बने नंबर-1

    राजा रघुवंशी के परिवार में फिर पसरा मातम, करीबी दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध हालत में मौत

    मिठाई दुकान के अंदर का VIDEO हुआ वायरल, सामने आया हैरान करने वाला नजारा; जांच के बाद होगी कार्रवाई

    Flydubai Flight Hijack: कॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? कैप्टन स्मित ने बताई पूरी कहानी, बोले- ‘आखिरी कोशिश की ताकत बची थी’

    CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम रहेगा शुष्क, दिन में गर्मी के साथ रात में महसूस होगी हल्की ठंडक

    CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 1812 पदों पर निकली वैकेंसी, देखें जिलेवार डिटेल

    बदलते मौसम में बुखार-शरीर दर्द को न करें नजरअंदाज, डेंगू का हो सकता है संकेत

    कैप्टन स्मित मच्छार के कायल हुए शाहरुख से रणवीर तक, सलमान खान ने कहा- ‘कमाल कर दिया पायलट जी’

    AI Voice Scam से रहें सावधान! आवाज बदलकर हो रहा फ्रॉड, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    CG News: डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि का दावा निकला फर्जी, विभाग बोला- AI से तैयार है वायरल दस्तावेज

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.