Close Menu
    What's Hot

    रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मुकाबला, जानिए मैच का समय और टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी

    Air India Flight में हाईजैक का अलर्ट, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जेल भेजे गए

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Air India Flight में हाईजैक का अलर्ट, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
    भारत

    Air India Flight में हाईजैक का अलर्ट, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

    News Lead 18By News Lead 18October 14, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को बुधवार को सुरक्षा कारणों से जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, विमान से हाईजैक का संकेत देने वाला स्क्वॉड कोड 7500 प्राप्त हुआ था। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) में अलर्ट जारी किया गया और विमान को जयपुर में सुरक्षित उतारा गया। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना

    स्क्वॉड 7500 कोड मिलने के बाद अलर्ट

    जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को विमान से स्क्वॉड 7500 कोड मिलने का अलर्ट मिला था। विमानन क्षेत्र में इस कोड का इस्तेमाल हाईजैक या विमान में गैरकानूनी हस्तक्षेप की स्थिति का संकेत देने के लिए किया जाता है। अलर्ट मिलने के बाद विमान को जयपुर की ओर डायवर्ट किया गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

    लैंडिंग के बाद विमान को सुरक्षा जांच के लिए अलग स्थान पर ले जाया गया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान से यह कोड किस परिस्थिति में भेजा गया था। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विमान में वास्तव में कोई सुरक्षा संबंधी खतरा था या अलर्ट किसी अन्य वजह से जारी हुआ।

    ATS और अन्य सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

    घटना की जानकारी मिलने के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें जांच में जुट गई हैं। विमान की सुरक्षा और उससे जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) को भी अलर्ट कर तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    फिलहाल, अलर्ट जारी होने के वास्तविक कारण को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विमान से हाईजैक का संकेत देने वाला कोड क्यों भेजा गया था।

    Shubman Gill: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा को पछाड़कर जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड

    पहले भी विमान में मिला था बम लिखा संदेश

    इससे पहले अगस्त में सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को भी सुरक्षा कारणों से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया था। उस दौरान विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला था, जिस पर ‘बम’ लिखा हुआ था।

    इसके बाद विमान की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। विमान में सवार सभी 32 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया था।

    फिलहाल जयपुर में हुई ताजा घटना की जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हैं।

    Related posts:

    1. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    2. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    3. कफ सिरप रैकेट: ED ने देशभर में 25 स्थानों पर मारा छापा, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध पैसा शामिल
    4. आयातित दवाओं पर सरकार सख्त, अब 12 महीने की वैधता के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleजंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जेल भेजे गए
    Next Article रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मुकाबला, जानिए मैच का समय और टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी

    Related Posts

    भारत

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जेल भेजे गए

    भारत

    WhatsApp पर गलती से भी न लिखें ‘NO’! पुलिस ने नए स्कैम को लेकर दी चेतावनी, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    भारत

    CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका दिल्ली में हिरासत में, साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों नेता

    Latest Posts

    रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मुकाबला, जानिए मैच का समय और टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी

    Air India Flight में हाईजैक का अलर्ट, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जेल भेजे गए

    CRPF कैंप में बड़ी घटना, सब इंस्पेक्टर ने सर्विस गन से खुद को गोली मारी; उपचार के दौरान तोड़ा दम

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना

    Chhattisgarh Bus Fare Hike: छत्तीसगढ़ में यात्री बसों का किराया बढ़ा, राज्य सरकार ने राजपत्र में जारी की अधिसूचना

    सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर में लिपटी टांग दिखाकर बताया अपना हाल, फैंस हुए परेशान

    CGPSC SI Exam 2026: छत्तीसगढ़ में सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा स्थगित, CGPSC ने जारी किया आदेश

    CG News: छत्तीसगढ़ में मकान-दुकान किराये पर देने के नियम बदले, सिक्योरिटी डिपॉजिट से लेकर बेदखली तक के नए प्रावधान

    WhatsApp पर गलती से भी न लिखें ‘NO’! पुलिस ने नए स्कैम को लेकर दी चेतावनी, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.