Close Menu
    What's Hot

    Chhattisgarh Weather: अगस्त के अंत तक जारी रहेगी बारिश! बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का छत्तीसगढ़ पर असर

    भ्रामक और AI कंटेंट पर भड़के गोविंदा, 100 करोड़ का मानहानि केस ठोकने की दी धमकी

    छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान है? फर्जी होटल-बुकिंग से बचें, पर्यटन बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » भ्रामक और AI कंटेंट पर भड़के गोविंदा, 100 करोड़ का मानहानि केस ठोकने की दी धमकी
    मनोरंजन

    भ्रामक और AI कंटेंट पर भड़के गोविंदा, 100 करोड़ का मानहानि केस ठोकने की दी धमकी

    News Lead 18By News Lead 18August 24, 2026Updated:August 24, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। पत्नी सुनीता आहूजा, गोविंदा पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। इस बीच गोविंदा ने कड़ा रुख अपनाते हुए फेक और एआई कंटेंट को लेकर सख्त कदम उठाया है। अभिनेता ने अपने, अपने परिवार और पर्सनल लाइफ को लेकर गलत, भ्रामक और एआई जनरेटेड कंटेंट फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए लीगल नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में साफ किया गया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अगर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भ्रामक अफवाहों और एआई कंटेंट फैलाया गया तो उनके खिलाफ मानहानि के तहत कदम उठाया जाएगा।

    IND vs SL: दूसरे टेस्ट में गरमाया माहौल! आउट होते ही यशस्वी जायसवाल का फूटा गुस्सा, श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़े

    गोविंदा ने अपनाया कड़ा रुख

    ANI के अनुसार, गोविंदा द्वारा जारी इस नोटिस में डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, मीडिया संस्थान और कंटेंट क्रिएटर्स को चेतावनी दी गई है कि वे कोई भी ऐसा कंटेंट अपलोड, ब्रॉडकास्ट, पब्लिश या शेयर न करें जिससे गोविंदा या उनके परिवार की छवि को खराब करता है या इसे गलत तरीके से पेश करता है। इसमें कहा गया है कि जो भी लोग इसमें जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल कार्रवाई की जा सकती है और अभिनेता की ओर से उनकी और उनके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए 100 करोड़ रुपये तक का हर्जाना मांगा जा सकता है।

    एआई कंटेंट और डीपफेक पर जताई आपत्ति

    गोविंदा की लीगल टीम ने खास तौर पर मॉर्फ्ड इमेज, डीपफेक और AI से बने सिंथेटिक कंटेंट के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। नोटिस में कहा गया है कि अगर एआई या किसी तरह की दूसरी डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके एक्टर की आवाज, फ़ोटो, या उनकी पर्सनल और पारिवारिक लाइफ से जुड़ी चीजों को गलत तरीके से या उनमें बदलाव करके पेश किया गया तो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा। ऐसा कोई भी कंटेंट पाए जाने पर उसके खिलाफ मानहानि, निजता के उल्लंघन, पहचान का गलत इस्तेमाल और साइबर क्राइम से जुड़े कानूनों के तहत कानूनी कार्रवाई होगी।

    रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका! राखी और गिफ्ट भेजने पर अब देना होगा ज्यादा डाक शुल्क

    राखी सावंत और सुनीता आहूजा की बातचीत का वीडियो हुआ था वायरल

    गोविंदा ने ये कदम ऐसे समय पर उठाया है जब राखी सावंत और सुनीता आहूजा की बातचीत का वीडियो चर्चा में है। दरअसल, वीडियो में राखी सावंत, पैपराजी के सामने सुनीता आहूजा को कॉल करती हैं, जहां सुनीता ये कहती हैं कि गोविंदा दूसरी शादी की प्लानिंग कर रहे थे और इसीलिए उन्होंने अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली। इस वीडियो के सामने आने से पहले भी कई बार सुनीता आहूजा सीधे तौर पर और परोक्ष रूप से गोविंदा पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के आरोप लगा चुकी हैं।

    Related posts:

    1. दो लाख रुपये की Down payment के बाद Maruti Celerio के बेस वेरिएंट LXI को घर लाएं, कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल
    2. ‘बाहुबली 3’ की तैयारी! प्रभास और राणा दग्गुबाती के इस वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश, रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार!
    3. ‘अब बर्दाश्त नहीं करूंगी’, डीपफेक वीडियो पर मृणाल ठाकुर का सख्त रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
    4. अनुपमा परमेश्वरन ने खोला Ex बॉयफ्रेंड का खौफनाक राज, बोलीं- ‘कभी रेमो तो कभी अन्नियन बन जाता था’; बताया टॉक्सिक रिश्ते का दर्द
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ घूमने का प्लान है? फर्जी होटल-बुकिंग से बचें, पर्यटन बोर्ड ने जारी किया अलर्ट
    Next Article Chhattisgarh Weather: अगस्त के अंत तक जारी रहेगी बारिश! बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का छत्तीसगढ़ पर असर

    Related Posts

    मनोरंजन

    Sunita Ahuja-Govinda Divorce Controversy: ‘वो शादी करने वाले थे…’, सुनीता आहूजा ने बताया क्यों वापस लिया तलाक केस, राखी सावंत से कही बड़ी बात

    मनोरंजन

    बॉलीवुड का ‘गिरगिट’ कहलाता है ये एक्टर, फिल्म के लिए 28 दिन में घटाया 18 किलो वजन; ऐश्वर्या राय बनी थीं ऑनस्क्रीन बहन

    मनोरंजन

    Govinda-Sunita : ‘बर्थडे मनाने आई थी’… गोविंदा संग विवाद के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता अहूजा, बेटे संग दिखीं; दिया अटपटा जवाब

    Latest Posts

    Chhattisgarh Weather: अगस्त के अंत तक जारी रहेगी बारिश! बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का छत्तीसगढ़ पर असर

    भ्रामक और AI कंटेंट पर भड़के गोविंदा, 100 करोड़ का मानहानि केस ठोकने की दी धमकी

    छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान है? फर्जी होटल-बुकिंग से बचें, पर्यटन बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

    CG High Court: पुलिसकर्मी के प्रमोशन पर हाई कोर्ट सख्त, 31 साल सेवा के बाद पदोन्नति देने के निर्देश

    H1N1 Cases Rising: तेजी से फैल रहा H1N1! डॉक्टरों ने सांस फूलने और ऑक्सीजन गिरने को लेकर किया अलर्ट

    2 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होंगी 7 ओपन जेल, 50 कैदियों को मिलेगा सुधार और रोजगार का नया मौका

    ECoR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिस के 1599 पदों पर भर्ती, 26 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; जानें योग्यता और डिटेल

    उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त! चीनी रोबोट ने 100 मीटर की रेस महज 9.39 सेकंड में पूरी की

    IND vs SL: दूसरे टेस्ट में गरमाया माहौल! आउट होते ही यशस्वी जायसवाल का फूटा गुस्सा, श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़े

    Raipur Blue Water: नया रायपुर के ब्लू वॉटर में डूबे युवक का शव 77 घंटे बाद मिला, शनिवार देर रात हुआ बरामद

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.