मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सुविख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा की सौजन्य भेंट

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में सुविख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा जी ने सपरिवार सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर आत्मीय सम्मान दिया।

इस अवसर पर आध्यात्मिक चेतना के प्रसार, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और गौ सेवा को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवी चित्रलेखा जी के विचार और प्रवचन न केवल समाज को जागरूक करते हैं, बल्कि नैतिक मूल्यों को भी सशक्त करते हैं।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी भी उपस्थित रहे।

Share.
© 2025 News Lead 18. Designed by Nimble Technology.
Exit mobile version