Close Menu
    What's Hot

    दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की दर्दनाक मौत

    Chhattisgarh: गुपचुप खाने से बिगड़ी 7 लोगों की तबीयत, 6 साल के बच्चे समेत पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती

    Ration Card Update: राशन कार्ड में नाम जोड़ना-हटाना हुआ आसान! अन्न सहायता से घर बैठे करें शिकायत, जानें WhatsApp नंबर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Mouni Roy के सपनों के आशियाने की झलक, शानदार इंटीरियर ने खींचा सबका ध्यान; खिड़की से फराह खान को नजर आया Shah Rukh Khan का ‘मन्नत’
    मनोरंजन

    Mouni Roy के सपनों के आशियाने की झलक, शानदार इंटीरियर ने खींचा सबका ध्यान; खिड़की से फराह खान को नजर आया Shah Rukh Khan का ‘मन्नत’

    News Lead 18By News Lead 18September 3, 2026Updated:September 3, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    टेलीविजन जगत की लोकप्रिय ‘नागिन’ और बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपने सपनों के आशियाने को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान को अपने मुंबई स्थित 4 BHK अपार्टमेंट का होम टूर कराया। फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ मौनी के घर लंच पर पहुंची थीं, जहां मौनी ने उन्हें अपने घर का हर एक कोना बड़े प्यार से दिखाया। मौनी रॉय का यह बेहद खूबसूरत और आलीशान आशियाना मुंबई के पॉश इलाके में स्थित है, जहां से बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान के फेमस बंगले ‘मन्नत’ का शानदार नजारा साफ दिखाई देता है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो इस घर में 3.5 साल से रह रही हैं। फराह खान से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि इस एरिया में खाना भी अच्छा मिलता है।

    मौनी रॉय का घर

    घर का कोना-कोना है शानदार

    मौनी रॉय के घर का मेन गेट एक ग्रैंड बेज रंग के दरवाजे से शुरू होता है, जो सीधे एक बेहद बड़े और खुले हुए लिविंग और डाइनिंग एरिया में खुलता है। घर का लिविंग रूम आराम और मॉडर्न लुक को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यहां एक बड़ा क्रीम-टोन्ड सोफा रखा हुआ है, जिसे एक आकर्षक ग्रे एक्सेंट चेयर और अलग-अलग सर्कुलर और एब्सट्रैक्ट कॉफी टेबल के साथ सजाया गया है। लिविंग एरिया से सटा हुआ ही डाइनिंग स्पेस है, जहां एक डार्क वुडन डाइनिंग टेबल के साथ हल्के म्यूटेड ग्रे-बेज रंग की कुर्सियां रखी गई हैं। यह ओपन-प्लान लेआउट मेहमानों की मेजबानी के लिए एक आदर्श माहौल तैयार करता है।

    मौनी रॉय का घर

    दीवारों पर लगी हैं खूबसूरत पेंटिंग

    मौनी के घर का इंटीरियर केवल साधारण या मिनिमलिस्ट नहीं है, बल्कि दीवारों के न्यूट्रल बैकड्रॉप को एक आर्ट गैलरी की तरह इस्तेमाल किया गया है। लिविंग रूम की दीवारों पर लगी बड़ी ब्लैक-एंड-व्हाइट एब्स्ट्रैक्ट पेंटिंग्स घर में प्रवेश करते ही हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। इसके अलावा घर में शीशों का बहुत ही खूबसूरत इस्तेमाल किया गया है। डाइनिंग एरिया के पीछे लगे रिफ्लेक्टिव मिरर्स कमरे में रोशनी को बिखेरते हैं, जिससे स्पेस और बड़ा नजर आता है। शाम के समय छत पर लगे वार्म झूमर और रिसेस्ड लाइट्स पूरे घर को एक सुनहरी और मखमली रोशनी से नहला देती हैं।

    मौनी रॉय का घर

    पुस्तकों का संसार और होम ऑफिस

    घर के गलियारे से आगे बढ़ने पर एक छोटा और बेहद खूबसूरत लाइब्रेरी कॉर्नर देखने को मिलता है। लकड़ी के पैनल वाले दरवाजे और क्रीम रंग की दीवारें इस हिस्से को किसी लक्जरी होटल जैसी शांति और गरिमा प्रदान करती हैं। मौनी को किताबें पढ़ने का बेहद शौक है और यह लाइब्रेरी उनके इसी प्रेम को दर्शाती है। इसके अलावा घर में एक यूरोपीय शैली से प्रेरित शांत होम ऑफिस भी बनाया गया है। इस स्टडी रूम में एक लकड़ी की डेस्क, हल्की गद्दीदार कुर्सी और एक खूबसूरत फ्लोर लैंप लगा हुआ है। इसी शांत कोने में मौनी ने एक बेहद सुसज्जित और रोशनी से जगमगाता हुआ मंदिर भी स्थापित किया है।

    मौनी रॉय का रघ

    नेवी ब्लू थीम पर आधारित मॉडर्न किचन

    पूरे घर में जहां न्यूट्रल और हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है, वहीं किचन में पहुंचकर रंगों का एक बेहद अलग और गहरा अहसास होता है। मौनी के किचन में गहरे नेवी-ब्लू रंग के कैबिनेट्स बनाए गए हैं। यह गहरा नीला रंग सफेद दीवारों और संगमरमर जैसे बैकस्प्लैश के साथ एक शानदार और मॉडर्न कंट्रास्ट पैदा करता है। यह किचन घर के बाकी शांत इंटीरियर के बीच थोड़े रंग जोड़ता है।

    farah mouni- India TV Hindi

    टेलीविजन से बॉलीवुड तक मौनी रॉय का शानदार सफर

    मौनी रॉय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने टेलीविजन धारावाहिकों से अपने करियर की शुरुआत की थी और ‘नागिन’ शो से घर-घर में ऐतिहासिक लोकप्रियता हासिल की। टीवी पर अपनी सफलता का परचम लहराने के बाद मौनी ने साल 2018 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके बाद उन्होंने ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी बड़ी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीता। इसी व्लॉग में मौनी ने ये भी बताया कि उन्हें एकता कपूर ने पहला शो कैसे दिया था।

    Related posts:

    1. दो लाख रुपये की Down payment के बाद Maruti Celerio के बेस वेरिएंट LXI को घर लाएं, कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल
    2. ‘बाहुबली 3’ की तैयारी! प्रभास और राणा दग्गुबाती के इस वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश, रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार!
    3. ‘अब बर्दाश्त नहीं करूंगी’, डीपफेक वीडियो पर मृणाल ठाकुर का सख्त रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
    4. अनुपमा परमेश्वरन ने खोला Ex बॉयफ्रेंड का खौफनाक राज, बोलीं- ‘कभी रेमो तो कभी अन्नियन बन जाता था’; बताया टॉक्सिक रिश्ते का दर्द
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleSugar Price in CG: छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 70 से घटकर 50 रुपये किलो हुआ शक्कर का भाव
    Next Article CG Electricity KYC: छत्तीसगढ़ में बिजली कनेक्शन के लिए KYC जरूरी! 7 सितंबर से कार्यालयों में शुरू होगी प्रक्रिया

    Related Posts

    मनोरंजन

    टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा कड़ी, एक्टर के घर पर भी हो चुका है हमला

    भारत

    Tiger Shroff Firing Incident: टाइगर पर फायरिंग कर बाइक छोड़ ट्रेन से फरार हुए हमलावर, CCTV में कैद हुई तस्वीरें; अब तक क्या-क्या खुलासा?

    मनोरंजन

    Rakhi Sawant: 16 साल पुराना केस फिर चर्चा में, राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी; सदमे में हुई थी युवक की मौत

    Latest Posts

    दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की दर्दनाक मौत

    Chhattisgarh: गुपचुप खाने से बिगड़ी 7 लोगों की तबीयत, 6 साल के बच्चे समेत पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती

    Ration Card Update: राशन कार्ड में नाम जोड़ना-हटाना हुआ आसान! अन्न सहायता से घर बैठे करें शिकायत, जानें WhatsApp नंबर

    छत्तीसगढ़ में आज बदल सकता है मौसम, हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

    Dussehra 2026: नई शुरुआत से लेकर शस्त्र पूजा तक, विजयादशमी पर कौन-से काम करना माना जाता है शुभ?

    सिरदर्द के साथ चक्कर आना किस बीमारी का संकेत? जानें कारण और कब डॉक्टर से मिलना जरूरी

    SSR-2027: वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट सूची; जानें कब तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

    टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा कड़ी, एक्टर के घर पर भी हो चुका है हमला

    न दशहरे पर रावण जलता है, न होली पर होलिका! छत्तीसगढ़ के इस गांव की अनोखी मान्यता जानकर रह जाएंगे हैरान

    Smart TV Privacy Tips: क्या स्मार्ट टीवी आपकी बातें सुन रहा है? प्राइवेसी के लिए तुरंत बंद करें ये फीचर्स

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.