Close Menu
    What's Hot

    CG Crime: शातिर ठगों का नया जाल! पेंशन कार्ड के WhatsApp मैसेज पर क्लिक करते ही सहायक अभियंता के खाते से 8.23 लाख पार

    नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही, 165 से ज्यादा मौतें, 750 से अधिक लापता, बड़ी संख्या में भारतीय भी शामिल; हेल्पलाइन नंबर जारी

    Swine Flu: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 7 संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन सतर्क

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही, 165 से ज्यादा मौतें, 750 से अधिक लापता, बड़ी संख्या में भारतीय भी शामिल; हेल्पलाइन नंबर जारी
    देश - विदेश

    नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही, 165 से ज्यादा मौतें, 750 से अधिक लापता, बड़ी संख्या में भारतीय भी शामिल; हेल्पलाइन नंबर जारी

    News Lead 18By News Lead 18August 27, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Nepal Flash Floods: नेपाल में भीषण बाढ़ के चलते 165 लोगों की मौत हो चुकी है और 750 से ज्यादा लोग लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत के 300 लोग लापता हैं। इनमें से अधिकतर मानसरोवर यात्रा पर गए थे। घटना का भयावह वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है और अगले ही पल मलबे के साथ आया पानी सब तबाह कर देता है। यह बाढ़ तिब्बत से शुरू हुई थी। इसने कई कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया, जरूरी पुल बहा दिए और एक दर्जन हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को नुकसान पहुंचाया।

    CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसे बादल, अगले 2 दिन तक आसार

    नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनल ने संसद को बताया कि तिब्बत इलाके में सुबह 8:37 बजे (लोकल टाइम) भूकंप आया और तीन मिनट बाद अचानक बाढ़ आने की खबर मिली, जिससे लगता है कि झटकों की वजह से ग्लेशियर फटने से बाढ़ आई होगी। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ भोटे कोशी नदी से होकर आई और तिब्बत की सीमा से लगे रसुवा और धाडिंग जिलों को प्रभावित किया। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया कि नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर मौजूद लहेंडे नदी में चट्टानों के खिसकने और उसके उफान की वजह से रसुवा जिले के बॉर्डर वाले शहर तिमुरे में भोटे कोशी से त्रिशूली नदी में भारी बाढ़ आ गई।

    130 से ज्यादा भारतीय लापता

    नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद 130 से ज्यादा भारतीय लापता हैं और कई दूसरे लोग फंस गए हैं। इनमें मानसरोवर यात्रा पर गए कई तीर्थयात्री भी शामिल हैं। काठमांडू में भारतीय दूतावास और तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने प्रभावित भारतीयों और उनके रिश्तेदारों के लिए हेल्पलाइन शुरू की हैं। सम्राट टूर्स एंड ट्रैवल एजेंसी ने कहा कि कम से कम 59 भारतीय कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीर्थयात्री थे।

    चीन में तीन लोगों की मौत

    नेपाल पुलिस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हिमालयी देश में अचानक आई बाढ़ में 157 लोगों की मौत हो गई। नेपाल सरकार ने कहा कि करीब 500 लोग लापता हैं, जबकि चीन के सरकारी CGTN न्यूज़ चैनल ने कहा कि बॉर्डर के चीनी हिस्से में तीन लोगों की मौत हो गई और 265 लोग लापता हैं।

    रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका! राखी और गिफ्ट भेजने पर अब देना होगा ज्यादा डाक शुल्क

    चीन में भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन शुरू की

    चीन में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर तिब्बत-नेपाल बॉर्डर के इलाकों में अचानक आई बाढ़ में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए मदद पाने के लिए संपर्क करने की जानकारी दी। तिब्बत से शुरू हुई जबरदस्त बाढ़ ने मध्य नेपाल में कई कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया, जरूरी पुल बहा दिए और एक दर्जन हाइड्रोपावर प्रोजेक्टों को ठप कर दिया। दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में हाल ही में आई बाढ़ को देखते हुए, आस-पास फंसे भारतीय नागरिक इन संपर्क बिंदुओं से मदद ले सकते हैं।” इसमें कहा गया है कि भारतीय नागरिक मौके पर मौजूद चीनी अधिकारियों से 0086 139 8999 0012 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। मिशन ने बताया कि वे बीजिंग में भारतीय दूतावास से 0086 185 1428 4905 नंबर पर और वाट्सऐप के जरिए और काठमांडू में भारतीय दूतावास से +977 985 131 6807 और +977 970 910 7500 नंबरों पर (इन दोनों पर WhatsApp के जरिए भी) संपर्क कर सकते हैं।

    Related posts:

    1. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    2. Abu Dhabi T10 League 2025: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! हरभजन-श्रीसंत फिर एक साथ मैदान पर, अबू धाबी टी-10 लीग में भिड़ेंगे दिग्गज
    3. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    4. पाकिस्तानी आर्मी ने WhatsApp को कहा Bye-Bye! चैट हैक होने के डर से अब चीनी ऐप पर भरोसा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleSwine Flu: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 7 संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन सतर्क
    Next Article CG Crime: शातिर ठगों का नया जाल! पेंशन कार्ड के WhatsApp मैसेज पर क्लिक करते ही सहायक अभियंता के खाते से 8.23 लाख पार

    Related Posts

    खेल जगत

    IND vs SRI 2nd Test: सारांश जैन ने रचा इतिहास, 94 साल के टेस्ट इतिहास के खास क्लब में बनाई जगह

    देश - विदेश

    YouTube के लिए बढ़ी टेंशन! Bilibili दे सकता है 1000 Views पर ₹60, जानें भारत में कब होगा लॉन्च

    भारत

    Hotel Check-In: होटल में ठहरने के नियम बदले! अब Aadhaar की कॉपी नहीं, जानें कैसे होगा वेरिफिकेशन

    Latest Posts

    CG Crime: शातिर ठगों का नया जाल! पेंशन कार्ड के WhatsApp मैसेज पर क्लिक करते ही सहायक अभियंता के खाते से 8.23 लाख पार

    नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही, 165 से ज्यादा मौतें, 750 से अधिक लापता, बड़ी संख्या में भारतीय भी शामिल; हेल्पलाइन नंबर जारी

    Swine Flu: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 7 संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन सतर्क

    IND vs SRI 2nd Test: सारांश जैन ने रचा इतिहास, 94 साल के टेस्ट इतिहास के खास क्लब में बनाई जगह

    Weather Forecast Chhattisgarh: आज बरसेंगे बादल, 12 जिलों में यलो अलर्ट; शुक्रवार से मानसून की रफ्तार होगी धीमी

    CG में 100 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, सहायक ग्रेड-3 के लिए युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

    CG News: इंदौर-नागपुर वंदे भारत का बिलासपुर तक होगा विस्तार! जानिए नया रूट और प्रस्तावित टाइम-टेबल

    Electric Bus: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में जल्द दौड़ेंगी 240 ई-बसें, डिपो और चार्जिंग स्टेशन की तैयारियां तेज

    Job के लिए Resume भेज रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचें, नहीं तो रिज्यूमे हो जाएगा रिजेक्ट

    YouTube के लिए बढ़ी टेंशन! Bilibili दे सकता है 1000 Views पर ₹60, जानें भारत में कब होगा लॉन्च

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.