Close Menu
    What's Hot

    रायपुर के स्कूलों को RTO का निर्देश! नाबालिग वाहन चालकों पर जल्द चलेगा अभियान, पहले होगी जागरूकता

    CG News: स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, आपत्तिजनक सामग्री बरामद; संचालक और मैनेजर पर केस दर्ज

    बम की धमकी के बाद अहमदाबाद में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सऊदी जा रही थी उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » बम की धमकी के बाद अहमदाबाद में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सऊदी जा रही थी उड़ान
    भारत

    बम की धमकी के बाद अहमदाबाद में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सऊदी जा रही थी उड़ान

    News Lead 18By News Lead 18September 11, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    लखनऊ से सऊदी अरब के दमाम जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब विमान के अंदर एक कागज पर “बम” लिखा मिला. इसके बाद एहतियात के तौर पर फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. अधिकारियों के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E97 शाम 5:45 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरी. घटना के बाद यात्रियों और क्रू सदस्यों को तुरंत विमान से बाहर निकाल लिया गया.

    रेल यात्रियों के लिए अहम अपडेट! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल

    विमान में सवार थे 113 लोग

    पुलिस के अनुसार फ्लाइट में 107 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे. एक क्रू सदस्य को विमान के अंदर एक कागज मिला, जिस पर “बम” लिखा हुआ था. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई और विमान को तत्काल अहमदाबाद डायवर्ट किया गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर एयरपोर्ट पर आवश्यक सुरक्षा प्रक्रिया पूरी की गई.

    CISF और पुलिस ने शुरू की जांच

    फ्लाइट की लैंडिंग के बाद स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ की टीम ने विमान की गहन जांच शुरू कर दी. अधिकारियों ने बताया कि अब तक की तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है. सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमकी भरा संदेश किसने रखा था.

    रेल यात्रियों के लिए अहम अपडेट! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल

    पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

    गौरतलब है कि 31 अगस्त को भी दमाम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी. उस विमान में भी एक टिश्यू पेपर पर बम होने का संदेश मिला था. हालांकि जांच के बाद वह मामला फर्जी निकला था.

    Related posts:

    1. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    2. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    3. कफ सिरप रैकेट: ED ने देशभर में 25 स्थानों पर मारा छापा, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध पैसा शामिल
    4. आयातित दवाओं पर सरकार सख्त, अब 12 महीने की वैधता के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले दो दिन बढ़ेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
    Next Article CG News: स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, आपत्तिजनक सामग्री बरामद; संचालक और मैनेजर पर केस दर्ज

    Related Posts

    भारत

    Social Media Ban India: 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगेगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    भारत

    नेपाल आपदा में भारत बना मददगार, 130 टन राहत सामग्री भेजी; लापता लोगों की तलाश और DNA टेस्टिंग में भी जुटीं टीमें

    भारत

    बिना टावर हर कोने तक पहुंचेगा रॉकेट-स्पीड इंटरनेट! Starlink को मिली सरकार की मंजूरी

    Latest Posts

    रायपुर के स्कूलों को RTO का निर्देश! नाबालिग वाहन चालकों पर जल्द चलेगा अभियान, पहले होगी जागरूकता

    CG News: स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, आपत्तिजनक सामग्री बरामद; संचालक और मैनेजर पर केस दर्ज

    बम की धमकी के बाद अहमदाबाद में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सऊदी जा रही थी उड़ान

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले दो दिन बढ़ेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

    Social Media Ban India: 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगेगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    Hanuman Ansh 2: ‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, पार्ट 2 में विराट-अनुष्का की एंट्री पर मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट

    रेल यात्रियों के लिए अहम अपडेट! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल

    CG Land Registry: छत्तीसगढ़ में पत्नी के नाम जमीन रजिस्ट्री कराना हुआ सस्ता, मिल रही 50% शुल्क छूट; जानें पूरी जानकारी 

    CBI Recruitment 2026: स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बनने का मौका, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी

    पेट के कैंसर का पहला संकेत क्या है? इन 6 लक्षणों को लोग अक्सर गैस-अपच समझकर कर देते हैं नजरअंदाज

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.