Close Menu
    What's Hot

    सुकमा की 9 पुनर्वासित महिलाओं का रैंप वॉक विवाद पर विभाग का स्पष्टीकरण, कहा- अपनी इच्छा से लिया था हिस्सा

    Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में फिर झमाझम बारिश के आसार, 25 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी

    ना KBC, ना फिल्म! अमिताभ बच्चन को हर महीने मिलेंगे 33 लाख रुपये, 5 साल तक होती रहेगी तगड़ी कमाई

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Ebola Outbreak In Congo: कांगो में इबोला का कहर! 2,325 मौतों और 5 हजार संक्रमण के बीच WHO ने जारी की गंभीर चेतावनी
    स्वस्थ्य

    Ebola Outbreak In Congo: कांगो में इबोला का कहर! 2,325 मौतों और 5 हजार संक्रमण के बीच WHO ने जारी की गंभीर चेतावनी

    News Lead 18By News Lead 18August 18, 2026Updated:August 18, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Ebola Outbreak In Congo: अफ्रीका के देश कांगो में इबोला वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है. अब तक 2,325 लोगों की मौत हो चुकी है, इसी वजह से यह कांगो के इतिहास का सबसे खतरनाक इबोला प्रकोप बन गया है. स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,945 पहुंच गई है. कांगो के नेशनल पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 101 नए मामले सामने आए हैं. संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई है और कहा है कि यह अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला इबोला प्रकोप बनता जा रहा है.

    Shubman Gill Catch Video: गिल का दिखा शानदार अंदाज, श्रीलंका के खिलाफ हवा में उड़कर पकड़ा जबरदस्त कैच

    लगातार बढ़ रहे हैं मामले

    कांगो के नेशनल पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 101 नए मामले सामने आए हैं. संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई है और कहा है कि यह अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला इबोला प्रकोप बनता जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के प्रमुख टॉम फ्लेचर ने कहा कि अगर समय रहते बड़े स्तर पर कदम नहीं उठाए गए, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं.

    पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ गया प्रकोप

    2018 से 2020 में कांगो में इबोला से 2,299 लोगों की मौत हुई थी. यह नया प्रकोप उससे भी ज्यादा घातक है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर वायरस इसी रफ्तार से फैला तो यह 2014-2016 वाले पश्चिम अफ्रीका के इबोला से भी बड़ा हो सकता है. उस समय 11,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी.

    इस बार क्यों ज्यादा खतरनाक है इबोला?

    इस बार जो इबोला फैला है वो “बुंडिबुग्यो” नाम का स्ट्रेन है. इस स्ट्रेन के लिए अभी तक कोई मंजूरशुदा वैक्सीन या प्रभावी इलाज उपलब्ध नहीं है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था, दूरदराज के इलाके और सीमावर्ती क्षेत्रों में जारी संघर्ष के कारण मरीजों तक समय पर मदद पहुंचाना मुश्किल हो रहा है.

    क्या कोई वैक्सीन या इलाज मौजूद है?

    फिलहाल इस स्ट्रेन के लिए कोई सरकारी वैक्सीन या दवा नहीं है. कुछ नई दवाओं और वैक्सीन पर टेस्ट चल रहे हैं. डॉक्टर देख रहे हैं कि पुरानी इबोला की दवाएं इस पर काम करती हैं या नहीं.

    इबोला क्या है?

    इबोला एक गंभीर और जानलेवा वायरल बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैल सकती है. इसके सामान्य लक्षणों में तेज बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, उल्टी, दस्त और गंभीर मामलों में शरीर के अंदर या बाहर खून बहना शामिल हैं.

    कैसे फैलता है इबोला वायरस?

    इबोला वायरस आमतौर पर जंगली जानवरों जैसे चमगादड़, साही, कुछ बंदर प्रजातियों से इंसानों में फैलता है. इसके बाद यह संक्रमित व्यक्ति के खून, शरीर के तरल पदार्थ, अंगों या अन्य स्राव के सीधे संपर्क से फैलता है. यह दूषित बिस्तर या कपड़ों से भी फैलता है.

    CG News: दोस्तों से लगी शर्त तो युवक ने बांगो डैम में लगाई छलांग, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; NDRF ने संभाला मोर्चा

    क्या होते हैं इबोला वायरस के लक्षण

    • उल्टी की शिकायत हो सकती है.
    • कान, नाक या मुंह से खून आना
    • पेट में दर्द रहना
    • कमजोरी या फ्लू महसूस करना
    • शरीर के अलग-अगल हिस्सों में दर्द महसूस करना
    • शरीर के अलग अंगों पर फुंसी या निकल जाना भी इबोला के संकेतों की ओर इशारा कर सकता है.

    Related posts:

    1. अब खराब खाना बेचने वालों की खैर नहीं! FSSAI का Food Safety Connect App लॉन्च, एक शिकायत पर होगा एक्शन
    2. QDENGA Vaccine: भारत में लॉन्च हुई पहली डेंगू वैक्सीन, जानें किस उम्र के लोगों को लगेगी और कितनी डोज जरूरी
    3. सुबह उठते ही सबसे पहले फोन उठाते हैं? आपकी ये आदत सेहत पर पड़ सकती है भारी
    4. क्या आप भी खरीद रहे हैं नकली हेल्थ सप्लीमेंट? FSSAI ने बताया असली प्रोडक्ट पहचानने का आसान तरीका
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleन SIM की जरूरत, न WiFi का झंझट! Airtel शुरू कर रहा सैटेलाइट-टू-मोबाइल इंटरनेट सेवा
    Next Article ना KBC, ना फिल्म! अमिताभ बच्चन को हर महीने मिलेंगे 33 लाख रुपये, 5 साल तक होती रहेगी तगड़ी कमाई

    Related Posts

    स्वस्थ्य

    Rare Diseases In India: भारत की ये Rare Diseases, जिनके बारे में 90% लोग हैं अनजान, जानिए इनके खतरनाक सच

    स्वस्थ्य

    बिस्किट, चिप्स और इंस्टेंट फूड खाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, सेहत पर पड़ सकता है असर

    स्वस्थ्य

    15 दिन चीनी छोड़ने से शरीर में दिखेंगे ये 4 बड़े बदलाव, आजादी के दिन लें No Added Sugar का संकल्प

    Latest Posts

    सुकमा की 9 पुनर्वासित महिलाओं का रैंप वॉक विवाद पर विभाग का स्पष्टीकरण, कहा- अपनी इच्छा से लिया था हिस्सा

    Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में फिर झमाझम बारिश के आसार, 25 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी

    ना KBC, ना फिल्म! अमिताभ बच्चन को हर महीने मिलेंगे 33 लाख रुपये, 5 साल तक होती रहेगी तगड़ी कमाई

    Ebola Outbreak In Congo: कांगो में इबोला का कहर! 2,325 मौतों और 5 हजार संक्रमण के बीच WHO ने जारी की गंभीर चेतावनी

    न SIM की जरूरत, न WiFi का झंझट! Airtel शुरू कर रहा सैटेलाइट-टू-मोबाइल इंटरनेट सेवा

    CG High Court: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश – निगम कर्मचारियों के नियमितीकरण पर 3 महीने में फैसला लेने के निर्देश

    CG Trains Cancelled List: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें कैंसिल, यात्रा से पहले चेक करें स्टेटस

    Twisha Sharma Case: CBI का बड़ा खुलासा, गिरिबाला-समर्थ की प्रताड़ना से परेशान होकर त्विषा ने दी जान; अब दहेज हत्या का चलेगा केस

    UGC NET Re-Exam 2026: UGC-NET के तीन विषयों की फिर होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल

    Shubman Gill Catch Video: गिल का दिखा शानदार अंदाज, श्रीलंका के खिलाफ हवा में उड़कर पकड़ा जबरदस्त कैच

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.