Close Menu
    What's Hot

    CG Crime: राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

    CG News: तेज बहाव में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस, पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू; चालक हिरासत में

    Chhattisgarh Ranji Team: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती 4 मैचों के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित, अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » क्या आप भी खरीद रहे हैं नकली हेल्थ सप्लीमेंट? FSSAI ने बताया असली प्रोडक्ट पहचानने का आसान तरीका
    स्वस्थ्य

    क्या आप भी खरीद रहे हैं नकली हेल्थ सप्लीमेंट? FSSAI ने बताया असली प्रोडक्ट पहचानने का आसान तरीका

    News Lead 18By News Lead 18August 13, 2026Updated:August 13, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    अगर आप नियमित रूप से हेल्थ सप्लीमेंट लेते हैं या बाजार से पैक्ड पानी खरीदते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नियमों के उल्लंघन पर एक पैकेज्ड पानी कंपनी का लाइसेंस निलंबित कर दिया है, वहीं Venolex Forte नामक हेल्थ सप्लीमेंट के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगा दी है. आखिर कार्रवाई क्यों हुई और उपभोक्ताओं को क्या सावधानी बरतनी चाहिए, आइए जानते हैं. बाजार से पैक्ड पानी की बोतल खरीदते समय या हेल्थ सप्लीमेंट लेते समय ज्यादातर लोग यही मानते हैं कि ये सभी जरूरी सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते होंगे. लेकिन भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की हालिया कार्रवाई ने दिखाया है कि नियमों में जरा-सी लापरवाही भी अब भारी पड़ सकती है. FSSAI ने त्रिपुरा की मातृ ड्रिंकिंग वॉटर का लाइसेंस निलंबित कर दिया है, जबकि पंजाब की नोबल हेल्थकेयर को उसके हेल्थ सप्लीमेंट ‘वेनोलेक्स फोर्ट’ के प्रोडक्शन, स्टोरेज, डिस्ट्रीब्यूशन और बिक्री से रोक दिया है. दोनों मामलों में जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन सामने आए.

    IND vs SL: सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

    FSSAI ने किन कंपनियों के खिलाफ की कार्रवाई?

    FSSAI के मुताबिक, मातृ ड्रिंकिंग वॉटर के खिलाफ पैकेज्ड पानी में फॉरेन मैटेरिय) मिलने की शिकायत मिली थी. इसके बाद निरीक्षण किया गया, जिसमें कई गंभीर खामियां सामने आईं. जांच में पाया गया कि तैयार पानी की बोतलों को गैर-खाद्य सामग्री के साथ और सीधे फर्श पर रखा गया था, जिससे उनके दूषित होने का खतरा था. इसके अलावा प्रोसेसिंग और फिलिंग एरिया में साफ-सफाई की खराब स्थिति, टूटी दीवारें, उखड़ता पेंट, जाले और कीट नियंत्रण के अपर्याप्त इंतजाम भी मिले.

    हेल्थ सप्लीमेंट में क्या मिली गड़बड़ी?

    FSSAI ने पंजाब के मोहाली स्थित नोबल हेल्थकेयर को उसके हेल्थ सप्लीमेंट ‘वेनोलेक्स फोर्ट’ के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री से रोक दिया है. जांच में पाया गया कि इस उत्पाद में ऐसे इंग्रीडिएंट्स मौजूद थे, जिन्हें मौजूदा नियमों के तहत हेल्थ सप्लीमेंट में इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है.

    किन नियमों का हुआ उल्लंघन?

    ‘वेनोलेक्स फोर्ट’ में कैल्शियम डोबेसिलेट, डायोस्मिन और यूफोर्बिया प्रोस्ट्राटा जैसे ऐसे तत्व मिले, जिन्हें हेल्थ सप्लीमेंट में मिलाने की मंजूरी नहीं है. इतना ही नहीं, इसमें विटामिन सी की मात्रा भी तय मानक से ज्यादा पाई गई. इसी वजह से इस उत्पाद के निर्माण और बिक्री पर रोक लगा दी गई. इस कार्रवाई का मतलब यह नहीं है कि बाजार में मिलने वाला हर पैकेज्ड पानी या हर हेल्थ सप्लीमेंट असुरक्षित है. लेकिन यह जरूर बताता है कि ऐसे उत्पाद खरीदते समय सिर्फ पैकेजिंग या विज्ञापन देखकर भरोसा नहीं करना चाहिए. उत्पाद का लेबल, निर्माता की जानकारी, लाइसेंस और इस्तेमाल से जुड़े निर्देश ध्यान से पढ़ना जरूरी है. अगर किसी हेल्थ सप्लीमेंट को लेकर कोई संदेह हो या उसमें बड़े स्वास्थ्य संबंधी दावे किए गए हों, तो उसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा.

    हेल्थ सप्लीमेंट असली है या नकली? ऐसे करें पहचान

    FSSAI लाइसेंस नंबर चेक करें : पैकेट पर 14 अंकों का FSSAI लाइसेंस नंबर होना चाहिए. नंबर नहीं है या गलत लग रहा है तो सतर्क रहें.

    लेबल ध्यान से पढ़ें : इंग्रीडिएंट्स, न्यूट्रिशन वैल्यू, बैच नंबर, निर्माण और एक्सपायरी डेट स्पष्ट रूप से लिखी होनी चाहिए.

    बढ़ा-चढ़ाकर किए गए दावों से बचें : “7 दिन में वजन कम”, “डायबिटीज पूरी तरह खत्म”, “100% गारंटी” जैसे दावे करने वाले सप्लीमेंट्स पर भरोसा न करें.

    केवल भरोसेमंद विक्रेता से खरीदें : अधिकृत मेडिकल स्टोर, कंपनी की वेबसाइट या विश्वसनीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से ही खरीदें.

    सील और पैकेजिंग जांचें : टूटी सील, खराब पैकेजिंग या स्पेलिंग की गलतियां नकली उत्पाद का संकेत हो सकती हैं.

    डॉक्टर की सलाह लें : खासकर अगर सप्लीमेंट गंभीर स्वास्थ्य लाभ का दावा करता हो या आप किसी बीमारी की दवा ले रहे हों.

    CG Crime News: पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार, RD खाते में रकम जमा कराने के नाम पर 150 खाताधारकों से करोड़ों की ठगी

    1. FSSAI ने Venolex Forte पर रोक क्यों लगाई?

    जांच में उत्पाद में ऐसे इंग्रीडिएंट पाए गए जिन्हें हेल्थ सप्लीमेंट में इस्तेमाल की अनुमति नहीं है.

    2. FSSAI लाइसेंस नंबर कैसे चेक करें?

    उत्पाद की पैकेजिंग पर मौजूद 14 अंकों के लाइसेंस नंबर को FSSAI पोर्टल पर सत्यापित किया जा सकता है.

    3. क्या सभी हेल्थ सप्लीमेंट असुरक्षित होते हैं?

    नहीं, FSSAI की कार्रवाई कुछ विशेष उल्लंघनों पर आधारित है. सभी सप्लीमेंट असुरक्षित नहीं होते.

    4. नकली हेल्थ सप्लीमेंट की पहचान कैसे करें?

    लाइसेंस नंबर, सील, पैकेजिंग, बैच नंबर और निर्माता की जानकारी जरूर जांचें.

    5. पैकेज्ड पानी खरीदते समय क्या देखें?

    FSSAI लाइसेंस, सीलबंद पैक, एक्सपायरी और ब्रांड की विश्वसनीयता जरूर जांचें.

    Related posts:

    1. रायपुर के डॉ. रवि जायसवाल ने स्पेन में लहराया परचम; न्यूरो-ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि
    2. अब खराब खाना बेचने वालों की खैर नहीं! FSSAI का Food Safety Connect App लॉन्च, एक शिकायत पर होगा एक्शन
    3. QDENGA Vaccine: भारत में लॉन्च हुई पहली डेंगू वैक्सीन, जानें किस उम्र के लोगों को लगेगी और कितनी डोज जरूरी
    4. सुबह उठते ही सबसे पहले फोन उठाते हैं? आपकी ये आदत सेहत पर पड़ सकती है भारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleMallika Sherawat on Tom cruise: ‘द ट्रेटर्स 2’ में मल्लिका शेरावत का बड़ा दावा, बोलीं- टॉम क्रूज को है मुझ पर क्रश, भेजते हैं वीडियो
    Next Article CGBSE Warning: बोर्ड परीक्षा परिणाम में अंक बढ़ाने का झांसा देने वालों से रहें सावधान, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने किया अलर्ट

    Related Posts

    स्वस्थ्य

    क्या गुस्से में सचमुच फट सकती है सिर की नस? जानिए अचानक तनाव से दिमाग पर क्या पड़ता है असर

    स्वस्थ्य

    Brain Aneurysm: अचानक तेज सिरदर्द को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है ब्रेन एन्यूरिज्म; जानें इसके लक्षण

    भारत

    FSSAI का बड़ा आदेश: दूध के अलावा दूसरी चीजों से बने प्रोडक्ट पर नहीं लिख सकेंगे ‘पनीर’

    Latest Posts

    CG Crime: राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

    CG News: तेज बहाव में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस, पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू; चालक हिरासत में

    Chhattisgarh Ranji Team: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती 4 मैचों के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित, अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन

    LPG New Rules October 2026: LPG सिलेंडर पर 1 अक्टूबर से बदलेंगे 3 बड़े नियम, सब्सिडी और e-KYC को लेकर जानें पूरी जानकारी

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

    CG Govt Schools: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, साइंस-गणित की होंगी ऑनलाइन लाइव क्लास 

    B.Ed-D.El.Ed द्वितीय चरण की काउंसलिंग को लेकर बड़ा अपडेट, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ी; जानें नई डेडलाइन

    ChatGPT से बनवाई 80s वाली ट्रेंडिंग फोटो तो हो जाएं सावधान! इंटरनेट पर लीक हुईं तस्वीरें, OpenAI ने खुद मानी बात

    क्या गुस्से में सचमुच फट सकती है सिर की नस? जानिए अचानक तनाव से दिमाग पर क्या पड़ता है असर

    Women Open Jail: इस जिले में खुली छत्तीसगढ़ की पहली महिला ओपन जेल, सिलाई-ब्यूटी पार्लर से महिलाओं को मिलेगा रोजगार 

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.