Close Menu
    What's Hot

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: बेकाबू बोलेरो ने ग्रामीणों को कुचला.. 3 की मौत, 25 से ज्यादा लोग घायल
    छत्तीसगढ़

    CG में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: बेकाबू बोलेरो ने ग्रामीणों को कुचला.. 3 की मौत, 25 से ज्यादा लोग घायल

    News Lead 18By News Lead 18September 3, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    जशपुर : जशपुर में मंगलवार की देर रात गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां गणेश विसर्जन के लिए जा रहे ग्रामीणों को बोलेरो ने रौंद दिया. इस हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई है. सभी घायलों को बगीचा अस्पताल ले जाया गया. हालांकि गंभीर रूप से घायलों को अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है. बगीचा थाने के जुरूडांड़ गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे.

    Floods News: उत्तराखंड-हिमाचल में आफत की बारिश, 4 राज्यों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी

    जशपुर में बोलेरो ने ग्रामीणों को रौंदा

    बोलेरो चालक भीड़ को रौंदकर भाग रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और चालक की जमकर पिटाई कर दी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. साथ ही एसपी और कलेक्टर भी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है.

    ग्राम जुरुडांड के चरईडांड स्टेट हाईवे पर श्रद्धालुओं के बीच अचानक एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन घुस गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. इसके चपेट में आने से अरविंद (19 वर्ष), विपिन कुमार प्रजापति (17 वर्ष), खिरोवती यादव (32 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई, जबकि 25 से 30 लोग घायल हो गए हैं. जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. इन सभी को अम्बिकापुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है.

    हादसे में ये लोग घायल 

    घायलों में  देवंती, गुलापी बाई, याहूसु लकड़ा, संतोष प्रजापति, हेमंत यादव, उमा यादव, भुवनेश्वरी यादव, चंदा बाई, पिंकी, लीलावती प्रजापति, डमरूधर यादव, गायत्री यादव, फकीर यादव, नीलू यादव, निरंजन राम, संदीप यादव, नारायण, आरती यादव, परमानंद यादव, अभिमन्यु, हेमानंद और बोलेरो चालक सुखसागर सहित 25 से अधिक लोग शामिल हैं.

    तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर भीड़ में घुसी

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो वाहन रायकेरा की ओर से आ रही थी और तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सीधे भीड़ में घुस गई. हादसे के वक्त करीब डेढ़ सौ से अधिक लोग विसर्जन जुलूस में शामिल थे, जो विसर्जन के लिए नाचते गाते गणपति के साथ तालाब की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से लोग हवा में उछलकर यहां वहां गिर पड़े और कई लोग वाहन के नीचे दब गए. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई.

    Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

    घायलों को किया गया अंबिकापुर रेफर

    गुस्साई भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस से बगीचा अस्पताल लाया गया. कई घायलों को गणपति विसर्जन वाले वाहन में लाया गया. वहीं स्थानीय ग्रामीण भी अपने वाहनों से घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल अंबिकापुर रेफर किया गया.

    देर रात अस्पताल पहुंचे जशपुर कलेक्टर, घायलों से की मुलाकात

    जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह देर रात अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया. जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि मेडिकल ऑफिसर समेत 2 नायब तहसीलदार को अंबिकापुर भेजा गया है. घायलों का इलाज किया जा रहा है.

    इधर, सीएमएचओ डॉ. जीएस जात्रा ने स्वास्थ्य अमले को अलर्ट किया. वहीं बीएमओ डॉ. सुनील लकड़ा अपनी टीम के साथ घायलों के उपचार में लगे हुए हैं. जशपुर विधायक रायमुनि भगत भी देर रात बगीचा अस्पताल पहुंचीं और घायलों से मुलाकात की. उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है. पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleFloods News: उत्तराखंड-हिमाचल में आफत की बारिश, 4 राज्यों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी
    Next Article सिंधु जल संधि रद्द होने के बाद भी भारत ने दिखाया बड़ा दिल, पाकिस्तान को भेजा बाढ़ का अलर्ट

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    छत्तीसगढ़

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    छत्तीसगढ़

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    Latest Posts

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग की पहल पर पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्रवाई;

    Breaking : छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

    Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

    केरल में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की नृशंस हत्या, CM साय बोले– घटना अमानवीय; परिजनों को 5 लाख की सहायता

    CG Police Transfer List: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, राज्य पुलिस सेवा के 95 अफसरों के तबादले

    Chhattisgarh News: कोदो का सेवन बना जानलेवा, एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

    छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी से डिजिटल क्रांति… सभी सरकारी काम होंगे ऑनलाइन, आदेश जारी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.