Close Menu
    What's Hot

    बिलासपुर के शिवतराई जंगल में युवक की अधजली लाश मिली, पास में जली हुई बाइक बरामद; हत्या की आशंका

    CG News: अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, TI समेत 4 घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ का अलर्ट, इमरजेंसी सेवाओं को लेकर अस्पतालों को किया गया अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ का अलर्ट, इमरजेंसी सेवाओं को लेकर अस्पतालों को किया गया अलर्ट
    Raipur

    छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ का अलर्ट, इमरजेंसी सेवाओं को लेकर अस्पतालों को किया गया अलर्ट

    News Lead 18By News Lead 18November 20, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ (Akvan) के संभावित असर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। प्रदेश में संभावित बारिश, जलभराव और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी जिलों के अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए आठ बिंदुओं पर विशेष तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है।

    इस संबंध में संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ की ओर से सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षकों को पत्र जारी किया गया है। अधिकारियों को अस्पतालों में जरूरी चिकित्सा सुविधाओं, संसाधनों और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    छठ पूजा के बाद घर लौटने वालों को रेलवे की सौगात, यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रहीं कई स्पेशल ट्रेनें

    विभाग के मुताबिक, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम फॉर इमरजेंसी रिस्पांस (ICR-ER) की एडवाइजरी में 20 और 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसे में संभावित बाढ़, जलभराव और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी स्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को पहले से तैयार रहने को कहा गया है।

    अस्पतालों को इन 8 बिंदुओं पर तैयारी के निर्देश

    1. जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट पर रखा जाए। विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों के अस्पतालों में सतर्कता बरती जाए।
    2. अस्पतालों में जरूरी दवाइयों, चिकित्सा सामग्री, ऑक्सीजन और जीवनरक्षक उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
    3. बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति के लिए जनरेटर और वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था तैयार रखी जाए। ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम की कार्यशीलता भी जांची जाए।
    4. एंबुलेंस और आपातकालीन परिवहन सेवाओं को सक्रिय रखा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके।
    5. बाढ़ और जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जाएं। मेडिकल टीमों को भी तैयार रखा जाए।
    6. अस्पताल परिसरों में जल निकासी, छत, बिजली के उपकरणों और चिकित्सा संबंधी जरूरी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कमियों को तत्काल दूर किया जाए।
    7. जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष और हेल्पलाइन के साथ समन्वय बनाए रखा जाए, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
    8. किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति, अस्पताल को नुकसान, मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी या स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की जानकारी तत्काल राज्य स्तर पर भेजी जाए।

    CAPTCHA स्कैम से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इंटरनेट चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलती

    स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसलिए सख्ती

    स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर पालन करने को कहा है। विभाग का उद्देश्य संभावित खराब मौसम के दौरान अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं को सुचारू बनाए रखना है। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को बिना देरी के जरूरी उपचार उपलब्ध कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया है।

    Related posts:

    1. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    2. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    3. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार; आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछठ पूजा के बाद घर लौटने वालों को रेलवे की सौगात, यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रहीं कई स्पेशल ट्रेनें
    Next Article CG News: अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, TI समेत 4 घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    Bilaspur

    बिलासपुर के शिवतराई जंगल में युवक की अधजली लाश मिली, पास में जली हुई बाइक बरामद; हत्या की आशंका

    छत्तीसगढ़

    CG News: अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, TI समेत 4 घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Raipur

    छठ पूजा के बाद घर लौटने वालों को रेलवे की सौगात, यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रहीं कई स्पेशल ट्रेनें

    Latest Posts

    बिलासपुर के शिवतराई जंगल में युवक की अधजली लाश मिली, पास में जली हुई बाइक बरामद; हत्या की आशंका

    CG News: अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, TI समेत 4 घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ का अलर्ट, इमरजेंसी सेवाओं को लेकर अस्पतालों को किया गया अलर्ट

    छठ पूजा के बाद घर लौटने वालों को रेलवे की सौगात, यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रहीं कई स्पेशल ट्रेनें

    किंग खान का इंटरनेशनल जलवा! दुनिया के महानतम 100 फिल्म सितारों में शामिल हुए शाहरुख, जानें रैंकिंग

    GST रजिस्ट्रेशन के नियमों में बड़ा बदलाव, नई बिजनेस कैटेगरी शामिल; बैंक खाते की जानकारी देना अनिवार्य

    CAPTCHA स्कैम से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इंटरनेट चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलती

    रेलवे में 2,861 पदों पर भर्ती शुरू, 15 साल के युवा भी कर सकते हैं आवेदन; बिना परीक्षा होगा चयन

    छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को मिली हरी झंडी, हाईकोर्ट ने हटाई रोक; 2,292 पदों पर होगी परीक्षा

    Chhattisgarh Ration Card: अब नहीं कटेंगे राशन कार्ड से नाम, कार्ड बंद होने का भी डर खत्म, जानें क्या करना होगा

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.