Close Menu
    What's Hot

    CG News: ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी पर शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क; कोर्ट का आदेश जारी

    IND W vs ZIM W: रायपुर T20 में भारत की जीत, जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त; निकी प्रसाद-दीप्ति शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद फिर बारिश, अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में बरसेंगे बादल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG News: ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी पर शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क; कोर्ट का आदेश जारी
    Blog

    CG News: ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी पर शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क; कोर्ट का आदेश जारी

    News Lead 18By News Lead 18October 17, 2026Updated:October 17, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा एप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की करीब 1.42 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को कुर्क करने का न्यायालय ने आदेश दिया है। इन संपत्तियों में कृषि भूमि, भूखंड, व्यावसायिक दुकान और बैंक खाते में जमा धनराशि शामिल है। यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के तहत की गई है।

    IND W vs ZIM W: रायपुर T20 में भारत की जीत, जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त; निकी प्रसाद-दीप्ति शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, गंज थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने 13 अप्रैल 2026 को 3Stumps ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा एप संचालित करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया था। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी गुलशन खेमानी अपने सहयोगियों की मदद से कॉल सेंटर, मोबाइल नंबरों और विभिन्न बैंक खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क चला रहा था।

    पुलिस के मुताबिक, सट्टे से मिलने वाली अवैध रकम पहले अन्य लोगों के बैंक खातों में जमा कराई जाती थी। इसके बाद धनराशि को अलग-अलग माध्यमों से अपने खातों में ट्रांसफर किया जाता था। इस पूरी प्रक्रिया में सहयोगियों को कमीशन दिया जाता था। मामले में मुख्य आरोपी समेत अब तक 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले पुलिस करीब 1.20 करोड़ रुपये मूल्य की सामग्री और वाहन जब्त कर चुकी है।

    छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में मिली संपत्तियां

    मामले की वित्तीय जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की संपत्तियों और बैंक लेनदेन की जानकारी जुटाई। साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में संपत्तियों की कुर्की के लिए आवेदन पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रायपुर ने विविध दांडिक प्रकरण क्रमांक 1353/2026 में 16 अक्टूबर 2026 को लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया।

    छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा, 3 नई मेमू ट्रेनों को मंजूरी; जानिए किन रूटों पर दौड़ेंगी ट्रेनें

    कुर्की के आदेश में शामिल संपत्तियों का विवरण इस प्रकार है:

    • महासमुंद: ग्राम अरंड में 1.78 लाख रुपये मूल्य की कृषि भूमि।
    • रायपुर: देवपुरी में 23 लाख रुपये का भूखंड और जोरापारा में 2.50 लाख रुपये का भूखंड।
    • महाराष्ट्र: ठाणे जिले के अंबरनाथ में 74 लाख रुपये मूल्य की व्यावसायिक दुकान।
    • बैंक जमा: बैंक ऑफ इंडिया के एफडी खाते से संबंधित 40.50 लाख रुपये की अंकित धनराशि।

    संपत्तियों के हस्तांतरण पर रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू

    न्यायालय के आदेश के बाद संबंधित राजस्व अधिकारियों, पंजीयन कार्यालयों और बैंक प्रबंधन को पत्र जारी किए गए हैं। इन पत्रों के माध्यम से संबंधित संपत्तियों के हस्तांतरण और बैंक में जमा धनराशि के अंतरण पर रोक लगाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, आगे की वैधानिक प्रक्रिया के लिए संबंधित जिलों के कलेक्टरों को भी पत्र भेजे गए हैं।

    अपराध से अर्जित संपत्तियों पर पुलिस की नजर

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई का उद्देश्य केवल आरोपियों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि अपराध से अर्जित धन और उससे बनाई गई संपत्तियों पर भी कार्रवाई करना है। पुलिस अब आर्थिक लेनदेन, अचल संपत्तियों और अपराध से जुड़े वित्तीय नेटवर्क की जांच के जरिए ऐसे गिरोहों के आर्थिक आधार को कमजोर करने पर जोर दे रही है।

    Related posts:

    1. Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ
    2. CG NEWS: राजधानी से सटे नकटी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीणों के विरोध के बीच शुरू हुई बेदखली, भारी पुलिस बल तैनात
    3. CG Crime: ज्वेलरी दुकान में 3 शातिरों की करतूत, ग्राहक बनकर आए और सोने की चेन लेकर हुए फरार
    4. JDA छत्तीसगढ़ का बड़ा ऐलान, कल से प्रदेशभर में OPD सेवाओं का बहिष्कार; अस्पतालों के बाहर चलेगी समानांतर
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleIND W vs ZIM W: रायपुर T20 में भारत की जीत, जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त; निकी प्रसाद-दीप्ति शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

    Related Posts

    Raipur

    IND W vs ZIM W: रायपुर T20 में भारत की जीत, जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त; निकी प्रसाद-दीप्ति शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद फिर बारिश, अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में बरसेंगे बादल

    Raipur

    CG Transfer News: राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों का तबादला, कई जिलों के अपर और डिप्टी कलेक्टर बदले

    Latest Posts

    CG News: ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी पर शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क; कोर्ट का आदेश जारी

    IND W vs ZIM W: रायपुर T20 में भारत की जीत, जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त; निकी प्रसाद-दीप्ति शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद फिर बारिश, अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में बरसेंगे बादल

    Census Duty: प्राइवेट टीचर से लेकर बैंक कर्मियों तक की लगेगी जनगणना में ड्यूटी, सरकार ने बनाया नया प्लान

    CG Transfer News: राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों का तबादला, कई जिलों के अपर और डिप्टी कलेक्टर बदले

    छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा, 3 नई मेमू ट्रेनों को मंजूरी; जानिए किन रूटों पर दौड़ेंगी ट्रेनें

    Supreme Court Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का मौका, जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती के रजिस्ट्रेशन इस तारीख से शुरू

    CG High Court Holidays 2027: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 2027 में कब-कब बंद रहेगा कोर्ट? देखें पूरी सूची

    Bigg Boss: एकता कपूर का ऑफर ठुकराने के आरोपों पर काजी तौकीर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं सिर्फ 20 साल का था’

    Google Anti-Scam Feature: स्कैमर्स की अब खैर नहीं! फर्जी कॉल्स खुद कट और ब्लॉक करेगा Google का नया फीचर

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.