Close Menu
    What's Hot

    New Education Minister: प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया मंजूर

    NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों और युवाओं की जीत का किया स्वागत

    Chhattisgarh Railway में AI की एंट्री! 145 स्टेशन और 303 कोच हाईटेक CCTV से लैस, संदिग्धों पर होगी पैनी नजर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » न जुर्माना सुधारा, न चेतावनी… बार-बार शराब पीकर ड्राइविंग करने वाले युवक पर कोर्ट का अनोखा फैसला
    छत्तीसगढ़

    न जुर्माना सुधारा, न चेतावनी… बार-बार शराब पीकर ड्राइविंग करने वाले युवक पर कोर्ट का अनोखा फैसला

    News Lead 18By News Lead 18July 26, 2026Updated:July 26, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    जांजगीर-चांपा : सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय ने शराब पीकर वाहन चलाने के एक आदतन चालक को अनोखी सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी को 30 दिनों तक सामुदायिक सेवा के तहत कोतवाली थाना परिसर की साफ-सफाई करने और शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक करने का आदेश दिया है। दरअसल, जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाले स्वदेश कुमार यादव को यातायात पुलिस ने तीसरी बार शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। इससे पहले भी उसके खिलाफ दो बार मोटर यान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की जा चुकी थी। दोनों मामलों में न्यायालय ने उस पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया था। बावजूद इसके उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया।

    NEET विवाद: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के भारी विरोध के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा

    तीसरी बार भी नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े जाने पर यातायात पुलिस ने उसके खिलाफ फिर से धारा 185 मोटर यान अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया। मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने केवल आर्थिक दंड तक सीमित न रहते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देने वाली सजा सुनाई। न्यायालय के आदेश के अनुसार स्वदेश कुमार यादव को लगातार 30 दिनों तक प्रतिदिन कोतवाली थाना पहुंचकर साफ-सफाई करनी होगी। इसके अलावा उसे शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलानी होगी।

    Sonam Wangchuk: ‘क्या मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा?’ सीक्रेट डील के आरोपों पर सोनम वांगचुक का करारा जवाब, VIDEO जारी कर कही बड़ी बात

    इन दिनों आरोपी प्रतिदिन सुबह कोतवाली थाना पहुंचकर सफाई कार्य कर रहा है और न्यायालय के निर्देशों का पालन कर रहा है। इधर, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले की यातायात पुलिस लगातार शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहन जांच अभियान चला रही है। अभियान के दौरान हेलमेट की अनिवार्यता सुनिश्चित कराने के साथ-साथ शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में मोटर यान अधिनियम की धारा 185 के तहत चालानी कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जा रहे हैं। न्यायालय का यह फैसला केवल एक आरोपी को दंडित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और शराब पीकर वाहन चलाने जैसी खतरनाक प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाना भी है।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. CG News: पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने के दिए आदेश
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Article‘किंग’ की शूटिंग से ब्रेक लेकर न्यूयॉर्क पहुंचे अभिषेक, ऐश्वर्या संग वायरल हुई तस्वीर, कूल अंदाज में दिखीं मिसेज बच्चन
    Next Article Wi-Fi Calling फीचर ऑन करें और पाएं नेटवर्क के बिना भी कॉलिंग की सुविधा, जानें कैसे काम करती है ये सेटिंग

    Related Posts

    Raipur

    NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों और युवाओं की जीत का किया स्वागत

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh Railway में AI की एंट्री! 145 स्टेशन और 303 कोच हाईटेक CCTV से लैस, संदिग्धों पर होगी पैनी नजर

    Raipur

    रेल यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा: RailOne App से टिकट बुकिंग से लेकर कई सेवाएं आसान, अनारक्षित टिकट पर मिलेगी 3% तक की बचत

    Latest Posts

    New Education Minister: प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया मंजूर

    NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों और युवाओं की जीत का किया स्वागत

    Chhattisgarh Railway में AI की एंट्री! 145 स्टेशन और 303 कोच हाईटेक CCTV से लैस, संदिग्धों पर होगी पैनी नजर

    NFR Sports Quota Recruitment 2026: खिलाड़ियों के लिए रेलवे में सुनहरा मौका, NFR स्पोर्ट्स कोटा 2026-27 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

    Wi-Fi Calling फीचर ऑन करें और पाएं नेटवर्क के बिना भी कॉलिंग की सुविधा, जानें कैसे काम करती है ये सेटिंग

    न जुर्माना सुधारा, न चेतावनी… बार-बार शराब पीकर ड्राइविंग करने वाले युवक पर कोर्ट का अनोखा फैसला

    ‘किंग’ की शूटिंग से ब्रेक लेकर न्यूयॉर्क पहुंचे अभिषेक, ऐश्वर्या संग वायरल हुई तस्वीर, कूल अंदाज में दिखीं मिसेज बच्चन

    मानसून हेल्थ अलर्ट: बारिश के मौसम में इन बीमारियों का बढ़ता है खतरा, ये लक्षण दिखें तो तुरंत बरतें सावधानी

    NEET विवाद: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के भारी विरोध के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा

    राहुल गांधी की केंद्र से 3 बड़ी मांगें – शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, पुलिस पर कार्रवाई और PM से माफी की मांग

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.