Close Menu
    What's Hot

    CG Cabinet Meeting: साय सरकार की कल बड़ी बैठक, जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर होगा फैसला

    Chhattisgarh News: अब नहीं चलेगा OTP का खेल! राशन वितरण में बड़ा बदलाव, बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा चावल

    छत्तीसगढ़ में विकास को रफ्तार: प्रदेशभर में 19 हजार करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट का टेंडर जारी, जानें कहां होंगे काम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ में विकास को रफ्तार: प्रदेशभर में 19 हजार करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट का टेंडर जारी, जानें कहां होंगे काम
    Raipur

    छत्तीसगढ़ में विकास को रफ्तार: प्रदेशभर में 19 हजार करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट का टेंडर जारी, जानें कहां होंगे काम

    News Lead 18By News Lead 18June 22, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : मानसून के दौरान निर्माण कार्यों पर लगी स्वाभाविक रोक के बीच लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बारिश के बाद बड़े पैमाने पर विकास कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली है। विभाग ने प्रदेशभर में करीब 19 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। बारिश खत्म होते ही वर्कऑर्डर जारी कर प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी करते हुए परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की योजना बनाई गई है। सूत्रों के अनुसार, सड़कों, पुल-पुलियों, भवन निर्माण और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। विभाग का मानना है कि मानसून समाप्त होने के बाद निर्माण कार्यों के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिलेंगी, जिससे परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा। इसी वजह से अभी से टेंडर और स्वीकृति संबंधी प्रक्रियाओं को गति दी जा रही है, ताकि मौसम साफ होते ही काम शुरू हो सके।

    छात्रों के लिए अहम खबर: CGBSE में दाखिले का आखिरी मौका 31 जुलाई, 75 फीसदी अटेंडेंस अनिवार्य

    विभाग ने विभिन्न जिलों में सड़क, पुल, पहुंच मार्ग और शासकीय भवन निर्माण से जुड़े 19 विकास कार्यों के लिए ई-प्रोक्योरमेंट निविदा जारी की है। इन कार्यों की कुल अनुमानित लागत लगभग 19,007.58 लाख रुपए हैं। निविदाएं राज्य सरकार के ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित की गई हैं। जानकारी के अनुसार, सबसे बड़ी परियोजना कोटा-लोरमी पथरिया मार्ग पर सड़क उन्नयन और डामरीकरण का कार्य है, जिसकी अनुमानित लागत 8,402.65 लाख रुपए रखी गई है। राजनांदगांव जिले के राजनांदगांव-गौरैयापार मार्ग पर पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नागपुर क्षेत्र में शासकीय नवीन महाविद्यालय भवन निर्माण, कोरबा जिले के कटघोरा-छुरी मुख्य मार्ग पर पुल निर्माण, महासमुंद में शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श विद्यालय भवन निर्माण तथा सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण के कई कार्य शामिल किए गए हैं।

    CGRERA का सख्त आदेश: प्रमोटर को सिंकिंग फंड और कॉमन एरिया सोसायटी को सौंपने के निर्देश

    जशपुर जिले में दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें मुख्य जिला मार्ग से ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाले मार्गों का निर्माण तथा दुलदुला क्षेत्र में मिनी स्टेडियम और इंडोर हॉल निर्माण कार्य भी शामिल है। सूरजपुर जिले में सड़क चौड़ीकरण और पुल-पुलिया निर्माण के लिए 1,768.78 लाख रुपए की परियोजना स्वीकृति के लिए निविदा जारी की गई है। पीडब्ल्यूडी के अनुसार निविदा दस्तावेज डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई निर्धारित की गई है, जबकि अन्य सभी निविदाओं के लिए निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई तय की गई है।

    Related posts:

    1. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    2. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    3. रेलवे ने जारी किया अलर्ट: 6 और 7 दिसंबर को 12 ट्रेनें रद्द, सिग्नलिंग काम के कारण प्रभावित होगा यातायात
    4. CG Vidhan Sabha Winter Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पेश होगा 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछात्रों के लिए अहम खबर: CGBSE में दाखिले का आखिरी मौका 31 जुलाई, 75 फीसदी अटेंडेंस अनिवार्य
    Next Article Chhattisgarh News: अब नहीं चलेगा OTP का खेल! राशन वितरण में बड़ा बदलाव, बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा चावल

    Related Posts

    Raipur

    CG Cabinet Meeting: साय सरकार की कल बड़ी बैठक, जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर होगा फैसला

    Raipur

    Chhattisgarh News: अब नहीं चलेगा OTP का खेल! राशन वितरण में बड़ा बदलाव, बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा चावल

    Raipur

    छात्रों के लिए अहम खबर: CGBSE में दाखिले का आखिरी मौका 31 जुलाई, 75 फीसदी अटेंडेंस अनिवार्य

    Latest Posts

    CG Cabinet Meeting: साय सरकार की कल बड़ी बैठक, जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर होगा फैसला

    Chhattisgarh News: अब नहीं चलेगा OTP का खेल! राशन वितरण में बड़ा बदलाव, बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा चावल

    छत्तीसगढ़ में विकास को रफ्तार: प्रदेशभर में 19 हजार करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट का टेंडर जारी, जानें कहां होंगे काम

    छात्रों के लिए अहम खबर: CGBSE में दाखिले का आखिरी मौका 31 जुलाई, 75 फीसदी अटेंडेंस अनिवार्य

    CGRERA का सख्त आदेश: प्रमोटर को सिंकिंग फंड और कॉमन एरिया सोसायटी को सौंपने के निर्देश

    छत्तीसगढ़ में ISI का जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था गोपनीय जानकारी

    CG CRIME : बार बंद करने पर युवक का हंगामा, वेटर से मारपीट कर दबाया गला, VIDEO वायरल

    सिलेंडर कब पहुंचेगा? LPG सिलेंडर की लाइव लोकेशन अब मोबाइल पर, बुकिंग के बाद ऐसे ट्रैक करें डिलीवरी स्टेटस

    CG Weather News: बारिश की बजाय गर्मी का कहर! अगले 5 दिनों तक बदला रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में निकली जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की शर्तें

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.