Close Menu
    What's Hot

    IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच डबल धमाका! सिर्फ 4 दिन में 2 बार भिड़ेंगी दोनों टीमें, जानें पूरा शेड्यूल

    CG Cabinet Meeting: साय सरकार की कल बड़ी बैठक, जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर होगा फैसला

    Chhattisgarh News: अब नहीं चलेगा OTP का खेल! राशन वितरण में बड़ा बदलाव, बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा चावल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Chhattisgarh News: अब नहीं चलेगा OTP का खेल! राशन वितरण में बड़ा बदलाव, बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा चावल
    Raipur

    Chhattisgarh News: अब नहीं चलेगा OTP का खेल! राशन वितरण में बड़ा बदलाव, बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा चावल

    News Lead 18By News Lead 18June 22, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में बड़ा बदलाव करते हुए राशन वितरण के लिए OTP आधारित व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। अब राज्य के राशन कार्डधारकों को केवल बायोमेट्रिक सत्यापन यानी अंगूठे के निशान के जरिए ही राशन मिलेगा। सरकार ने यह कदम राशन वितरण में सामने आए फर्जीवाड़े और सरकारी चावल की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए उठाया है। खाद्य संचालनालय द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार, राशन दुकानों में अब OTP के माध्यम से चावल या अन्य खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जाएगा। जिला खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले राशन दुकान संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और उनका लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।

    छत्तीसगढ़ में विकास को रफ्तार: प्रदेशभर में 19 हजार करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट का टेंडर जारी, जानें कहां होंगे काम

    अब तक कई राशन दुकानों में लाभार्थी की अनुपस्थिति में उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए OTP के आधार पर राशन जारी किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि कुछ हितग्राही अपना OTP दुकानदारों को देकर नकद राशि ले लेते थे। इसके बाद दुकानदार सरकारी चावल को खुले बाजार में बेचकर मुनाफा कमाते थे। विशेष रूप से एपीएल कार्डधारकों के बीच इस तरह की अनियमितताओं की शिकायतें अधिक मिल रही थीं, जिसके बाद सरकार ने व्यवस्था में बदलाव का फैसला लिया। नई गाइडलाइन के मुताबिक अब राशन प्राप्त करने के लिए परिवार के मुखिया और सभी सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी होना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से राशन दिया जाएगा। नॉमिनी के जरिए राशन लेने की स्थिति में भी बायोमेट्रिक सत्यापन आवश्यक रहेगा। यानी अब बिना अंगूठा लगाए राशन मिलना संभव नहीं होगा।

    छात्रों के लिए अहम खबर: CGBSE में दाखिले का आखिरी मौका 31 जुलाई, 75 फीसदी अटेंडेंस अनिवार्य

    सरकार ने कुछ वर्गों को राहत भी दी है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग, 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे, एकल निराश्रित और दिव्यांग हितग्राहियों को विशेष परिस्थितियों में OTP आधारित सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। हालांकि सामान्य लाभार्थियों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन पूरी तरह अनिवार्य रहेगा।खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब राशन वितरण पूरी तरह आधार प्रमाणीकरण आधारित होगा। यह व्यवस्था केंद्र सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत लागू की जा रही है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। सरकार का मानना है कि OTP व्यवस्था बंद होने से सरकारी चावल की अवैध बिक्री पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। इससे वास्तविक हितग्राहियों को उनका पूरा हक मिलेगा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी बन सकेगी।

    Related posts:

    1. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    2. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    3. रेलवे ने जारी किया अलर्ट: 6 और 7 दिसंबर को 12 ट्रेनें रद्द, सिग्नलिंग काम के कारण प्रभावित होगा यातायात
    4. CG Vidhan Sabha Winter Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पेश होगा 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में विकास को रफ्तार: प्रदेशभर में 19 हजार करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट का टेंडर जारी, जानें कहां होंगे काम
    Next Article CG Cabinet Meeting: साय सरकार की कल बड़ी बैठक, जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर होगा फैसला

    Related Posts

    Raipur

    CG Cabinet Meeting: साय सरकार की कल बड़ी बैठक, जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर होगा फैसला

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में विकास को रफ्तार: प्रदेशभर में 19 हजार करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट का टेंडर जारी, जानें कहां होंगे काम

    Raipur

    छात्रों के लिए अहम खबर: CGBSE में दाखिले का आखिरी मौका 31 जुलाई, 75 फीसदी अटेंडेंस अनिवार्य

    Latest Posts

    IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच डबल धमाका! सिर्फ 4 दिन में 2 बार भिड़ेंगी दोनों टीमें, जानें पूरा शेड्यूल

    CG Cabinet Meeting: साय सरकार की कल बड़ी बैठक, जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर होगा फैसला

    Chhattisgarh News: अब नहीं चलेगा OTP का खेल! राशन वितरण में बड़ा बदलाव, बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा चावल

    छत्तीसगढ़ में विकास को रफ्तार: प्रदेशभर में 19 हजार करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट का टेंडर जारी, जानें कहां होंगे काम

    छात्रों के लिए अहम खबर: CGBSE में दाखिले का आखिरी मौका 31 जुलाई, 75 फीसदी अटेंडेंस अनिवार्य

    CGRERA का सख्त आदेश: प्रमोटर को सिंकिंग फंड और कॉमन एरिया सोसायटी को सौंपने के निर्देश

    छत्तीसगढ़ में ISI का जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था गोपनीय जानकारी

    CG CRIME : बार बंद करने पर युवक का हंगामा, वेटर से मारपीट कर दबाया गला, VIDEO वायरल

    सिलेंडर कब पहुंचेगा? LPG सिलेंडर की लाइव लोकेशन अब मोबाइल पर, बुकिंग के बाद ऐसे ट्रैक करें डिलीवरी स्टेटस

    CG Weather News: बारिश की बजाय गर्मी का कहर! अगले 5 दिनों तक बदला रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.