Close Menu
    What's Hot

    Womens Asia Cup T20: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास! एशिया कप जीतकर तोड़ा मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड

    Riya Talukder Goswami Case: पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में रखने के आरोपी पति की मौत, पुलिस की गाड़ी से कूदने के बाद हुआ हादसा

    Raipur Non Veg Ban: गणेश चतुर्थी समेत पांच प्रमुख पर्वों पर बड़ा फैसला, रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर रोक

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी योजना: 12वीं तक मुफ्त शिक्षा का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी योजना: 12वीं तक मुफ्त शिक्षा का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

    News Lead 18By News Lead 18June 9, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Government Scheme: छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के लिए 12वीं तक निशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। राज्य में संचालित इस विशेष शिक्षा योजना के तहत पात्र छात्रों को बिना किसी शुल्क के पढ़ाई की सुविधा दी जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और आर्थिक बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल का लाभ लेने के लिए छात्रों और अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है। राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजनांतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत कक्षा 06 वीं में प्रवेश हेतु रविवार 05 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक राज्य स्तर पर लिखित प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस योजना का मुख्य ध्येय अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के ग्रामीण क्षेत्रों के होनहार विद्यार्थियों को राज्य के प्रतिष्ठित और उत्कृष्ट निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाकर उन्हें उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

    सरेआम ट्रोल हुए डोनाल्ड ट्रंप! NBA फाइनल्स में दर्शकों ने की जोरदार हूटिंग, VIDEO हुआ वायरल

    इस योजनांतर्गत चयत विद्यार्थियों की स्कूल फीस सहित पढ़ाई का संपूर्ण खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा और वे इस योजना के माध्यम से कक्षा 12 वीं तक नियमित रूप से निःशुल्क अध्ययन की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, जिससे उनके बहुमुखी व्यक्तित्व का विकास हो सके और उन्हें एक बेहतर करियर चयन का अवसर मिल सके। इस महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित होने के लिए अनिवार्य पात्रता के तहत विद्यार्थी का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होने सहित सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र धारक होना आवश्यक है। इसके साथ ही छात्र वर्तमान में किसी मान्यता प्राप्त संस्था में कक्षा 05 वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत होना चाहिए तथा उसने कक्षा चौथी की परीक्षा में न्यूनतम 80 प्रतिशत से अधिक अंक या उसके समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो। संबंधित विद्यार्थी के पिता या पालक की सभी स्रोतों से सम्मिलित वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिसके लिए आय प्रमाण पत्र और पालक का स्वघोषणा पत्र अनिवार्य है।

    CG News : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अलर्ट… 10-12 जून के बीच कई रेलगाड़ियां रद्द, चेक करें आपकी ट्रेन शामिल है या नहीं

    20 जून तक आवेदन

    उक्त योजनांतर्गत लाभान्वित होने के लिए आगामी 20 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, इस नियत तिथि को शाम 05 बजे तक विद्यार्थी अपना निर्धारित आवेदन पत्र संबंधित विद्यालय में जमा कर सकेंगे। इसके बाद शाला प्रमुखों द्वारा आवेदनों का परीक्षण कर उन्हें 22 जून तक संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किया जाएगा। इसकेे पश्चात उक्त कार्यालय द्वारा सूची तैयार कर 24 जून तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में जमा की जाएगी। विभाग द्वारा सभी प्रधानपाठकों और शिक्षकों से क्षेत्र के योग्य ग्रामीण छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने और आवेदन भरने में सहयोग करने की विशेष अपील की गई है।

    Related posts:

    1. Chhattisgarh: गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस आरक्षक भर्ती अभ्यर्थियों से की वन-टू-वन चर्चा, शिकायतों को किया दूर
    2. रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला
    3. रायपुर के ज्वेलरी शॉप में बवाल: कर्मचारी पर चोरी का आरोप, 8 घंटे बंधक बनाकर पिटाई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
    4. प्रदेश के बड़े बकायादारों से पेंडिंग करोड़ों के बिजली बिल की वसूली या बिजली कनेक्शन काटे सरकार, 1 मई के बाद कार्यकर्ता काटेंगे कनेक्शन – आम आदमी पार्टी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleसरेआम ट्रोल हुए डोनाल्ड ट्रंप! NBA फाइनल्स में दर्शकों ने की जोरदार हूटिंग, VIDEO हुआ वायरल
    Next Article छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की बड़ी भर्ती, SAGES में बदला जाएगा चयन प्रक्रिया का तरीका; शिक्षा मंत्री ने दी अहम जानकारी

    Related Posts

    Raipur

    Raipur Non Veg Ban: गणेश चतुर्थी समेत पांच प्रमुख पर्वों पर बड़ा फैसला, रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर रोक

    Raipur

    CG Weather: छत्तीसगढ़ में आज से सुस्त पड़ेगा मानसून, बढ़ेगा तापमान; जानें मौसम का हाल

    Raipur

    CG Holiday 2026: छत्तीसगढ़ में 3 छुट्टियों का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    Latest Posts

    Womens Asia Cup T20: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास! एशिया कप जीतकर तोड़ा मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड

    Riya Talukder Goswami Case: पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में रखने के आरोपी पति की मौत, पुलिस की गाड़ी से कूदने के बाद हुआ हादसा

    Raipur Non Veg Ban: गणेश चतुर्थी समेत पांच प्रमुख पर्वों पर बड़ा फैसला, रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर रोक

    Vehicle Light Rules: गाड़ियों की लाइट को लेकर आ रहे सख्त नियम! नए सरकारी ड्राफ्ट में क्या बदलेगा, जानें पूरी जानकारी

    CG Weather: छत्तीसगढ़ में आज से सुस्त पड़ेगा मानसून, बढ़ेगा तापमान; जानें मौसम का हाल

    CG Holiday 2026: छत्तीसगढ़ में 3 छुट्टियों का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    Blood Clot Warning Signs: शरीर में ब्लड क्लॉट बनने से पहले नजर आ सकते हैं ये संकेत, इन्हें न करें नजरअंदाज

    Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा! Cash on Delivery पर लग रहा ₹30 तक चार्ज, जानें बचने का तरीका

    CG Teacher Recruitment: दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नए नियम तय, विशेष B.Ed के साथ RCI रजिस्ट्रेशन जरूरी

    ISRO Recruitment 2026: 10वीं, ITI और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए भर्ती, जानें आवेदन की तारीख

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.