Close Menu
    What's Hot

    Womens Asia Cup T20: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास! एशिया कप जीतकर तोड़ा मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड

    Riya Talukder Goswami Case: पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में रखने के आरोपी पति की मौत, पुलिस की गाड़ी से कूदने के बाद हुआ हादसा

    Raipur Non Veg Ban: गणेश चतुर्थी समेत पांच प्रमुख पर्वों पर बड़ा फैसला, रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर रोक

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG News : शराब ओवररेटिंग पर सरकार सख्त – 4 आबकारी अधिकारी सस्पेंड, 8 को थमाया शोकॉज नोटिस
    Raipur

    CG News : शराब ओवररेटिंग पर सरकार सख्त – 4 आबकारी अधिकारी सस्पेंड, 8 को थमाया शोकॉज नोटिस

    News Lead 18By News Lead 18June 12, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में शराब की ओवररेटिंग की शिकायतों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न जिलों की मदिरा दुकानों में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने के मामले सामने आने के बाद आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा ने 4 आबकारी उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। वहीं 8 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। आबकारी विभाग के अनुसार, रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलौदाबाजार-भाटापारा और धमतरी जिलों की मदिरा दुकानों में ओवररेटिंग के मामले पकड़े गए। विभागीय जांच में संबंधित अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।

    खराब मौसम से हवाई सेवा प्रभावित: रायपुर की दो फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, विमान में सवार थे अरुण साव, भूपेश बघेल और PCC चीफ दीपक बैज

    विदेशी मदिरा दुकान फाफाडीह (रायपुर) में औचक निरीक्षण के दौरान विक्रेता अश्वन कुमार मेरिया द्वारा ऑल सीजन गोल्डन कलेक्शन रिजर्व व्हिस्की के दो पाव निर्धारित 480 रुपये के बजाय 500 रुपये में बेचे जाने का मामला सामने आया। इस मामले में विक्रेता के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39(ग) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामला आबकारी उपनिरीक्षक कौशल किशोर सोनी के प्रभार क्षेत्र का होने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की कम्पोजिट मदिरा दुकान गंडई में विक्रेता वेदप्रकाश निर्मलकर द्वारा तीन पाव देशी शराब निर्धारित 240 रुपये के बजाय 250 रुपये में बेचे जाने का मामला सामने आया। इसके बाद विक्रेता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। इस मामले में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक प्रभाकर सिरमौर को निलंबित किया गया है। वहीं सहायक जिला आबकारी अधिकारी चन्द्रप्रताप सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

    बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की कम्पोजिट मदिरा दुकान हिरमी में विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से 30 रुपये अधिक वसूले जाने का मामला सामने आया। इस प्रकरण में प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक मनराखन नेताम को निलंबित किया गया है। इसी प्रकार धमतरी जिले की कम्पोजिट मदिरा दुकान कुरूद में दो अलग-अलग मामलों में देशी शराब की बिक्री निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर किए जाने की पुष्टि हुई। इस मामले में आबकारी उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम सिन्हा को निलंबित किया गया है।

    आबकारी विभाग ने जिन 8 जिला आबकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, उनमें निरुपमा लोन्हारे, मुकेश अग्रवाल, जलेश सिंह, अजय सिंह धुर्वे, राजेश कुमार शर्मा, जेबा खान, चंद्रप्रताप सिंह और अल्ताफ खान शामिल हैं। आबकारी आयुक्त ने कहा कि संबंधित अधिकारियों के प्रभार क्षेत्रों में इस प्रकार की गंभीर अनियमितताओं का पाया जाना उनके कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, उदासीनता और शिथिल नियंत्रण को दर्शाता है। इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 का उल्लंघन मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

    Ahmedabad Air India Plane Crash: आखिरी कॉल, आखिरी मैसेज और अधूरे सपने… अहमदाबाद प्लेन क्रैश की पहली बरसी पर नम हुईं आंखें

    Related posts:

    1. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    2. IIIT रायपुर में एआई से 36 छात्राओं की बनाई अश्लील तस्वीरें, पुलिस ने आरोपी छात्र को बिलासपुर से किया गिरफ्तार
    3. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    4. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleखराब मौसम से हवाई सेवा प्रभावित: रायपुर की दो फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, विमान में सवार थे अरुण साव, भूपेश बघेल और PCC चीफ दीपक बैज
    Next Article छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: विधायकों को बड़ी राहत, अब पूरे प्रदेश से ले सकेंगे कर्मचारियों की सेवाएं

    Related Posts

    Raipur

    Raipur Non Veg Ban: गणेश चतुर्थी समेत पांच प्रमुख पर्वों पर बड़ा फैसला, रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर रोक

    Raipur

    CG Weather: छत्तीसगढ़ में आज से सुस्त पड़ेगा मानसून, बढ़ेगा तापमान; जानें मौसम का हाल

    Raipur

    CG Holiday 2026: छत्तीसगढ़ में 3 छुट्टियों का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    Latest Posts

    Womens Asia Cup T20: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास! एशिया कप जीतकर तोड़ा मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड

    Riya Talukder Goswami Case: पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में रखने के आरोपी पति की मौत, पुलिस की गाड़ी से कूदने के बाद हुआ हादसा

    Raipur Non Veg Ban: गणेश चतुर्थी समेत पांच प्रमुख पर्वों पर बड़ा फैसला, रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर रोक

    Vehicle Light Rules: गाड़ियों की लाइट को लेकर आ रहे सख्त नियम! नए सरकारी ड्राफ्ट में क्या बदलेगा, जानें पूरी जानकारी

    CG Weather: छत्तीसगढ़ में आज से सुस्त पड़ेगा मानसून, बढ़ेगा तापमान; जानें मौसम का हाल

    CG Holiday 2026: छत्तीसगढ़ में 3 छुट्टियों का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    Blood Clot Warning Signs: शरीर में ब्लड क्लॉट बनने से पहले नजर आ सकते हैं ये संकेत, इन्हें न करें नजरअंदाज

    Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा! Cash on Delivery पर लग रहा ₹30 तक चार्ज, जानें बचने का तरीका

    CG Teacher Recruitment: दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नए नियम तय, विशेष B.Ed के साथ RCI रजिस्ट्रेशन जरूरी

    ISRO Recruitment 2026: 10वीं, ITI और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए भर्ती, जानें आवेदन की तारीख

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.