Close Menu
    What's Hot

    CG Swine Flu: स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता! छत्तीसगढ़ में 108 संक्रमित, रायपुर में 38 केस, देखें जिलावार आंकड़े

    CG Govt Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती के नियम बदले, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी पदों पर अब नए नियम लागू

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में तबादला, कई पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG New Railway Line: छत्तीसगढ़ को बड़ी रेल सौगात… 295 KM नई रेल लाइन पर बनेंगे 27 स्टेशन, खैरागढ़-कवर्धा समेत कई गांवों की बदलेगी तस्वीर
    छत्तीसगढ़

    CG New Railway Line: छत्तीसगढ़ को बड़ी रेल सौगात… 295 KM नई रेल लाइन पर बनेंगे 27 स्टेशन, खैरागढ़-कवर्धा समेत कई गांवों की बदलेगी तस्वीर

    News Lead 18By News Lead 18July 31, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    CG New Railway Line: छत्तीसगढ़ में तीन नई रेल लाइन परियोजना के विस्तार को लेकर केंद्र की मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना के विस्तार, नई रेल परियोजनाओं तथा लंबित रेल लाइनों की प्रगति के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू तथा राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे उपस्थित थे। चर्चा के बाद रेल मंत्री ने नई रेल परियोजना को हरी झंडी दिखाई।

    Parliament Monsoon Session: संसद के बाहर विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन! साधु बने पप्पू यादव ने मांगा चंदा, राहुल गांधी ने चढ़ाया चढ़ावा; VIDEO वायरल

    छत्तीसगढ़ के लाखों लोगों को मिलेगी रेल सुविधा

    बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के औद्योगिक, खनिज एवं कृषि दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है। प्रदेश में रेलवे नेटवर्क का विस्तार केवल यातायात सुविधा का विषय नहीं, बल्कि औद्योगिक विकास, व्यापार, पर्यटन, कृषि विपणन, जनजातीय अंचलों के विकास तथा क्षेत्रीय संतुलित प्रगति से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेल अधोसंरचना के अभूतपूर्व विस्तार का लाभ छत्तीसगढ़ को भी मिल रहा है और राज्य सरकार इस दिशा में केंद्र सरकार के साथ पूर्ण समन्वय के साथ कार्य कर रही है।

    यहां पहली बार चलेगी ट्रेन

    बैठक में कटघोरा-डोंगरगढ़ नई रेलवे लाइन परियोजना पर विशेष रूप से चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि लगभग 295 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना का विकास रेल मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त उपक्रम (ज्वाइंट वेंचर) के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए दोनों संस्थाओं की साझेदारी में एक स्पेशल परपज़ व्हीकल (SPV) का गठन किया जाएगा। यह रेल लाइन कटघोरा से करतला, मुंगेली, कवर्धा और खैरागढ़ होते हुए डोंगरगढ़ तक पहुंचेगी तथा ऐसे अनेक क्षेत्रों को पहली बार रेलवे नेटवर्क से जोड़ेगी, जहां अब तक रेल सुविधा उपलब्ध नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी, उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा लाखों नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

    रायपुर फैमिली डेथ केस: SIT का बड़ा खुलासा, सट्टेबाजी और 16 लाख के कर्ज ने उजाड़ी पूरी जिंदगी

    तीन रेल परियोजनाओं को मिली मंजूरी

    मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की तीन अन्य महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं – सरडेगा-पत्थलगांव-अंबिकापुर (244 किलोमीटर), धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा (301 किलोमीटर) तथा अंबिकापुर-बरवाडीह (200 किलोमीटर) – को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से उत्तर छत्तीसगढ़ सहित सीमावर्ती क्षेत्रों की रेल संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा व्यापार, पर्यटन, खनिज परिवहन और स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की दिशा में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान किरंदुल-कोत्तागुडेम (180 किलोमीटर) तथा गढ़चिरौली-बीजापुर-किरंदुल (बचेली) (490 किलोमीटर) नई रेल लाइन परियोजनाओं के सर्वे कार्य की प्रगति पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण कर आगामी कार्यवाही प्रारंभ करने का अनुरोध किया, जिससे बस्तर क्षेत्र की कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत हो सके तथा विकास एवं सुरक्षा से जुड़े प्रयासों को गति मिले।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई रेल परियोजनाएं प्रदेश के औद्योगिक विकास, खनिज परिवहन, कृषि उत्पादों की सुगम आवाजाही, पर्यटन संवर्धन और जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ का रेल नेटवर्क आने वाले वर्षों में और अधिक मजबूत होगा तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को नई गति मिलेगी।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. CG News: पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने के दिए आदेश
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleParliament Monsoon Session: संसद के बाहर विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन! साधु बने पप्पू यादव ने मांगा चंदा, राहुल गांधी ने चढ़ाया चढ़ावा; VIDEO वायरल
    Next Article India vs Brazil: फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील टीम आएगी भारत, कोलकाता में होगा मुकाबला

    Related Posts

    Raipur

    CG Swine Flu: स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता! छत्तीसगढ़ में 108 संक्रमित, रायपुर में 38 केस, देखें जिलावार आंकड़े

    छत्तीसगढ़

    CG Govt Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती के नियम बदले, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी पदों पर अब नए नियम लागू

    Raipur

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में तबादला, कई पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

    Latest Posts

    CG Swine Flu: स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता! छत्तीसगढ़ में 108 संक्रमित, रायपुर में 38 केस, देखें जिलावार आंकड़े

    CG Govt Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती के नियम बदले, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी पदों पर अब नए नियम लागू

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में तबादला, कई पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

    UPI से पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर! 3000 के भुगतान पर 12 रुपये शुल्क, किस पेमेंट पर कितना चार्ज, यहां समझें पूरा गणित

    छत्तीसगढ़ में मानसून पड़ा सुस्त, बढ़ी गर्मी-उमस; इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

    CG Police Constable: कांस्टेबल भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! SLP खारिज, 400 से ज्यादा अभ्यर्थियों की नौकरी का रास्ता साफ

    बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सख्ती! सरकार के दबाव के बाद Meta ने उठाया बड़ा कदम

    2026 दिवाली पर श्रीराम की होगी देवी से टक्कर! बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगी दो बड़ी फिल्में

    Navodaya Admission 2027-28: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, सभी सुविधाएं होंगी नि:शुल्क, इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

    RRB Paramedical Recruitment 2026: पैरामेडिकल के 590 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास से B.Sc तक को मौका, जानें योग्यता

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.