Close Menu
    What's Hot

    CG Crime: शातिर ठगों का नया जाल! पेंशन कार्ड के WhatsApp मैसेज पर क्लिक करते ही सहायक अभियंता के खाते से 8.23 लाख पार

    नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही, 165 से ज्यादा मौतें, 750 से अधिक लापता, बड़ी संख्या में भारतीय भी शामिल; हेल्पलाइन नंबर जारी

    Swine Flu: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 7 संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन सतर्क

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG CBG Policy 2026: छत्तीसगढ़ में लागू हुई नई CBG नीति, किसानों से लेकर आमजनता तक को मिलेगा बड़ा फायदा, जानें नई नीति की खास बातें
    Raipur

    CG CBG Policy 2026: छत्तीसगढ़ में लागू हुई नई CBG नीति, किसानों से लेकर आमजनता तक को मिलेगा बड़ा फायदा, जानें नई नीति की खास बातें

    News Lead 18By News Lead 18July 12, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    CG CBG Policy 2026: सरकार ने राज्य में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) नीति 2026 लागू कर दी है। नई नीति के तहत गोबर, कृषि अवशेष, पराली तथा अन्य जैविक कचरे से कम्प्रेस्ड बायोगैस का उत्पादन किया जाएगा। इससे एक ओर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। दूसरी ओर, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और निवेश के नए अवसर भी सृजित होंगे। निवेशकों को नई औद्योगिक नीति के तहत छूट जारी की जाएगी। बता दें कि कैबिनेट ने सीबीजी नीति को हरी झंडी दी थी। इसके बाद इसकी नीति को जारी किया गया है। इस नीति में नगरीय निकायों की बड़ी भूमिका होगी। सरकार का लक्ष्य राज्य में बायोगैस आधारित उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है। नीति के माध्यम से निवेशकों को प्रोत्साहन, आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। इसके लिए सिंगल विंडो व्यवस्था और आवश्यक नियमों में सुधार भी किया गया है।

    Iran Attack On US : ईरान का बड़ा पलटवार – UAE, कतर, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, खामेनेई के जनाजे के बाद एक्शन

    मंडी शुल्क में राहत

    नीति की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक फीडस्टॉक (कृषि अवशेष एवं जैविक सामग्री) पर मंडी शुल्क से राहत का प्रावधान है। इससे बायोगैस संयंत्रों की लागत कम होगी और किसानों से सीधे सामग्री खरीदने की प्रक्रिया आसान बनेगी। इसका लाभ अंततः किसानों को बेहतर मूल्य और निवेशकों को कम परिचालन लागत के रूप में मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सरकार का मानना है कि यह पहल राज्य को हरित ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    स्थानीय स्तर पर देंगे खपत को बढ़ावा

    नीति में केवल गैस उत्पादन ही नहीं, बल्कि उसके लिए बाजार तैयार करने पर भी जोर दिया गया है। इसके तहत परिवहन क्षेत्र को सीबीजी की खपत का प्रमुख माध्यम बनाने की रणनीति अपनाई गई है। नीति के अनुसार, घरेलू स्तर पर उत्पादित सीबीजी के लिए मांग पैदा करने के उद्देश्य से सार्वजनिक परिवहन बसों, निजी वाहनों और नगरीय निकायों के वाहनों को जीएनजी में बदलने के लिए आवश्यक सहायता और सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा नीति की वैधता अवधि के दौरान शैक्षणिक संस्थानों तथा शहरों में संचालित निजी परिवहन ऑपरेटरों को सीएनजी आधारित वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

    Cloudburst in Kashmir: अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में मची तबाही; होटलों में घुसा पानी, नदियां उफान पर

    ऐसे होगा फायदा

    किसानों के लिए

    • गोबर, पराली और कृषि अवशेष बेचकर अतिरिक्त आय।
    • कृषि कचरे का आर्थिक उपयोग।
    • बायो-उर्वरक की उपलब्धता से खेती की लागत में कमी की संभावना।

    निवेशकों के लिए

    • फीडस्टॉक पर मंडी शुल्क से राहत।
    • सिंगल विंडो क्लीयरेंस से अनुमतियों की आसान प्रक्रिया।
    • भूमि और आधारभूत सुविधाओं के विकास में सहयोग।
    • बिजली शुल्क एवं अन्य प्रोत्साहन।
    • फीडस्टॉक आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने में सरकारी सहयोग।

    आम जनता के लिए

    • पराली जलाने और जैविक कचरे से होने वाले प्रदूषण में कमी।
    • स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता बढ़ेगी।
    • ग्रामीण क्षेत्रों में नए रोजगार सृजित होंगे।
    • स्थानीय स्तर पर उद्योग लगने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

    राज्य के लिए

    • हरित ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि।
    • जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम होगी।
    • कचरा प्रबंधन व्यवस्था मजबूत होगी।
    • कार्बन उत्सर्जन में कमी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

    Related posts:

    1. मौनी रॉय संग शुरू होगा CCPL Season 3, दर्शकों के लिए खास ऑफर—कैच पकड़ते ही जीत सकते हैं दोपहिया वाहन और कैश
    2. Pre-Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव, बस्तर सहित कई जिलों में बरसे बादल; अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना
    3. Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ
    4. CM आवास पर आधी रात तक चली हाईलेवल बैठक, 4 घंटे मंत्रियों और BJP नेताओं संग हुई अहम चर्चा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleIran Attack On US : ईरान का बड़ा पलटवार – UAE, कतर, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, खामेनेई के जनाजे के बाद एक्शन
    Next Article श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को बड़ा झटका, 4 साल बाद टी20 की नंबर-1 रैंकिंग गंवाई

    Related Posts

    durg

    CG Crime: शातिर ठगों का नया जाल! पेंशन कार्ड के WhatsApp मैसेज पर क्लिक करते ही सहायक अभियंता के खाते से 8.23 लाख पार

    Bilaspur

    Swine Flu: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 7 संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन सतर्क

    Raipur

    Weather Forecast Chhattisgarh: आज बरसेंगे बादल, 12 जिलों में यलो अलर्ट; शुक्रवार से मानसून की रफ्तार होगी धीमी

    Latest Posts

    CG Crime: शातिर ठगों का नया जाल! पेंशन कार्ड के WhatsApp मैसेज पर क्लिक करते ही सहायक अभियंता के खाते से 8.23 लाख पार

    नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही, 165 से ज्यादा मौतें, 750 से अधिक लापता, बड़ी संख्या में भारतीय भी शामिल; हेल्पलाइन नंबर जारी

    Swine Flu: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 7 संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन सतर्क

    IND vs SRI 2nd Test: सारांश जैन ने रचा इतिहास, 94 साल के टेस्ट इतिहास के खास क्लब में बनाई जगह

    Weather Forecast Chhattisgarh: आज बरसेंगे बादल, 12 जिलों में यलो अलर्ट; शुक्रवार से मानसून की रफ्तार होगी धीमी

    CG में 100 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, सहायक ग्रेड-3 के लिए युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

    CG News: इंदौर-नागपुर वंदे भारत का बिलासपुर तक होगा विस्तार! जानिए नया रूट और प्रस्तावित टाइम-टेबल

    Electric Bus: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में जल्द दौड़ेंगी 240 ई-बसें, डिपो और चार्जिंग स्टेशन की तैयारियां तेज

    Job के लिए Resume भेज रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचें, नहीं तो रिज्यूमे हो जाएगा रिजेक्ट

    YouTube के लिए बढ़ी टेंशन! Bilibili दे सकता है 1000 Views पर ₹60, जानें भारत में कब होगा लॉन्च

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.