Close Menu
    What's Hot

    CG News: जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आई आग की चपेट में; गाड़ी मालिक गायब

    डेब्यू मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज की जमकर धुनाई, अभिषेक-वैभव ने कूटा, नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

    Flydubai फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाला कौन? हमाम अलहमामी की सामने आई पूरी कहानी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG Atmanand School Vacancy 2026: आत्मानंद स्कूल भर्ती में इन कर्मचारियों के आवेदन पर रोक, 1812 पदों पर भर्ती
    Raipur

    CG Atmanand School Vacancy 2026: आत्मानंद स्कूल भर्ती में इन कर्मचारियों के आवेदन पर रोक, 1812 पदों पर भर्ती

    News Lead 18By News Lead 18October 3, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    CG Atmanand School Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक संविदा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 1812 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट के माध्यम से 21 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    ODI World Cup 2027 में भारत का पूरा शेड्यूल जारी, ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत, पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत

    पहले से कार्यरत कर्मचारियों के लिए क्या है नया नियम?

    भर्ती अधिसूचना में पहले से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत संविदा शिक्षकीय कर्मचारियों के लिए विशेष नियम तय किया गया है। ऐसे कर्मचारी समान पद के लिए दोबारा आवेदन नहीं कर सकेंगे। वे केवल अपने वर्तमान पद से उच्च पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    इसके लिए अभ्यर्थी को दस्तावेज और शपथ पत्र के सत्यापन के समय यह प्रमाणित करना होगा कि उसने समान पद के लिए आवेदन नहीं किया है।

    अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की अनिवार्यता

    भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए कक्षा 6वीं से स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से होना अनिवार्य रखा गया है। हालांकि, हिंदी और संस्कृत विषय के व्याख्याता एवं शिक्षक पदों के लिए अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की यह बाध्यता लागू नहीं होगी।

    भर्ती प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के जरिए पूरी की जाएगी। आवेदन में किसी तरह की त्रुटि सुधारने के लिए 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया जाएगा। परीक्षा 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच संभावित है।

    किन पदों के लिए क्या योग्यता?

    व्याख्याता: संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री के साथ बीएड आवश्यक है।

    शिक्षक: स्नातक के साथ प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा, अथवा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक और बीएड, अथवा 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक और चार वर्षीय बीएएड/बीएससीएड/बीएलएड जैसी निर्धारित योग्यता के साथ टीईटी उत्तीर्ण होना जरूरी है।

    सहायक शिक्षक: न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक और दो वर्षीय प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र डिप्लोमा सहित अधिसूचना में निर्धारित अन्य शैक्षणिक योग्यता तथा टीईटी अनिवार्य है।

    प्रधानपाठक प्राथमिक शाला: न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक, डीएड/डीएलएड और टीईटी आवश्यक है।

    प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला: न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक, डीएलएड/बीएड/डीएलएड तथा टीईटी जरूरी है।

    व्यायाम शिक्षक: उच्चतर माध्यमिक के साथ डीपीएड या बीपीएड और स्नातक की योग्यता आवश्यक है।

    ग्रंथपाल: द्वितीय श्रेणी में स्नातक और बी.लिब. की डिग्री अनिवार्य है।

    शिक्षक कंप्यूटर: कंप्यूटर साइंस, आईटी या कंप्यूटर एप्लीकेशन के साथ न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक होना चाहिए।

    प्रयोगशाला सहायक: जीव विज्ञान या गणित समूह के साथ उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

    Odisha Chhattisgarh Water Dispute: महानदी जल विवाद पर बड़ी पहल, छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच सहमति की राह खुली

    1812 पदों का पदवार विवरण

    भर्ती में अलग-अलग विषयों और पदों के लिए रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। इनमें व्याख्याता के 518, सहायक शिक्षक के 590 और शिक्षक के 336 पद शामिल हैं।

    व्याख्याता के पद

    • हिंदी – 51
    • अंग्रेजी – 65
    • संस्कृत – 47
    • भूगोल – 2
    • अर्थशास्त्र – 3
    • इतिहास – 3
    • राजनीति शास्त्र – 3
    • सामाजिक विज्ञान – 52
    • गणित – 49
    • जीव विज्ञान – 39
    • वाणिज्य – 104
    • रसायन – 44
    • भौतिकी – 53

    अन्य पद

    • प्रधानपाठक प्राथमिक शाला – 27
    • प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला – 24
    • सहायक शिक्षक – 590
    • शिक्षक हिंदी – 17
    • शिक्षक संस्कृत – 17
    • शिक्षक अंग्रेजी – 106
    • शिक्षक सामाजिक विज्ञान कला – 72
    • शिक्षक विज्ञान – 56
    • शिक्षक गणित – 68
    • व्यायाम शिक्षक – 50
    • ग्रंथपाल – 60
    • शिक्षक कंप्यूटर – 40
    • प्रयोगशाला सहायक – 170

    अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना में अपनी शैक्षणिक योग्यता, विषयवार पात्रता और अन्य शर्तों की जानकारी ध्यानपूर्वक जांचने की सलाह दी गई है।

    Related posts:

    1. मौनी रॉय संग शुरू होगा CCPL Season 3, दर्शकों के लिए खास ऑफर—कैच पकड़ते ही जीत सकते हैं दोपहिया वाहन और कैश
    2. Pre-Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव, बस्तर सहित कई जिलों में बरसे बादल; अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना
    3. Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ
    4. CM आवास पर आधी रात तक चली हाईलेवल बैठक, 4 घंटे मंत्रियों और BJP नेताओं संग हुई अहम चर्चा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticlePuja Special Train: त्योहारी भीड़ के बीच रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज
    Next Article Salman Khan को देखने पहुंचा फैन, लड़के ने लपककर पकड़ा हाथ; बॉडीगार्ड की हरकत देख हैरान हुए भाईजान

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG News: जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आई आग की चपेट में; गाड़ी मालिक गायब

    Raipur

    SIR के बाद छूटे और नए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

    Raipur

    Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अब बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन गर्म और रातें होंगी ठंडी

    Latest Posts

    CG News: जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आई आग की चपेट में; गाड़ी मालिक गायब

    डेब्यू मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज की जमकर धुनाई, अभिषेक-वैभव ने कूटा, नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

    Flydubai फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाला कौन? हमाम अलहमामी की सामने आई पूरी कहानी

    SIR के बाद छूटे और नए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

    Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अब बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन गर्म और रातें होंगी ठंडी

    Railway Apprentice Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 2008 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से आवेदन शुरू; जानें योग्यता और स्टाइपेंड

    Salman Khan को देखने पहुंचा फैन, लड़के ने लपककर पकड़ा हाथ; बॉडीगार्ड की हरकत देख हैरान हुए भाईजान

    CG Atmanand School Vacancy 2026: आत्मानंद स्कूल भर्ती में इन कर्मचारियों के आवेदन पर रोक, 1812 पदों पर भर्ती

    Puja Special Train: त्योहारी भीड़ के बीच रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

    CG Family Open Jail: इस जिले में खुली पहली फैमिली ओपन जेल, बंदियों को परिवार संग रहने का मौका

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.