Close Menu
    What's Hot

    IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

    Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 16 नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 108 पहुंची; प्रदेश में 251 केस

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » हैदराबाद में छत्तीसगढ़ की विभूतियों को मिला प्रतिष्ठित ‘सेवा रत्न सम्मान-2026’
    छत्तीसगढ़

    हैदराबाद में छत्तीसगढ़ की विभूतियों को मिला प्रतिष्ठित ‘सेवा रत्न सम्मान-2026’

    News Lead 18By News Lead 18June 7, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    हैदराबाद, 07 जून 2026 — अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण आयोग (IHRPC) तेलंगाना प्रदेश द्वारा हैदराबाद के प्रकाशम हॉल ऑडिटोरियम, गांधी भवन में भव्य “सेवा रत्न अवार्ड्स-2026” का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से समाज सेवा, जनहित एवं मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

    इस वर्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश से जनहित और समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों श्री शब्बीर अहमद (जोनल महासचिव, पूर्वी भारत जोन, IHRPC), श्री प्रद्युमन शर्मा (प्रदेश महासचिव, छत्तीसगढ़, IHRPC) को “सेवा रत्न सम्मान” से नवाजा गया.

    समारोह में प्रशासनिक, न्यायिक और सामाजिक क्षेत्र के कई शीर्ष अधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए मुख्य अतिथि श्री सैयद अजमतुल्लाह (आई.ए.एस. सेवानिवृत्त, पूर्व अध्यक्ष – तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग),

    विशिष्ट अतिथि

    न्यायमूर्ति खान साहब बशाह नवाज खान (मजिस्ट्रेट),

    श्री रामदासु तेजावत (अतिरिक्त डीसीपी, हैदराबाद सिटी ट्रैफिक),

    डॉ. एल. रविंद्र नायक (सब-रजिस्ट्रार, आर.आर. जिला),

    विशेष अतिथि डॉ. एच. एम.डी. मुजाहिद (राष्ट्रीय अध्यक्ष, IHRPC) ,एवं डॉ. शेख फराश शोएब रहमान (राष्ट्रीय अध्यक्ष मंडल, IHRPC),

    सम्मानित अतिथि डॉ. ए. लक्ष्मण नायक (उद्योगपति), डॉ. शेख अब्दुल शरीफ (अधिवक्ता) एवं डॉ. अकबर शेख (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, IHRPC)

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. राजेंद्र सिंह ठकराल (दक्षिण भारत अध्यक्ष, IHRPC) ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि समाज के प्रति समर्पित व्यक्तियों को सम्मानित करने की यह परंपरा अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने मानवाधिकार जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

    सम्मान प्राप्त करने के बाद, श्री शब्बीर अहमद ने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा:

    “मैं अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण आयोग के नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी साथियों और आम नागरिकों का है जिन्होंने जनहित के कार्यों में मेरा सहयोग किया। यह पुरस्कार हमें समाज के वंचित, पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।”

    मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए श्री प्रद्युमन शर्मा ने कहा:

    “समाज सेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारा परम कर्तव्य है। हमारा प्रयास सदैव यही रहा है कि पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की रक्षा की जाए और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। यह सम्मान हमारे इस संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करता है।”

    यह गरिमामयी समारोह समाज सेवा, मानवाधिकार संरक्षण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में कार्यरत कर्मठ व्यक्तियों के उत्साहवर्धन और सम्मान का एक ऐतिहासिक मंच सिद्ध हुआ।

    Related posts:

    1. छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI करेगी CM हाउस घेराव:भास्कर से बीजेपी नेता बोले- अच्छे लीडर्स के लिए चुनाव जरूरी, कांग्रेस भी पक्ष में
    2. रायपुर-बिलासपुर जीईसी अब कहलाएगा छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
    3. सीएम साय बोले- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें
    4. 12वीं हिन्दी पेपर लीक कांड में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleइजरायल का बड़ा सैन्य अभियान: हिजबुल्लाह के 150 ठिकानों पर भीषण हवाई हमले, ब्रिगेडियर जनरल और कैप्टन समेत कई की मौत
    Next Article Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में जल्द पहुंचेगा मानसून, आज कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

    Related Posts

    Bilaspur

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

    छत्तीसगढ़

    Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 16 नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 108 पहुंची; प्रदेश में 251 केस

    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, इस दिन से फिर सक्रिय होगा मानसून, जानें नया अपडेट

    Latest Posts

    IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

    Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 16 नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 108 पहुंची; प्रदेश में 251 केस

    186 यात्रियों की जान पर बनी! उड़ान के दौरान इंजन नंबर-2 में खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, इस दिन से फिर सक्रिय होगा मानसून, जानें नया अपडेट

    Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर वैकेंसी, आवेदन की आखिरी तारीख जानें

    कुत्ते के काटने के बाद कितने घंटे में लगवाएं रेबीज वैक्सीन? जानिए सही समय

    CG News: कॉलेज छात्रों को बड़ी राहत! ATKT के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश पर लगी रोक हटी, आदेश जारी

    ऑनलाइन फ्रॉड में कट गए पैसे? घर बैठे ऐसे वापस पाएं अपनी रकम, जानें पूरा तरीका

    Patwari Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, 26 जिलों में होगी नियुक्ति

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.