Close Menu
    What's Hot

    CJP Protest Update: प्रदर्शन के बीच CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत को तैयार, न्यूट्रल जगह पर बैठक की मांग

    CG News: पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने के दिए आदेश

    काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » BREAKING NEWS: CGPSC घोटाले में बड़ा एक्शन, पूर्व सचिव जेके ध्रुव के घर CBI की रेड
    छत्तीसगढ़

    BREAKING NEWS: CGPSC घोटाले में बड़ा एक्शन, पूर्व सचिव जेके ध्रुव के घर CBI की रेड

    News Lead 18By News Lead 18June 3, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के भर्ती घोटाले में आरोपी आयोग के पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव के भिलाई स्थित निवास पर आज सुबह सीबीआई की टीम ने दबिश दी है. यह दूसरा मौका है जब सीबीआई की टीम ध्रुव के निवास पर पहुंची है. जानकारी के अनुसार, सीबीआई की दो टीमों ने ध्रुव के भिलाई सेक्टर-10 स्थित निवास पर अल सुबह दबिश दी. टीम के सदस्य परिवार के सदस्यों से पूछताछ के साथ दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं. इस चर्ची भर्ती घोटाले में अब तक 29 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव, परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक शामिल हैं.

    जरूरी खबर: एयरपोर्ट पर Reel-Selfie बनाना पड़ सकता है भारी! DGCA के नए नियम में फोन जब्ती तक की चेतावनी

    यह घोटाला 2020 से 2022 के बीच सामने आया था, जब सीजीपीएससी की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और साक्षात्कार प्रक्रियाओं में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं. अधिकारियों ने कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों और परिचितों को फायदा पहुंचाने के लिए योग्य उम्मीदवारों की अनदेखी की. परिणामस्वरूप, डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी जैसे प्रतिष्ठित पदों पर चयनित होने वाले कई नाम सवालों के घेरे में आ गए. इस प्रक्रिया ने न केवल भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए, बल्कि राज्य की प्रशासनिक पारदर्शिता को भी चुनौती दी. सरकार बदलने के बाद इस दिशा में जुलाई 2023 में कार्रवाई शुरू हुईं, जब छत्तीसगढ़ सरकार ने 2020-22 की परीक्षाओं में पक्षपात के आरोपों की जांच सीबीआई को सौंप दी.

    Bilaspur High Court Decision: परिवार में एक सदस्य की नौकरी होने से अनुकंपा नियुक्ति नहीं रोकी जा सकती, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    सीबीआई की जांच के अनुसार, पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने नियमों में हेरफेर कर अपने परिजनों को लाभ पहुंचाया. उदाहरण के तौर पर, भतीजे के चयन को सुनिश्चित करने हेतु ‘रिश्तेदार’ शब्द को ‘परिवार’ में बदल दिया गया. इसी तरह, प्रश्न पत्रों का लीकेज कर परीक्षा पास करवाने के आरोप भी लगे हैं. आयोग के तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव, आरती वासनिक और ललित गणवीर जैसे अधिकारियों पर भी पद के दुरुपयोग का इल्जाम है. सभी आरोपी फिलहाल रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं. गिरफ्तारियों की फेहरिस्त लंबी है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने टामन सिंह सोनवानी के अलावा बजरंग पावर इस्पात कंपनी के निदेशक श्रवण कुमार गोयल, उनके बेटे शशांक गोयल, बहू भूमिका कटियार, उप नियंत्रक ललित गणवीर, निशा कोसले, दीपा आदिल, सुमित ध्रुव समेत कई अन्य को हिरासत में लिया. इनमें से कई लोग जमानत पर रिहा भी हो चुके हैं.

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleजरूरी खबर: एयरपोर्ट पर Reel-Selfie बनाना पड़ सकता है भारी! DGCA के नए नियम में फोन जब्ती तक की चेतावनी
    Next Article CGBSE Second Main Exam 2026: 10वीं-12वीं द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG News: पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने के दिए आदेश

    Raipur

    CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन मानसून रहेगा एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Bilaspur

    घर में तोता या कछुआ पालना पड़ सकता है भारी! बिलासपुर में वन विभाग का छापा, जानिए क्या कहता है कानून

    Latest Posts

    CJP Protest Update: प्रदर्शन के बीच CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत को तैयार, न्यूट्रल जगह पर बैठक की मांग

    CG News: पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने के दिए आदेश

    काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

    जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन तेज, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; विपक्ष ने भी साधा सरकार पर निशाना… जानें 10 बड़े अपडेट

    CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन मानसून रहेगा एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Spicy Food Benefits: क्या तीखा खाना खाने वाले सच में ज्यादा जीते हैं? नई रिसर्च में हार्ट हेल्थ को लेकर बड़ा खुलासा

    घर में तोता या कछुआ पालना पड़ सकता है भारी! बिलासपुर में वन विभाग का छापा, जानिए क्या कहता है कानून

    Class 9 NCERT New Books: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नई पाठ्यपुस्तकों से होगी पढ़ाई, टीचर्स की शुरू हुई ट्रेनिंग

    2026 में 15 सुपरस्टार्स का होगा जलवा! ‘रामायण’ से ‘मिर्जापुर द मूवी’ तक बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल

    Human Fridge: कमाल का इनोवेशन! अब इंसानों के लिए भी आया फ्रिज, जानिए कैसे करता है काम और क्या है कीमत

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.