Close Menu
    What's Hot

    Dubai Plane Hijack News: दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

    छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण के लिए नए कानून की तैयारी, ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और 2 का बदलेगा मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG Rajyotsav 2026: राज्योत्सव में दिखेगा वायुसेना का शौर्य, 2 नवंबर को नवा रायपुर के आसमान में सारंग टीम दिखाएगी करतब
    Raipur

    CG Rajyotsav 2026: राज्योत्सव में दिखेगा वायुसेना का शौर्य, 2 नवंबर को नवा रायपुर के आसमान में सारंग टीम दिखाएगी करतब

    News Lead 18By News Lead 18September 30, 2026Updated:September 30, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    CG Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 को खास बनाने के लिए इस बार नवा रायपुर में भारतीय वायुसेना का शानदार एयर शो आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर 2 नवंबर 2026 को होने वाले इस कार्यक्रम में वायुसेना की प्रसिद्ध ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम छह हेलीकॉप्टरों के साथ एयरोबेटिक प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा वायुसेना के तीन अन्य हेलीकॉप्टर भी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।

    कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की ‘आकाशगंगा’ पैराशूट डिस्प्ले टीम भी शामिल होगी। प्रशिक्षित पैराट्रूपर्स आसमान से छलांग लगाकर पैराशूट के जरिए रोमांचक प्रदर्शन करेंगे। इस पूरे आयोजन में वायुसेना के 100 से अधिक अधिकारी और जवान हिस्सा लेंगे।

    Chhattisgarh High Court: पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, पति पहुंचा हाईकोर्ट; तलाक की मांग पर कोर्ट ने सुनाया फैसला 

    छह हेलीकॉप्टर एक साथ दिखाएंगे एयरोबेटिक शो

    वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार, ‘सारंग’ छह हेलीकॉप्टरों के साथ एयरोबेटिक प्रदर्शन करने वाली दुनिया की इकलौती हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम है। टीम के हेलीकॉप्टर आसमान में अलग-अलग फॉर्मेशन बनाकर सटीक तालमेल के साथ हवाई करतब दिखाएंगे।

    सारंग टीम स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) ‘ध्रुव’ से प्रदर्शन करती है। ‘सारंग’ का अर्थ मोर है और टीम के हेलीकॉप्टरों की रंग-सज्जा भी मोर की थीम पर आधारित है। टीम देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय एयर शो में भी भारतीय वायुसेना की दक्षता और समन्वय का प्रदर्शन करती रही है।

    आकाशगंगा टीम का भी होगा रोमांचक प्रदर्शन

    एयर शो के दौरान ‘आकाशगंगा’ पैराशूट डिस्प्ले टीम के प्रशिक्षित पैराट्रूपर्स भी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। वे आसमान से छलांग लगाकर पैराशूट के जरिए करतब दिखाएंगे। सारंग की एयरोबेटिक्स और आकाशगंगा का पैराशूट शो राज्योत्सव के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगा।

    कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

    एयर शो की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भारतीय वायुसेना और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा, वायुसेना के अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

    बैठक में कार्यक्रम स्थल की तैयारियों के साथ सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग और साउंड सिस्टम समेत अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर ने पार्किंग और आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    New Rules from 1 October: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कई नियम, LPG से UPI तक आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी फोकस

    ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात एवं भीड़ प्रबंधन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

    लोक निर्माण विभाग को वन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यकता के अनुसार बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर बेहतर साउंड सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

    कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि राज्योत्सव में भारतीय वायुसेना का यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़वासियों के लिए विशेष आकर्षण होगा और रायपुर के लिए इसकी मेजबानी गौरव का अवसर है।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
    4. मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleGovernment Recruitment Rules: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत! कई राज्यों में बढ़ी उम्र सीमा, जानें किसे मिलेगा फायदा
    Next Article CG Malls Parking Free: मॉल में वाहन खड़ा करने पर नहीं देना होगा पार्किंग चार्ज, राज्य आयोग का आदेश

    Related Posts

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण के लिए नए कानून की तैयारी, ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

    Bilaspur

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और 2 का बदलेगा मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

    Raipur

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम हुआ शुष्क, तापमान में बढ़ोतरी के आसार; जानें लेटेस्ट पूर्वानुमान

    Latest Posts

    Dubai Plane Hijack News: दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

    छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण के लिए नए कानून की तैयारी, ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और 2 का बदलेगा मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

    LPG सब्सिडी, फ्री बस यात्रा और पेट्रोल-डीजल से जुड़े नियमों में बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम हुआ शुष्क, तापमान में बढ़ोतरी के आसार; जानें लेटेस्ट पूर्वानुमान

    OTT Releases: अक्टूबर की शुरुआत में एंटरटेनमेंट का डबल धमाल, एक साथ रिलीज होंगी 7 नई फिल्में और सीरीज

    चिप्स-बिस्किट और सॉफ्ट ड्रिंक खरीदने से पहले देखें कलर कोड, चुटकियों में पता चलेगा कितना है नमक-चीनी और फैट

    CG News: अब घर बैठे 1-क्लिक में कराएं जमीन का सीमांकन, तहसील दफ्तरों के चक्करों से मिली आजादी!

    WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! 1 अक्टूबर से मैसेज भेजने पर देना होगा पैसा? जानें नया नियम

    CG Malls Parking Free: मॉल में वाहन खड़ा करने पर नहीं देना होगा पार्किंग चार्ज, राज्य आयोग का आदेश

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.