भाजपा को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक हो सकता है ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक पार्टी अपने नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। हालांकि, भाजपा की ओर से अभी तक इस पर आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सूत्रों के अनुसार, 4 अप्रैल को संसद का सत्र समाप्त होने के बाद भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो सकती है। पार्टी के संगठन चुनाव फिलहाल जारी हैं और अब तक 13 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। शेष 19 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

इस सप्ताह उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। वर्तमान में जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जो 2019 से इस पद पर हैं। भाजपा में अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्षों का होता है, लेकिन नड्डा को कई बार सेवा विस्तार दिया गया है।

Share.
© 2025 News Lead 18. Designed by Nimble Technology.
Exit mobile version