भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कर्नाटक गायक शिवश्री स्कंदप्रसाद से रचाई शादी
बेंगलुरु। बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने गुरुवार को कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद से एक निजी समारोह में विवाह किया। यह विवाह पारिवारिक सदस्यों और करीबी मित्रों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
शिवश्री स्कंदप्रसाद प्रतिष्ठित मृदंगम वादक सीरकाज़ी श्री जे स्कंदप्रसाद की बेटी हैं। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से भरतनाट्यम में एम.ए. किया है।
तेजस्वी सूर्या की शादी में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिनमें अन्नामलाई, प्रताप सिम्हा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस विवाह समारोह को बेहद सादगीपूर्ण रखा गया, जिसमें केवल करीबी लोगों को आमंत्रित किया गया था