Close Menu
    What's Hot

    Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन

    CG News: प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

    CG Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा: 156 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, चयन प्रक्रिया पूरी
    Raipur

    छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा: 156 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, चयन प्रक्रिया पूरी

    News Lead 18By News Lead 18July 1, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाले खिलाडि़यों का उत्कृष्ट बनने का वर्षों का इंतजार आखिर मंगलवार को खत्म हो गया। 30 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति की बैठक हुई, जिसमें 20 खेलों के 156 खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट खिलाड़ी के लिए पात्र पाया गया है। चयनित खिलाड़ी अब सरकारी नौकरी पाने के पात्र भी हो जाएंगे।

    CG News: शिक्षकों को बड़ी राहत! शिक्षा सत्र 2026-27 तक पुनर्नियुक्ति को सरकार की मंजूरी

    उत्कृष्ट खिलाडि़यों के नामों पर लगी मुहर

    वर्ष 2016 से प्रदेशभर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उत्कृष्ट बनने का इंतजार कर रहे थे। इसके लिए पत्रिका ने लगातार मुहिम चलाई, जिसके बाद मंगलवार को सरकार ने उत्कृष्ट खिलाडि़यों के नाम पर मुहर लगा दी। पात्र उत्कृष्ट खिलाडि़यों के नामों की सूची सामान्य प्रशासन की ओर से जारी की जाएगी। उत्कृष्ट खिलाड़ी के लिए वर्ष 2018-19, 2019-20 मेें खेल विभाग को कुल 783 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें 2018-19 में 344 और 2019-20 में 439 आवेदन मिले थे। उनके छंटनी के बाद कुल 651 खिलाडि़यों के आवेदनों की स्क्रूटनी की गई और खेल विभाग ने करीब 200 नाम पात्र पाए थे। लेकिन, उच्चस्तरीय समिति ने स्क्रूटनी के बाद 20 अलग-अलग खेलों के 156 खिलाडि़यों को ही उत्कृष्ट के लिए पात्र पाया।

    दो फीसदी पद विभागों में आरक्षित

    उत्कृष्ट खिलाड़ी बनने के बाद खिलाडिय़ों को सरकार नौकरी मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। प्रदेश के सभी विभागों में खाली पदों के 2 फीसदी पद उत्कृष्ट खिलाडिय़ों के लिए आरक्षित हैं। उत्कृष्ट नहीं बनने के कारण खिलाडि़यों के लिए आरक्षित पदों पर उन्हें नौकरी नहीं दी जा रही थी।

    Chhattisgarh New Electricity Tariff: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, आज से नई दरें लागू; प्रति यूनिट 30–50 पैसे बढ़ा बिल

    उच्च स्तरीय कमेटी में ये सदस्य

    अध्यक्ष- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    सदस्य- खेल मंत्री व उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, खेल विभाग के सचिव यशवंत कुमार और खेल विभाग की संचालक तनुजा सलाम।

    जल्द शुरू होगी नौकरी देने की प्रक्रिया

    बैठक में अनुमोदित 156 खिलाडि़यों की सूची को सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसे अधिसूचित करने के बाद खिलाडि़यों को शासकीय सेवा में लेने के लिए आवश्यक कार्यवाई प्रारंभ होगी।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ
    4. CM आवास पर आधी रात तक चली हाईलेवल बैठक, 4 घंटे मंत्रियों और BJP नेताओं संग हुई अहम चर्चा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG News: शिक्षकों को बड़ी राहत! शिक्षा सत्र 2026-27 तक पुनर्नियुक्ति को सरकार की मंजूरी
    Next Article Ayushman Card Campaign: हर सप्ताह बनेंगे 5000 आयुष्मान कार्ड, छूटे हितग्राहियों को जोड़ने सरकार का बड़ा अभियान

    Related Posts

    Raipur

    Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन

    छत्तीसगढ़

    CG News: प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

    Raipur

    CG Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

    Latest Posts

    Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन

    CG News: प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

    CG Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

    CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका दिल्ली में हिरासत में, साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों नेता

    Territorial Army Bharti 2026: टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर और सोल्जर के पदों पर भर्ती, जानें रैली की तारीखें और पूरा शेड्यूल

    CG News: पटाखा कारोबारियों के लिए जरूरी खबर! अब ऑनलाइन करना होगा लाइसेंस का आवेदन, पुलिस जांच के बाद ही अनुमति 

    Online Fraud Alert: नकली वेबसाइट और ऐप से रहें सावधान, डाउनलोड करने से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान

    Hospital Treatment Cost: अब इलाज के खर्च को लेकर नहीं होगी उलझन! अस्पतालों को पहले ही बतानी होगी पूरी फीस, केंद्र ने राज्यों को जारी किए निर्देश

    CG शिक्षक भर्ती 2026: हाईकोर्ट के आदेश पर विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का मौका

    Saif Ali Khan Instagram Debut: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर रखा कदम, पहली पोस्ट में दिखाई ‘पटौदी लाइब्रेरी’ की झलक; सिर्फ 1 शख्स को करते हैं फॉलो

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.