Close Menu
    What's Hot

    श्रेयस अय्यर के कप्तानी करियर की शुरुआत पर लगा ‘कलंक’, बने ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान

    CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी-रेलवे जमीन से बेदखली से पहले देना होगा कारण बताओ नोटिस

    पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा, 85 लाख की ठगी करने वाला आरोपी MP से गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी-रेलवे जमीन से बेदखली से पहले देना होगा कारण बताओ नोटिस
    Bilaspur

    CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी-रेलवे जमीन से बेदखली से पहले देना होगा कारण बताओ नोटिस

    News Lead 18By News Lead 18July 10, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    बिलासपुर : हाईकोर्ट ने अपने अहम फैसले में कहा है कि सरकारी या रेलवे की जमीन से किसी भी अवैध कब्जाधारी को हटाने से पहले उसे कानून के तहत स्पष्ट कारणों के साथ नोटिस देना जरूरी है। इसके साथ ही कोर्ट ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जिला कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर रिट याचिका को खारिज कर दिया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर के स्थानीय बुधवारी बाजार निवासी को रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जाधारी मानते हुए लोक परिसर अधिनियम, 1971 के तहत बेदखली का आदेश जारी किया था। इस आदेश के खिलाफ जिला कोर्ट में अपील दायर की गई। 15 मई 2026 को जिला कोर्ट ने कब्जाधारी की अपील को स्वीकार करते हुए रेलवे के बेदखली आदेश को रद्द कर मामले को वापस सक्षम अधिकारी के पास भेज दिया था।

    पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा, 85 लाख की ठगी करने वाला आरोपी MP से गिरफ्तार

    जिला कोर्ट ने निर्देश दिया था कि रेलवे अधिनियम की धारा 4 के तहत उचित और स्पष्ट नोटिस जारी करे और कानून के अनुसार नए सिरे से मामले में फैसला ले। जिला कोर्ट के फैसले को रेलवे ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। रेलवे की ओर से पैरवी करते हुए केंद्र सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा ने अदालत में दलील दी कि जिला अदालत का आदेश पूरी तरह त्रुटिपूर्ण है। उन्होंने तर्क दिया कि कब्जाधारी को धारा 4 के तहत बकायदा नोटिस तामील कराया गया था, लेकिन पर्याप्त अवसर मिलने के बावजूद उसने अपने बचाव में कोई सबूत पेश नहीं किया। रेलवे का कहना था कि वह व्यक्ति आज भी अवैध कब्जे में है, और अदालत द्वारा मामले को दोबारा वापस भेजने से कार्यवाही में अनावश्यक देरी होगी।

    छत्तीसगढ़ में हाथियों से छेड़खानी पड़ेगी भारी, अब 3 साल की जेल और 1 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान

    हाईकोर्ट ने मामले के रिकॉर्ड और जिला अदालत के आदेश का अध्ययन करने के बाद रेलवे की दलीलों को अमान्य कर दिया। कोर्ट ने पाया कि जिला कोर्ट ने रिकॉर्ड की विस्तृत जांच के बाद रेलवे द्वारा जारी शुरुआती नोटिस को कानूनन गलत पाया था, क्योंकि उसमें उन आधारों या कारणों का कोई उल्लेख नहीं था, जिसके तहत बेदखली की जानी थी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि भले ही संबंधित कोई सबूत न दे पाया हो, लेकिन प्राकृतिक न्याय का यह मूल सिद्धांत है कि किसी के खिलाफ दंडात्मक आदेश पारित करने से पहले उसे एक वैध और स्पष्ट कारणों वाला नोटिस दिया जाना जरूरी है।

    Related posts:

    1. बिलासपुर रेल हादसा: रेलवे प्रशासन की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजा
    2. CG NEWS: पुलिस चौकी में दो आरक्षकों की शराबखोरी का वीडियो वायरल, युवक को दी जान से मारने की धमकी
    3. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    4. Pre-Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव, बस्तर सहित कई जिलों में बरसे बादल; अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleपूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा, 85 लाख की ठगी करने वाला आरोपी MP से गिरफ्तार
    Next Article श्रेयस अय्यर के कप्तानी करियर की शुरुआत पर लगा ‘कलंक’, बने ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान

    Related Posts

    durg

    पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा, 85 लाख की ठगी करने वाला आरोपी MP से गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में हाथियों से छेड़खानी पड़ेगी भारी, अब 3 साल की जेल और 1 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान

    Raipur

    Rain Alert in CG: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, बस्तर समेत 13 जिलों में अलर्ट जारी

    Latest Posts

    श्रेयस अय्यर के कप्तानी करियर की शुरुआत पर लगा ‘कलंक’, बने ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान

    CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी-रेलवे जमीन से बेदखली से पहले देना होगा कारण बताओ नोटिस

    पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा, 85 लाख की ठगी करने वाला आरोपी MP से गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ में हाथियों से छेड़खानी पड़ेगी भारी, अब 3 साल की जेल और 1 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान

    100 KM दूर से दुश्मन का होगा खात्मा! टारगेट लॉक होते ही अचूक वार करती है भारत की ‘अस्त्र’ मिसाइल

    Rain Alert in CG: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, बस्तर समेत 13 जिलों में अलर्ट जारी

    Bullet Train Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन में 237 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू; 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी

    CG MBBS Internship: छत्तीसगढ़ में MBBS इंटर्नशिप नियमों में बड़ा बदलाव, तय सीटों से अधिक छात्रों को नहीं मिलेगी अनुमति

    CG High Court: पुरानी मेरिट लिस्ट से सरकारी नौकरी पर रोक! बिलासपुर हाईकोर्ट ने 2 कर्मचारियों की बर्खास्तगी को ठहराया सही

    बच्चों की पसंदीदा चॉकलेट-केक पर FSSAI का बड़ा एक्शन! जांच में मिली गड़बड़ी, कंपनियों को भेजा नोटिस

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.