छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 12 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति दी है। पदोन्नति के साथ ही इन अधिकारियों की नई पदस्थापना भी कर दी गई है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह पदोन्नति तीन वर्ष की स्थानापन्न अवधि के लिए की गई है। अब ये अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के नियमों के तहत अपनी सेवाएं देंगे। संबंधित अधिकारियों को जल्द नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
तीन साल की स्थानापन्न अवधि के लिए पदोन्नति
जारी आदेश में बताया गया है कि इन तहसीलदारों की पदोन्नति तीन वर्ष की स्थानापन्न अवधि के लिए की गई है। पदोन्नत अधिकारी अब छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के नियमों के तहत अपनी सेवाएं देंगे।

