Close Menu
    What's Hot

    19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

    CG Crime: अपहरण की वारदात नाकाम – नाकाबंदी से घबराया अपहरणकर्ता, बच्ची को छोड़कर फरार… पुलिस ने मासूम को सकुशल किया बरामद

    CG News: अब मनमानी नहीं चलेगी! राजधानी में तय स्थानों पर ही लगेंगे पोस्टर, नियम तोड़ा तो लगेगा भारी जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » सावधान! BLO बनकर आ रहा फर्जी कॉल, एक OTP से उड़ सकती है आपकी मेहनत की कमाई
    भारत

    सावधान! BLO बनकर आ रहा फर्जी कॉल, एक OTP से उड़ सकती है आपकी मेहनत की कमाई

    News Lead 18By News Lead 18July 27, 2026Updated:July 27, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    अगर आपने हाल ही में एसआईआर (SIR) के तहत अपना वोटर वेरिफिकेशन फॉर्म भरा है या भरने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देशभर में चल रही इस प्रक्रिया का फायदा उठाकर साइबर अपराधियों ने लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अब ठग खुद को बीएलओ (Booth Level Officer) बताकर कॉल कर रहे हैं और एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) के जरिए बैंक खाते तक खाली कर रहे हैं। कई राज्यों के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) लोगों को इस नए ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर लगातार सतर्क कर रहे हैं। खास बात यह है कि ठग सिर्फ नए आवेदकों को ही नहीं, बल्कि उन लोगों को भी निशाना बना रहे हैं, जिन्होंने पहले ही एसआईआर फॉर्म जमा कर दिया है।

    CG News: पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ED-IT की रेड, शराब कारोबार से जुड़े तारों की जांच तेज

    स्कैम को कैसे अंजाम दे रहे अपराधी?

    • इस धोखाधड़ी में सबसे पहले आपके पास एक कॉल आती है। कॉल करने वाला खुद को आपके क्षेत्र का बीएलओ बताता है और कहता है कि आपका एसआईआर फॉर्म अपडेट या सबमिट करते समय तकनीकी समस्या आ रही है।
    • इसके बाद वह भरोसा दिलाते हुए कहता है कि प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे तुरंत बताना होगा। कई बार यह भी कहा जाता है कि OTP नहीं बताया तो आपका फॉर्म स्वीकार नहीं होगा या वोटर लिस्ट से नाम हट सकता है।
    • जैसे ही कोई व्यक्ति OTP साझा करता है, साइबर अपराधी उसका इस्तेमाल कर बैंकिंग या अन्य डिजिटल सेवाओं तक पहुंच बना लेते हैं और खाते से पैसे निकाल सकते हैं।

    सीईओ हरियाणा ने जारी की चेतावनी
    हरियाणा के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर वीडियो जारी कर लोगों को इस तरह के साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी है। वीडियो में बताया गया है कि कई लोग इस तरह की ठगी का शिकार हो चुके हैं। इसी वजह से लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

    ईसीआई या बीएलओ कभी OTP नहीं मांगते
    चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) या कोई भी बीएलओ एसआईआर प्रक्रिया, फॉर्म अपडेट, सबमिशन या वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के लिए कभी भी लोगों को कॉल करके OTP नहीं मांगते। अगर कोई व्यक्ति खुद को बीएलओ बताकर OTP मांगता है, तो समझ लें कि यह फर्जी कॉल है।

    CG High Court: शादीशुदा बेटी को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    ऐसी कॉल आए तो क्या करें?

    • किसी भी स्थिति में OTP साझा न करें।
    • कॉल करने वाले की बातों में आकर घबराएं नहीं।
    • अगर कोई वोटर लिस्ट से नाम हटाने की धमकी दे, तब भी OTP न बताएं।
    • संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत फोन काट दें।
    • संबंधित नंबर की शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम पोर्टल पर करें।

    एसआईआर प्रक्रिया के दौरान थोड़ी-सी सतर्कता आपको बड़ी आर्थिक ठगी से बचा सकती है। याद रखें, OTP सिर्फ आपके लिए होता है, इसे किसी के साथ साझा करना भारी पड़ सकता है।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमज़ान की शुभकामनाएं दीं, शांति और सद्भाव की कामना की
    2. LPG Cylinder की फास्ट डिलीवरी शुरू! स्विगी इंस्टामार्ट पर 10 मिनट में पहुंचेगा सिलेंडर, कनेक्शन की नहीं होगी जरूरत
    3. DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा! जानें कितने फीसदी बढ़ेगा DA और कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन
    4. PM मोदी का इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड! 24 घंटे में 306 मिलियन व्यूज़, BTS और IShowSpeed को छोड़ा पीछे
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Placement Employees Strike: छत्तीसगढ़ में प्लेसमेंट कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल, 6-7 अगस्त को सरकारी कामकाज होगा प्रभावित
    Next Article Annapurna Grain ATM: छत्तीसगढ़ के इस जिले में जल्द शुरू होगा ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम, अब मशीन से मिलेगा राशन, जानिए कैसे करेगा काम

    Related Posts

    भारत

    Sonam Wangchuk Discharge: अस्पताल से आज मिलेगी छुट्टी, डिस्चार्ज होते ही सबसे पहले यहां जाएंगे सोनम वांगचुक

    भारत

    27th anniversary of the Kargil War: कारगिल विजय के 27 साल – जल, थल और नभ में पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर हुआ भारत

    भारत

    “समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो फिर लौटेंगे” : नए शिक्षा मंत्री को CJP की दोटूक चेतावनी

    Latest Posts

    19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

    CG Crime: अपहरण की वारदात नाकाम – नाकाबंदी से घबराया अपहरणकर्ता, बच्ची को छोड़कर फरार… पुलिस ने मासूम को सकुशल किया बरामद

    CG News: अब मनमानी नहीं चलेगी! राजधानी में तय स्थानों पर ही लगेंगे पोस्टर, नियम तोड़ा तो लगेगा भारी जुर्माना

    छत्तीसगढ़ में 7 IFS अधिकारियों का तबादला, वन विभाग ने जारी किए नए पदस्थापना आदेश

    Sonam Wangchuk Discharge: अस्पताल से आज मिलेगी छुट्टी, डिस्चार्ज होते ही सबसे पहले यहां जाएंगे सोनम वांगचुक

    CG Rain Update: अगले 4 दिन छत्तीसगढ़ पर मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका! CGSSB ने निकाली 2292 सहायक शिक्षक भर्ती, ऐसे करें आवेदन

    समंदर की गहराइयों में प्यार का इजहार! करण कुंद्रा ने स्कूबा डाइविंग के दौरान तेजस्वी को किया प्रपोज

    शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, भीड़भाड़ में जाने से पहले जानें H1N1 के शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके

    Annapurna Grain ATM: छत्तीसगढ़ के इस जिले में जल्द शुरू होगा ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम, अब मशीन से मिलेगा राशन, जानिए कैसे करेगा काम

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.