Author: News Lead 18
सराफा व्यापारी हत्याकांड: धमकी भरा WhatsApp मैसेज भेजने वाला आरोपी अंबिकापुर से दबोचा गया, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : कोटमी में हुए सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की हत्या के मामले में पेंड्रा पुलिस और साइबर सेल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मृतक प्रदीप सोनी के भाई को व्हाट्सएप (WhatsApp) पर धमकी भरा मैसेज भेजकर हत्या की जिम्मेदारी लेने और परिवार को डराने वाले आरोपी प्रियांशु सिंह (उम्र 26 वर्ष) को पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पेंड्रा थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। युवा बल्लेबाज छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को मिला बड़ा मौका, श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए स्क्वॉड में शामिल…
युवा बल्लेबाज छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को मिला बड़ा मौका, श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए स्क्वॉड में शामिल
रायपुर : छत्तीसगढ़ क्रिकेट को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान दिलाने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश के युवा बल्लेबाज आयुष पांडेय का चयन भारत-ए टीम में किया गया है। वे छत्तीसगढ़ के पहले क्रिकेटर बन गए हैं जिन्हें इंडिया-ए के लिए खेलने का अवसर मिला है। उनका चयन श्रीलंका-ए के खिलाफ होने वाली चार दिवसीय श्रृंखला के लिए हुआ है, जो 25 जून से 5 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। आयुष को टीम में ओपनर बल्लेबाज की भूमिका सौंपी गई है। बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की यह योजना, 35 हजार कर्मचारियों की बढ़ी चिंता घरेलू क्रिकेट…
रायपुर : राज्य शासन ने श्रम सम्मान राशि योजना को अघोषित रूप से बंद कर दिया है, जिससे प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। वित्त विभाग ने 1 अगस्त 2023 से यह योजना लागू की थी, जिसके तहत अकुशल, अर्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल श्रेणी के कर्मचारियों को प्रतिमाह 4000 रुपए की श्रम सम्मान राशि दी जा रही थी। इस योजना से प्रदेश के 35 हजार से अधिक अनियमित कर्मचारी लाभान्वित हो रहे थे। हाल ही में 5 जून को वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, इन्द्रावती कोषालय, नवा रायपुर ने एक पत्र जारी कर बिना नियुक्ति आदेश के श्रम सम्मान…
मोवा के प्रेमनगर तेलुगु बस्ती में फटी पाइपलाइन से जनता परेशान, जिम्मेदारी से बच रहे भाजपा पार्षद – लक्ष्मण सेन
रायपुर : वार्ड क्रमांक 10 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड अंतर्गत प्रेम नगर स्थित बब्बू प्लाट के पीछे तेलुगु बस्ती में नली में स्थित पेयजल पाइपलाइन फट जाने से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों द्वारा समस्या का वीडियो एवं शिकायत संबंधित वार्ड पार्षद को भेजी गई, लेकिन समस्या के समाधान की पहल करने के बजाय यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि यह नगर निगम का कार्य नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा तोहफा! 5 लाख परिवारों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपए, जानिए किसे मिलेगा लाभ रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विंग के अध्यक्ष…
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा तोहफा! 5 लाख परिवारों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपए, जानिए किसे मिलेगा लाभ
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक सहायता देने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 जून को बलौदाबाजार से ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के तहत करीब 5 लाख हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। इस वर्ष 4 लाख 95 हजार 965 भूमिहीन परिवारों को 10-10 हजार रुपए की सहायता मिलेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए का प्रावधान किया है। योजना का उद्देश्य भूमिहीन मजदूर परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। LPG Price Hike : रसोई गैस उपभोक्ताओं…
LPG Price Hike : रसोई गैस उपभोक्ताओं को झटका… 14.2 किलो LPG सिलेंडर हुआ महंगा, लगातार तीसरे महीने बढ़े दाम
LPG Price Hike : देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है। 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये का इजाफा हुआ है। दिल्ली में 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। नया रेट 7 जून से लागू होगा। तीन महीने में दूसरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। वैश्विक ऊर्जा बाजार में वृद्धि के चलते सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से एलपीजी, पेट्रोल और डीजल समेत अन्य तरह के फ्यूल…
CG Weather News: बारिश-आंधी का अलर्ट जारी, अगले 5 दिनों में छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के संकेत
CG Weather News: गर्मी और उमस से परेशान प्रदेशवासियों को दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में यह छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों तक पहुंच जाएगा. परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है. वहीं प्रदेश में लोकल सिस्टम के कारण शनिवार को कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. अगले 5 दिनों तक बारिश, तेज हवा और बादल गरजने की गतिविधियां दक्षिण इलाके में बढ़ सकती है. मिडिल ईस्ट में युद्ध की आहट तेज! अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने कुवैत-बहरीन पर दागीं मिसाइलें प्रदेश में शनिवार को चंद्रपुर में सबसे ज्यादा 20…
मिडिल ईस्ट में युद्ध की आहट तेज! अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने कुवैत-बहरीन पर दागीं मिसाइलें
अमेरिका सेना के ईरान पर हमले के बाद अब तेहरान ने भी अपने पड़ोसियों पर बम बरसाना शुरू कर दिया है. ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ऐलान किया है कि उसने कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बनाया है. ईरान का दावा है कि उसने यह कार्रवाई दक्षिणी ईरान के केश्म द्वीप और सिरिक काउंटी में हुए अमेरिकी हमलों के जवाब में की है. ईरान की आधिकारिक न्यूज एजेंसी ‘सिपाह न्यूज’ के अनुसार, IRGC ने साफ-साफ बताया है कि उनके निशाने पर कुवैत का ‘अली अल सलेम एयर बेस’ और बहरीन में…
Team India Squad Announcement: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को सौंपी गई कप्तानी, वैभव सूर्यवंशी को मिला पहला मौका
Team India Squad Announcement: भारतीय टीम जून 2026 के अंत में यूके का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया सबसे पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। वहीं इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के लिए रवाना होगी, वहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में आगामी यूके दौरे के लिए बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने टीम इंडिया के टी20 स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। साथ ही में बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान किया। Bastar Fighters recruitment…
Bastar Fighters recruitment 2026: बस्तर फाइटर्स की 5 हजार नई भर्ती, सरकार का बड़ा फैसला; माओवाद पर आखिरी प्रहार की तैयारी तेज!
Bastar Fighters recruitment 2026: नक्सलियों से निपटने डीआरजी की तर्ज पर बस्तर में नया बल गठित किया गया था, जिसे “बस्तर फाइटर्स” नाम दिया गया। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए अब माओवाद के खिलाफ निर्णायक रणनीति के तहत बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। इसके अंतर्गत केंद्र सरकार के अधीन तैनात करीब 40 हजार केंद्रीय सुरक्षा बलों की चरणबद्ध वापसी का खाका तैयार किया गया है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए बस्तर फाइटर्स यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इस रणनीति के तहत बस्तर के ग्रामीण और संवेदनशील इलाकों में…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com