Close Menu
    What's Hot

    CG News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्देश

    CG में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

    Chhattisgarh News: पुलिस वाहन में लगी आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » मच्छरों से हैं परेशान? डेंगू-चिकनगुनिया से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, घर रहेगा मच्छरमुक्त
    स्वस्थ्य

    मच्छरों से हैं परेशान? डेंगू-चिकनगुनिया से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, घर रहेगा मच्छरमुक्त

    News Lead 18By News Lead 18August 10, 2026Updated:August 10, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    बरसात के मौसम में जैसे ही पानी जमा होता है मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है. ज़रा सी लापरवाही हुई नहीं कि ये छोटे-छोटे जीव घर में अपनी फौज लेकर आ जाते हैं. मच्छर सिर्फ हमारी नींद ही खराब नहीं करते, बल्कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियां भी अपने साथ लाते हैं. ऐसे में खुद को और अपने परिवार को सेफ रखना बहुत जरूरी है.

    अगर आप भी ​बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले स्प्रे और लिक्विड का इस्तेमाल नहीं करना चाहते और ऐसे उपाय तलाश रहे हैं, जो बिना किसी नुकसान के इन्हें घर से भगा दें तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं.

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

    मच्छरों के काटने से होने वाली सबसे खतरनाक बीमारियां- (Most dangerous mosquito-borne diseases)
    1. मलेरिया-

    मलेरिया एक नुकसानदायक और बड़े पैमाने पर फैली बीमारी है. मादा एनोफिलीज मच्छर इस बीमारी को फैलाती हैं, जिससे बुखार, सिरदर्द और कंपकंपी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. ये लक्षण मच्छर के काटने के 10 से 15 दिन बाद शुरू होते हैं. मलेरिया के कुछ प्रकार जानलेवा भी हो सकते हैं. हर साल लगभग 247 मिलियन से ज्यादा लोगों में मलेरिया की पहचान की जाती है. मलेरिया के लिए लंबे इलाज की जरूरत होती है.

    2. डेंगू-

    यह वायरल इन्फेक्शन 100 देशों में फैला हुआ है, और बीमारी फैलाने वाले मच्छरों की वजह से हर साल लगभग 390 मिलियन लोग डेंगू से संक्रमित होते हैं. गंभीर मामलों में, डेंगू को कभी-कभी “हड्डी तोड़ बुखार” (break bone fever) भी कहा जाता है, क्योंकि इससे तेज सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, तेज बुखार, जी मिचलाना, थकान, पेट में तेज दर्द, उल्टी.

    3. जिका-

    यह वायरस अक्सर बिना किसी लक्षण के रहता है, लेकिन इससे मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, सिरदर्द, बुखार, चकत्ते और आंखों में इन्फेक्शन (conjunctivitis) हो सकता है. जो लोग गर्भावस्था के दौरान संक्रमित मच्छर के काटने का शिकार होते हैं, उनमें गर्भपात और समय से पहले बच्चे के जन्म का खतरा रहता है. बच्चों में जन्मजात विकृतियां भी हो सकती हैं,

    4. पीत ज्वर- 

    एडीस और हीमोगोगस (Haemogogus) मच्छर की प्रजातियां इसके मुख्य वाहक हैं, और संक्रमित मादा मच्छर के काटने से सिरदर्द, बुखार, मांसपेशियों में दर्द और जी मिचलाना जैसे लक्षण हो सकते हैं. इस बीमारी का ये नाम इसलिए पड़ा क्योंकि इस संक्रमण से पीलिया हो सकता है, जिसके कारण त्वचा और आंखों का सफेद हिस्सा पीला पड़ जाता है.

    5. चिकनगुनिया-

    चिकनगुनिया वायरस एडीस एल्बोपिक्टस और एडीस एजिप्टी मच्छरों द्वारा लोगों में फैलता है. हालांकि चिकनगुनिया बीमारी का इनक्यूबेशन पीरियड 2-6 दिनों का होता है, लेकिन लक्षण आमतौर पर संक्रमण के 4-7 दिन बाद दिखाई देने लगते हैं.

    मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं ये तरीके-

    1. नीम का तेल और कपूर- 

    ​नीम और कपूर दोनों ही चीजें हर घर में आसानी से मिल जाती हैं. नीम की महक मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती. नीम के तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर दीया जलाएं या इस तेल को अपने कमरे में छिड़क दें. इसकी तेज महक से मच्छर तुरंत घर से बाहर भाग जाते हैं.

    2. लहसुन- 

    मच्छरों को भगाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं. लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर पानी में उबाल लें. अब इस पानी को एक स्प्रे बोतल में भरकर घर के कोनों और खिड़कियों के पास छिड़क दें. लहसुन की महक से मच्छर आपके आसपास भी नहीं भटकेंगे.

    ​​3. नींबू और लौंग- 

    एक नींबू को बीच से आधा काट लें और उसके अंदर ढेर सारी लौंग गाड़ दें. अब इस नींबू को अपने कमरे के एक कोने में रख दें. इसकी खट्टी महक और लौंग की खुशबू मिलकर मच्छरों को कोसों दूर रखती है.

    मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके-

    • घर के आस-पास या गमलों में पानी बिल्कुल जमा न होने दें. रुका हुआ पानी मच्छरों का घर होता है.
    • ​शाम के समय खिड़की और दरवाजे बंद रखें ताकि मच्छर बाहर से अंदर न आ सकें.
    • ​सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करना सबसे सेफ और पुराना तरीका है.
    • ​फुल बाजू के कपड़े पहनें ताकि मच्छर आपके शरीर की स्किन तक न पहुंच सकें.

    Bigg Boss 2026 Date: सलमान खान लेकर आ रहे हैं बिग बॉस का नया सीजन, ‘तथास्तु’ के साथ सामने आई रिलीज डेट

    किसे सबसे ज्यादा काटते हैं मच्छर-

    फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एफआईयू) के शोधकर्ताओं ने 119 लोगों पर यह अध्ययन किया. इसमें दुनिया की तीन ऐसी मच्छर प्रजातियों को शामिल किया गया, जो इंसानों में कई गंभीर बीमारियां फैला सकती हैं. शोधकर्ताओं ने देखा कि इन तीनों प्रजातियों को इंसानों की गंध और शरीर से निकलने वाले अलग-अलग रासायनिक संकेत किस तरह आकर्षित करते हैं.

    Related posts:

    1. रायपुर के डॉ. रवि जायसवाल ने स्पेन में लहराया परचम; न्यूरो-ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि
    2. अब खराब खाना बेचने वालों की खैर नहीं! FSSAI का Food Safety Connect App लॉन्च, एक शिकायत पर होगा एक्शन
    3. QDENGA Vaccine: भारत में लॉन्च हुई पहली डेंगू वैक्सीन, जानें किस उम्र के लोगों को लगेगी और कितनी डोज जरूरी
    4. सुबह उठते ही सबसे पहले फोन उठाते हैं? आपकी ये आदत सेहत पर पड़ सकती है भारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleWorld Cup 2027: 9 टीमों ने पक्की की जगह, वेस्टइंडीज पर मंडराया क्वालिफिकेशन का संकट
    Next Article CG Teacher Recruitment 2026: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ में 1654 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी

    Related Posts

    भारत

    FSSAI का बड़ा आदेश: दूध के अलावा दूसरी चीजों से बने प्रोडक्ट पर नहीं लिख सकेंगे ‘पनीर’

    स्वस्थ्य

    ब्रेकअप या बड़े सदमे के बाद सीने में दर्द? हार्ट अटैक नहीं, हो सकता है Broken Heart Syndrome

    स्वस्थ्य

    बच्चा हर समय मोबाइल मांगता है? स्क्रीन टाइम की आदत से बढ़ सकती हैं ये परेशानियां, जानें क्या करें

    Latest Posts

    CG News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्देश

    CG में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

    Chhattisgarh News: पुलिस वाहन में लगी आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

    LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, नई डेडलाइन से पहले करा लें e-KYC, वरना 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा असर

    छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट, 40-50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

    Mutton Shops Closed: रायपुर में इतने दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, खुली मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

    गोविंदा को कोमल रानी संग देख भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- ‘दूसरे की बीवी लेकर घूम रहे हो, सुनीता नहीं छोड़ेगी’

    Coast Guard Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड में ग्रुप-C पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका

    FSSAI का बड़ा आदेश: दूध के अलावा दूसरी चीजों से बने प्रोडक्ट पर नहीं लिख सकेंगे ‘पनीर’

    Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, UPI और ATM पर क्या होगा असर?

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.