Close Menu
    What's Hot

    CG में 1.80 करोड़ के जेवर चोरी का खुलासा, महिला और 2 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    Chhattisgarh News: शराब कारोबारी से 36 लाख की ठगी, दीपक टंडन और पत्नी के खिलाफ एक और FIR दर्ज

    छत्तीसगढ़ में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में गिरा तापमान, जानें मौसम का ताजा हाल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » AISSEE 2027: सैनिक स्कूल अंबिकापुर में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और परीक्षा की तारीख
    Raipur

    AISSEE 2027: सैनिक स्कूल अंबिकापुर में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और परीक्षा की तारीख

    News Lead 18By News Lead 18November 11, 2026Updated:November 11, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर। सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2027) में शामिल होना होगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा की तारीख 31 जनवरी 2027 तय की है। इच्छुक विद्यार्थी 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    CG Crime: पिता ने टंगिया से वार कर बेटे को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

    2 दिसंबर तक जमा करें आवेदन और परीक्षा शुल्क

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, AISSEE-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 नवंबर से शुरू हो चुके हैं। बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 2 दिसंबर 2026 रात 11:50 बजे तक है।

    निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थियों को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 3 से 6 दिसंबर तक फॉर्म भरने का अवसर दिया जाएगा। आवेदन पत्र में दर्ज जानकारी में सुधार के लिए 7 से 9 दिसंबर 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी।

    31 जनवरी को परीक्षा, 25 जनवरी से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

    NTA के परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी 11 जनवरी 2027 को जारी होगी। वहीं, अभ्यर्थी 25 जनवरी से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

    परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी और पेन-पेपर मोड में OMR शीट के जरिए आयोजित की जाएगी।

    कक्षा के अनुसार परीक्षा की अवधि और भाषा

    कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 150 मिनट यानी ढाई घंटे की होगी। यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को अपनी सुविधानुसार भाषा चुनने का विकल्प मिलेगा।

    वहीं, कक्षा 9वीं में दाखिले के लिए परीक्षा की अवधि 180 मिनट यानी तीन घंटे निर्धारित की गई है। इस कक्षा की परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में होगी।

    धान खरीदी 2026: आज से किसानों को मिलेगा टोकन, 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी; जानें ऑनलाइन बुकिंग का तरीका

    NTA की वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन

    सैनिक स्कूल में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म और परीक्षा से संबंधित जानकारी AISSEE की आधिकारिक वेबसाइट और NTA की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    अभ्यर्थियों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और शुल्क से संबंधित जानकारी सूचना पुस्तिका में ध्यान से पढ़ लें।

    आवेदन या परीक्षा से जुड़ी किसी समस्या के लिए NTA हेल्पडेस्क के नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा aissee@nta.ac.in पर ई-मेल भेजकर भी सहायता ली जा सकती है।

    Related posts:

    1. CG SET Exam Update: छत्तीसगढ़ सेट में बड़ा बदलाव, अब 19 नहीं 30 विषयों में होगी परीक्षा
    2. CG Anganwadi Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी
    3. CG Job Vacancy: छत्तीसगढ़ में नौकरी का मौका! CSC ई-गवर्नेंस में जिला समन्वयकों के पदों पर भर्ती, 11 जिलों में वैकेंसी
    4. CG Assistant Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों की भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती के नियम बदले, अब डिग्री के साथ TET और RCI रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य
    Next Article सेना में अफसर बनने का मौका, Army Cadet College प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू; जानें एग्जाम डेट और फीस

    Related Posts

    Blog

    CG में 1.80 करोड़ के जेवर चोरी का खुलासा, महिला और 2 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    Raipur

    Chhattisgarh News: शराब कारोबारी से 36 लाख की ठगी, दीपक टंडन और पत्नी के खिलाफ एक और FIR दर्ज

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में गिरा तापमान, जानें मौसम का ताजा हाल

    Latest Posts

    CG में 1.80 करोड़ के जेवर चोरी का खुलासा, महिला और 2 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    Chhattisgarh News: शराब कारोबारी से 36 लाख की ठगी, दीपक टंडन और पत्नी के खिलाफ एक और FIR दर्ज

    छत्तीसगढ़ में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में गिरा तापमान, जानें मौसम का ताजा हाल

    फिर बढ़ी कोरोना की चिंता! नए वेरिएंट के संकेतों को पहचानें, सामान्य सर्दी-जुकाम समझने की न करें भूल

    सेना में अफसर बनने का मौका, Army Cadet College प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू; जानें एग्जाम डेट और फीस

    AISSEE 2027: सैनिक स्कूल अंबिकापुर में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और परीक्षा की तारीख

    छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती के नियम बदले, अब डिग्री के साथ TET और RCI रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य

    छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन को मंजूरी; ₹100 करोड़ का बजट तय

    Instagram पर AI से होगी यूजर्स की उम्र की पहचान, गलत जानकारी देने पर ब्लॉक हो सकता है अकाउंट

    ‘कॉफी विद करण 9’ में कियारा आडवाणी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, सिद्धार्थ ने खोला बेडरूम का सीक्रेट

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.