Close Menu
    What's Hot

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » TRIPLE IT रायपुर में AI स्कैंडल: थर्ड ईयर छात्र पर 36 छात्राओं की अश्लील फोटो बनाने का आरोप
    छत्तीसगढ़

    TRIPLE IT रायपुर में AI स्कैंडल: थर्ड ईयर छात्र पर 36 छात्राओं की अश्लील फोटो बनाने का आरोप

    News Lead 18By News Lead 18October 8, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर: नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में अध्ययनरत छात्र का सनसनीखेज कारनामा सामने आया है. छात्र ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए संस्थान में अध्ययनरत 36 छात्राओं के अश्लील वीडियो-फोटो बना डाले. जांच में छात्राओं की शिकायत सही पाए जाने पर संस्थान ने छात्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

    CG BREAKING: महादेव सट्टा एप केस में आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 2.5 साल बाद जेल से रिहाई

    संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग के तृतीय वर्ष में अध्ययनरत छात्र की हरकत के बारे में छात्राओं को पता चला तो उन्होंने प्रबंधन से शिकायत की. प्रबंधन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल छात्र के कमरे की तलाशी लेते हुए मोबाइल, लैपटॉप और पेन ड्राइव को जब्त कर जांच की.

    जांच में छात्राओं की शिकायतें सही पाई गई. इसके बाद छात्र के बिलासपुर में निवासरत परिजनों को बुलाकर छात्र की हरकत से अवगत कराते हुए निलंबित करते हुए तत्काल प्रभाव से संस्थान छोड़ने का निर्देश दिया. इसके साथ ही मामले में आगे की जांच के लिए महिला स्टाफ की एक कमेटी बनाई गई है, जो तकनीकी पहलुओं के साथ अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है.

    छात्राओं को सता रहा डर

    छात्राओं ने बताया छात्र ने अपनी कक्षा की 36 छात्राओं की फोटो लेकर फेक कंटेंट और वीडियो तैयार किया है, जो उसके लैपटॉप और मोबाइल में मिला है. छात्राओं को डर है कि उसने किसी को ये फेक फोटो या वीडियो शेयर तो नहीं किया है, या फिर किसी सोशल मीडिया साइट या एप पर अपलोड तो नहीं किया है.

    सावधान रहें: भीख मांगने आए पति-पत्नी ने मकान से लैपटॉप चोरी किया, CCTV में कैद हुई वारदात

    गंभीर और संवेदनशील मसला – डॉ. व्यास

    -ट्रिपल आईटी के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश व्यास ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पर महिला स्टाफ ने तुरंत छात्र के कमरे की तलाशी ली. उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जो तकनीकी जांच के साथ अन्य पहलुओं पर भी काम कर रही है. यह गंभीर और संवेदनशील मसला है, इसलिए पूरी संवेदनशीलता और बारीकी से जांच की जा रही है.

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG BREAKING: महादेव सट्टा एप केस में आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 2.5 साल बाद जेल से रिहाई
    Next Article CG Transfers News: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में तबादले , कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    छत्तीसगढ़

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    छत्तीसगढ़

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    Latest Posts

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग की पहल पर पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्रवाई;

    Breaking : छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

    Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

    केरल में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की नृशंस हत्या, CM साय बोले– घटना अमानवीय; परिजनों को 5 लाख की सहायता

    CG Police Transfer List: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, राज्य पुलिस सेवा के 95 अफसरों के तबादले

    Chhattisgarh News: कोदो का सेवन बना जानलेवा, एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

    छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी से डिजिटल क्रांति… सभी सरकारी काम होंगे ऑनलाइन, आदेश जारी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.