Close Menu
    What's Hot

    ICC टूर्नामेंट में सीधी एंट्री का रास्ता बंद! ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

    CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

    स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक No-Tobacco Zone! शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ में देर रात फिल्मी स्टाइल में फायरिंग, इलाके में मची सनसनी; बस में बैठकर भागते वक्त आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में देर रात फिल्मी स्टाइल में फायरिंग, इलाके में मची सनसनी; बस में बैठकर भागते वक्त आरोपी गिरफ्तार

    News Lead 18By News Lead 18September 25, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा :  कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया मार्ग पर बुधवार देर रात अचानक गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। बाइक सवार एक युवक ने सिकंदर मेमन के घर के सामने फायरिंग की। दो राउंड चली गोली में से एक शटर पार करते हुए अंदर घुस गई जबकि दूसरी गोली दरवाजे में धंस गई। उस वक्त घर के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ।

    मोवा के आत्मानंद स्कूल जलभराव से जूझ रहे, बच्चों की पढ़ाई और सेहत पर संकट

    रात में अचानक हुई फायरिंग से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घरों से बाहर निकलकर ग्रामीण इधर-उधर देखने लगे। इसी बीच हमलावर तेजी से बाइक दौड़ाते हुए कसनिया से हाईवे की ओर बढ़ रहा था। सूत्र बताते हैं कि भागते समय आरोपी की बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। गिरने के बाद उसने स्थानीय लोगों को गुमराह करने के लिए अपनी शर्ट बदल ली, ताकि पहचान छिपाई जा सके। हालांकि गांव के युवकों को उसका हावभाव संदिग्ध लगा। उन्होंने तुरंत पीछा करना शुरू किया और उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखा।

    घिरता देख आरोपी ने कटघोरा निकलने के लिए बस में सवार होने की कोशिश की। तभी पहले से सतर्क ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी। सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और बस स्टैंड से पहले ही आरोपी को दबोच लिया।

    CG Gang Rape: आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 युवकों ने कार में उठाकर सुनसान जगह पर बनाया शिकार

    घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके साथ एडिशनल एसपी व फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।एसपी तिवारी ने कहा, अभी तक फायरिंग की वजह साफ नहीं हो पाई है। आरोपी से पूछताछ जारी है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।

    स्थानीय लोगों की सक्रियता और तुरंत सूचना देने से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया गया वरना वह बस में बैठकर कटघोरा से फरार हो सकता था। फिलहाल पुलिस वारदात के पीछे छिपे कारण और आरोपी के आपराधिक बैकग्राउंड की पड़ताल कर रही है।

     

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleमोवा के आत्मानंद स्कूल जलभराव से जूझ रहे, बच्चों की पढ़ाई और सेहत पर संकट
    Next Article CG CRIME : धारदार हथियार लहराकर बदमाश ने मचाया उत्पात, महिलाओं और लोगों को दी जान से मारने की धमकी

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

    छत्तीसगढ़

    CGPSC घोटाला: पूर्व सचिव की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने पेपर लीक को बताया हत्या से भी जघन्य अपराध

    Raipur

    CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Latest Posts

    ICC टूर्नामेंट में सीधी एंट्री का रास्ता बंद! ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

    CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

    स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक No-Tobacco Zone! शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

    CGPSC घोटाला: पूर्व सचिव की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने पेपर लीक को बताया हत्या से भी जघन्य अपराध

    CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

    PM Awas Yojana में बड़ा अपडेट! लाभार्थियों को अब मिलेगी ₹300 प्रतिदिन मजदूरी, जानें नई व्यवस्था

    CG Anganwadi Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

    ‘अब बर्दाश्त नहीं करूंगी’, डीपफेक वीडियो पर मृणाल ठाकुर का सख्त रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

    आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? घर बैठे मिनटों में लगाएं पता, कहीं कोई फर्जी नंबर तो नहीं चला रहा!

    CG Folk Artist Scheme 2026: छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को साय सरकार का तोहफा, हर साल मिलेगी 24 हजार की आर्थिक सहायता

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.