Close Menu
    What's Hot

    जीजा ने साले का गमछे से घोंटा गला, रायपुर में 150 रुपये की शराब बनी मौत की वजह

    राजधानी में ऑनलाइन और पट्टी के जरिये सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मंजीत सिंह (32) सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया

    छत्तीसगढ़ के कांकेर में नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » राजधानी में ऑनलाइन और पट्टी के जरिये सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मंजीत सिंह (32) सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया
    छत्तीसगढ़

    राजधानी में ऑनलाइन और पट्टी के जरिये सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मंजीत सिंह (32) सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया

    News Lead18By News Lead18April 11, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

     रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन और पट्टी के जरिये सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मंजीत सिंह (32) सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

    मंजीत सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास, जुआ एक्ट सहित करीब दो दर्जन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं और वह लंबे समय से सट्टा कारोबार में सक्रिय था। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 9,05,238 रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर और अन्य सामग्री जब्त की है।

    इनको किया गया गिरफ्तार

    क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के गोंदवारा स्थित ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दो आरोपित राजा साहू और अभय साहू को रंगे हाथ पकड़ा।

    दोनों आरोपितों के मोबाइल की जांच में ऑनलाइन बेटिंग साइट के जरिये सट्टा संचालित करने का राजफाश हुआ। आरोपित ‘Cribet99’ जैसी वेबसाइट के मास्टर आईडी के जरिए लोगों को सट्टा खेलने के लिए आईडी उपलब्ध कराते थे और कमीशन के रूप में मोटा मुनाफा कमा रहे थे। साथ ही कॉलिंग के जरिये सीधे क्रिकेट मैच में हार-जीत और सेशन पर दांव लगवाया जा रहा था।

    पूछताछ में खुलासा

    पूछताछ में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन मंजीत सिंह कर रहा था। वह लंबे समय से सट्टा कारोबार में सक्रिय है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

    पुलिस ने कार्रवाई के दौरान रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा और आकाश सिन्हा को भी गिरफ्तार किया। इनमें से रोहित मोटवानी और हरीश सकलेचा ऑनलाइन के साथ-साथ पट्टी के जरिये भी सट्टा संचालित कर रहे थे।

    ऑनलाइन बेटिंग साइट्स

    गिरोह के सदस्य ऑनलाइन बेटिंग साइट्स पर आईडी बनाकर ग्राहकों को बेचते थे। खिलाड़ी इन आईडी के जरिये क्रिकेट मैचों में दांव लगाते थे। हार-जीत के हिसाब से आरोपित कमीशन वसूलते थे। वहीं कुछ लोग सीधे फोन कॉल के जरिये सट्टा खिलाते थे, जिससे नेटवर्क तेजी से फैल रहा था।

    गिरफ्तार आरोपितों में राजा साहू, अभय साहू, मंजीत सिंह, रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा और आकाश सिन्हा शामिल हैं।

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के कांकेर में नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं
    Next Article जीजा ने साले का गमछे से घोंटा गला, रायपुर में 150 रुपये की शराब बनी मौत की वजह

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    जीजा ने साले का गमछे से घोंटा गला, रायपुर में 150 रुपये की शराब बनी मौत की वजह

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के कांकेर में नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं

    छत्तीसगढ़

    फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार; 300 से ज्यादा सिम का खुलासा

    Latest Posts

    जीजा ने साले का गमछे से घोंटा गला, रायपुर में 150 रुपये की शराब बनी मौत की वजह

    राजधानी में ऑनलाइन और पट्टी के जरिये सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मंजीत सिंह (32) सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया

    छत्तीसगढ़ के कांकेर में नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं

    फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार; 300 से ज्यादा सिम का खुलासा

    महिला चेन स्नैचर गैंग का भंडाफोड़, लग्जरी कार से देते थे वारदात को अंजाम, 7 महिला समेत 1 युवक गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ शराब कारोबार पर कड़ा कानून: नियम तोड़ने पर अब 5 लाख तक जुर्माना, आबकारी नियमों में बड़ा बदलाव

    कबीरधाम जिला कोर्ट ने प्रेमिका और उसकी मां की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

    अनियमित कर्मचारियों के हस्ताक्षर अभियान की खबर प्रकाशित करने हेतु सादर निवेदन

    पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आज 10 अप्रैल सिंधी भाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

    रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों में कांग्रेस ने अध्यक्ष नियुक्त किये

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.