रायपुर। बंगाल की खाड़ी से आए तूफान अकवान का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। रविवार को भी एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं, रायपुर समेत कई शहरों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने से दृश्यता कम हो गई है।
अब AI करेगा आपकी शॉपिंग! पसंद का सामान ढूंढने से लेकर पेमेंट और ऑर्डर तक संभालेगा पूरा काम
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट आ सकती है। इससे नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।
रायपुर में कोहरे का असर
राजधानी रायपुर में 21 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और रात में घना कोहरा छाया रहा। रविवार को भी आसमान में बादल रहने और बारिश होने के आसार हैं।
भैसमा में 9 सेंटीमीटर बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बिलासपुर के भैसमा में सबसे ज्यादा 9 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। दरपाली में 8 सेंटीमीटर, बिलासपुर, करतला और कोरबा में 7-7 सेंटीमीटर, जबकि दरी और पचपेड़ी में 6 सेंटीमीटर बारिश हुई।
सरकारी नौकरी का मौका! टेक्निकल असिस्टेंट के 1393 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवा करें आवेदन
इस वजह से बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 21 नवंबर को उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण करीब 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। इसी मौसमी प्रणाली के कारण प्रदेश में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी है। बारिश का दौर कमजोर पड़ने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने की संभावना है।
