Close Menu
    What's Hot

    दीपक टंडन को कोर्ट से बड़ा झटका, ब्लैकमेलिंग और AI तस्वीरों से छेड़छाड़ मामले में जमानत याचिका खारिज

    छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 19 जिलों के DEO की नवंबर की सैलरी पर रोक, जानें क्या है वजह?

    CG Weather Update: तूफान अकवान का दिखेगा असर, छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में झमाझम बारिश के आसार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल, नया रायपुर में बाल दिवस कार्यक्रम ‘किलकारी’ का भव्य आयोजन
    Raipur

    रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल, नया रायपुर में बाल दिवस कार्यक्रम ‘किलकारी’ का भव्य आयोजन

    News Lead18By News Lead18November 14, 2026Updated:November 15, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नया रायपुर, 14 नवंबर 2026। बाल दिवस के शुभ अवसर पर रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल, नया रायपुर में बच्चों के लिए एक रंगारंग, रचनात्मक एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम *‘किलकारी’* का भव्य आयोजन किया गया।

    अंतरिक्ष में नया इतिहास रचने की तैयारी, Starship की 15वीं उड़ान में ऑर्बिट से सीधे टॉवर पर होगी लैंडिंग

    कार्यक्रम में फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती श्रद्धा वर्मा एवं प्रोग्राम हेड श्रीमती रुचि क्कड़, स्टेट कोऑर्डिनेटर श्री प्रदीप साहू, श्रीमती अरुणा यादव, डॉ. रेशमा खान, सुश्री नितिका अजमानी, राजनांदगांव कोऑर्डिनेटर तथा श्री सौरभ अजमानी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से बच्चों के लिए विशेष ड्रॉइंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ ड्रॉइंग प्रतियोगिता से हुआ, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। इसके पश्चात बच्चों ने नृत्य, गायन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

    कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण श्रीमती सविता चंद्राकर एवं सुश्री यांशि तिवारी द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में उत्साह एवं आनंद का नया रंग भर दिया।

    इस अवसर पर रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन की विशेष पुस्तक *‘मेरा नन्हा इंद्रधनुष’* का विमोचन भी किया गया। इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन पर अधिक समय बिताने के बजाय ड्रॉइंग, क्राफ्ट एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा उनकी सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। यह पुस्तक बच्चों को स्वयं कुछ नया बनाने, अपनी कल्पनाओं को आकार देने और रचनात्मकता के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित करेगी।

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में बनाया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड जो पहले कभी नहीं बना

    इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से संदेश दिया गया कि प्रत्येक बच्चे के भीतर एक अनूठी प्रतिभा छिपी होती है। आवश्यकता केवल उस प्रतिभा को पहचानने, प्रोत्साहित करने और उसे उचित मंच प्रदान करने की है। इसी सकारात्मक सोच के साथ रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अतिथियों, श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल के प्रबंधन, अभिभावकों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के प्रति फाउंडेशन हृदय से आभार व्यक्त करता है। फाउंडेशन आशा करता है कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं सर्वांगीण विकास की दिशा में किए जा रहे इन प्रयासों को भविष्य में भी सभी का सहयोग, स्नेह एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

    Related posts:

    1. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    2. CG Land Registry: छत्तीसगढ़ में पत्नी के नाम जमीन रजिस्ट्री कराना हुआ सस्ता, मिल रही 50% शुल्क छूट; जानें पूरी जानकारी 
    3. छत्तीसगढ़ में मानसून पड़ा सुस्त, बढ़ी गर्मी-उमस; इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
    4. Raipur Railway Station Parking: अब आरक्षण केंद्र के पास नहीं खड़े होंगे वाहन, एक्सप्रेस-वे के पास बनेगी नई पार्किंग व्यवस्था
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Accident News: NH-353 पर खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, 2 महिलाओं की मौत, मरीज को लेकर जा रही थी ओडिशा
    Next Article ISRO Recruitment: युवाओं के लिए खुशखबरी! ड्राइवर और टेक्नीशियन भर्ती की आवेदन तारीख बढ़ी

    Related Posts

    Raipur

    दीपक टंडन को कोर्ट से बड़ा झटका, ब्लैकमेलिंग और AI तस्वीरों से छेड़छाड़ मामले में जमानत याचिका खारिज

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 19 जिलों के DEO की नवंबर की सैलरी पर रोक, जानें क्या है वजह?

    Raipur

    CG Weather Update: तूफान अकवान का दिखेगा असर, छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में झमाझम बारिश के आसार

    Latest Posts

    दीपक टंडन को कोर्ट से बड़ा झटका, ब्लैकमेलिंग और AI तस्वीरों से छेड़छाड़ मामले में जमानत याचिका खारिज

    छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 19 जिलों के DEO की नवंबर की सैलरी पर रोक, जानें क्या है वजह?

    CG Weather Update: तूफान अकवान का दिखेगा असर, छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में झमाझम बारिश के आसार

    राष्ट्रपति भवन में चमकी छत्तीसगढ़ की कला, समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    CG Board Examination: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षार्थी सावधान! फॉर्म में नाम, जन्मतिथि या फोटो गलत हुई तो लगेगा 400 रुपये जुर्माना

    Agniveervayu Recruitment 2026: जल्द जारी होगी 01/2027 बैच की चयन सूची, जानें नामांकन से जुड़ी जरूरी जानकारी

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर का जलवा, दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण

    प्रदूषण का डायबिटीज से भी कनेक्शन! जहरीली हवा बढ़ा सकती है टाइप-2 शुगर का खतरा; रिसर्च में खुलासा

    ‘आज रात कट जाएगी बिजली…’ ऐसा SMS आते ही न करें गलती, SBI ने बताया कैसे बचें साइबर फ्रॉड से

    Box Office Clash: 20 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा धमाका! धनुष से जैकी श्रॉफ तक, 6 फिल्मों की होगी टक्कर

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.