रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी सिलसिले में सीबीआई की टीम ने रायपुर की समता कॉलोनी स्थित मोहित सोमानी के आवास पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी को आशंका है कि मोहित सोमानी ने महादेव ऐप के प्रमोटर से सट्टे की आईडी लेकर आगे दूसरे लोगों को बेचने का काम किया था। इसी कड़ी में टीम ने उसके घर पहुंचकर जांच की।
CG Weather: प्रदेश में बढ़ेगी ठंड या होगी बारिश? बंगाल की खाड़ी में नए सिस्टम से बदलेगा मौसम
कार्रवाई के बाद वापस लौटी CBI की टीम
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम मोहित सोमानी के घर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की। हालांकि, कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम वहां से लौट गई। फिलहाल जांच एजेंसी की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
गोवा से गिरफ्तार हुआ था मोहित सोमानी
बताया जा रहा है कि मोहित सोमानी को रायगढ़ पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह रायगढ़ जेल में बंद है। ऐसे में सीबीआई की ओर से रायपुर स्थित उसके आवास पर की गई कार्रवाई को महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के नेटवर्क और आईडी के लेन-देन से जोड़कर देखा जा रहा है।
सावधान! कहीं आपके पास भी तो नहीं है नकली 20 रुपये का सिक्का? RBI के इन नियमों से करें पहचान
जांच एजेंसी की आधिकारिक जानकारी का इंतजार
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सीबीआई ने घर की तलाशी के दौरान किन पहलुओं की जांच की और क्या कोई दस्तावेज या अन्य सामग्री जब्त की गई है। इस कार्रवाई को लेकर जांच एजेंसी के आधिकारिक बयान का इंतजार है।
