Close Menu
    What's Hot

    भारतीय रेलवे का विशेष अभियान-6 सफल, कबाड़ बेचकर कमाए 628 करोड़ रुपये

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, कई शहरों में लुढ़का पारा, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    धान खरीदी 2026: आज से किसानों को मिलेगा टोकन, 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी; जानें ऑनलाइन बुकिंग का तरीका

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » भारतीय रेलवे का विशेष अभियान-6 सफल, कबाड़ बेचकर कमाए 628 करोड़ रुपये
    छत्तीसगढ़

    भारतीय रेलवे का विशेष अभियान-6 सफल, कबाड़ बेचकर कमाए 628 करोड़ रुपये

    News Lead 18By News Lead 18November 10, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर। भारतीय रेलवे ने विशेष अभियान-6 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक चले इस अभियान के दौरान देशभर में स्वच्छता, कबाड़ निपटान और रिकॉर्ड प्रबंधन से जुड़े कई कार्य किए गए। अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों और कार्यशालाओं में 1 लाख से अधिक स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए। वहीं, अनुपयोगी और कबाड़ सामग्री के निपटान से रेलवे को 628.49 करोड़ रुपये की आय हुई। यह निर्धारित 600 करोड़ रुपये के लक्ष्य से अधिक है।

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, कई शहरों में लुढ़का पारा, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    कबाड़ हटाकर 6.20 लाख वर्ग फुट जगह कराई खाली

    विशेष अभियान-6 के तहत सभी जोनल रेलवे, मंडलों, उत्पादन इकाइयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों में स्वच्छता एवं बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया गया। इस दौरान रेलवे परिसरों से अनुपयोगी सामग्री और कबाड़ हटाया गया। इसके परिणामस्वरूप 6,20,121 वर्ग फुट जगह खाली कराई गई। अभियान में लंबित मामलों के निपटारे और सरकारी संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी ध्यान दिया गया।

    1.50 लाख से अधिक ई-कचरा इकाइयों का निपटान

    अभियान के दौरान ई-कचरे के संग्रह, पृथक्करण और उचित निपटान के लिए विशेष प्रयास किए गए। इसके तहत 1.50 लाख से अधिक ई-कचरा इकाइयों का निपटान किया गया, जिससे 10.43 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई।

    इसके साथ ही पुरानी भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की समीक्षा की गई। जन शिकायतों, अपीलों, संसदीय आश्वासनों, वीआईपी संदर्भों और अन्य लंबित मामलों के समाधान के लिए भी कार्रवाई की गई। इसका उद्देश्य कार्यालयों में रिकॉर्ड व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ प्रशासनिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित करना था।

    5,884 रेलवे स्टेशनों पर आयोजित हुआ रेल जन संवाद

    विशेष अभियान के तहत यात्रियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए रेल जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। 22 अक्टूबर 2026 को देशभर के 5,884 रेलवे स्टेशनों पर एक साथ यह कार्यक्रम हुआ। इसमें यात्रियों को वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं, सुझाव और विचार रखने का अवसर मिला। इस पहल के जरिए रेलवे प्रशासन और यात्रियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास किया गया।

    छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए खास पहल, 12 नवंबर को FTA कार्यशाला का होगा आयोजन

    स्वच्छता और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर

    रेलवे के अनुसार, विशेष अभियान-6 के तहत स्वच्छता बनाए रखने, कबाड़ और ई-कचरे का उचित निपटान करने, खाली स्थानों का बेहतर उपयोग करने तथा लंबित मामलों को कम करने जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी गई। इन प्रयासों का उद्देश्य रेलवे परिसरों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के साथ प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार करना है।

    Related posts:

    1. नक्सलियों को बड़ा झटका: 1 करोड़ का इनामी मज्जी गिरोह समेत सरेंडर, महाराष्ट्र-MP-छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त की ओर
    2. Government Job 2026: AIIMS में Senior Resident के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की शर्तें
    3. UPI Transaction Charge: UPI यूजर्स के लिए बड़ी राहत! ₹2,000 तक के पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, RuPay डेबिट कार्ड को लेकर भी बड़ा आदेश
    4. Cyclone Alert: 140 KM/H की रफ्तार से आ रहा महातूफान! 53 ट्रेनें रद्द… छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, कई शहरों में लुढ़का पारा, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    Related Posts

    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, कई शहरों में लुढ़का पारा, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    Raipur

    धान खरीदी 2026: आज से किसानों को मिलेगा टोकन, 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी; जानें ऑनलाइन बुकिंग का तरीका

    भारत

    Hotel Room Safety: होटल के कमरे में छिपा कैमरा है या नहीं? स्मार्टफोन और फ्लैशलाइट से ऐसे करें जांच

    Latest Posts

    भारतीय रेलवे का विशेष अभियान-6 सफल, कबाड़ बेचकर कमाए 628 करोड़ रुपये

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, कई शहरों में लुढ़का पारा, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    धान खरीदी 2026: आज से किसानों को मिलेगा टोकन, 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी; जानें ऑनलाइन बुकिंग का तरीका

    Hotel Room Safety: होटल के कमरे में छिपा कैमरा है या नहीं? स्मार्टफोन और फ्लैशलाइट से ऐसे करें जांच

    छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए खास पहल, 12 नवंबर को FTA कार्यशाला का होगा आयोजन

    Railway News: अब स्टेशन पर नहीं ढूंढना पड़ेगा कुली और व्हीलचेयर, घर बैठे मोबाइल से कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग; जानें पूरी प्रक्रिया

    दिवाली के बाद बढ़ा प्रदूषण तो ऐसे रखें फेफड़ों का ख्याल, सांस की परेशानी से बचने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

    रायपुर में रणजी ट्रॉफी मैचों पर संकट, NGT के आदेश के बाद BCCI ने बदले दो मुकाबलों के वेन्यू

    Indian Army Recruitment 2026: सेना में डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका! AFMS में निकली 120 पदों पर वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन

    कपूर फैमिली की दिवाली पार्टी में करीना कपूर का नवाबी अंदाज, कफ्तान और पगड़ी में दिखीं बेहद स्टाइलिश

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.