अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नेशनल हाईवे-43 पर केमिकल से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। ट्रक रेणुकूट से केमिकल लेकर विशाखापट्टनम जा रहा था। इसी दौरान वाहन में आग की लपटें उठने लगीं। खतरे को भांपते हुए चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और कूदकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
रायपुर की अनाज मंडी में भीषण आग, दीपावली की रात तीन दुकानों में लगी आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक CG 15 FJ 4994 केमिकल लेकर रेणुकूट से विशाखापट्टनम की ओर जा रहा था। रविवार रात करीब 8 बजे बतौली थाना क्षेत्र के बेलकोटा के पास अचानक ट्रक में आग लग गई। ट्रक में केमिकल लोड होने के कारण घटना की गंभीरता और बढ़ गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। उनके पहुंचने तक ट्रक का काफी हिस्सा आग की चपेट में आ चुका था। एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास से गुजरने वाले वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रुकवाया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
Tea Side Effects: चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, पेट से लेकर नींद तक पर पड़ सकता है असर
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
