Close Menu
    What's Hot

    क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बदलने लगा मौसम का मिजाज, नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ी ठंड, जानें अगले 3 दिन का हाल

    युवाओं के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में 1,703 सरकारी नौकरियों का मौका, आवेदन से परीक्षा तक जानें पूरी डिटेल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » युवाओं के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में 1,703 सरकारी नौकरियों का मौका, आवेदन से परीक्षा तक जानें पूरी डिटेल
    Raipur

    युवाओं के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में 1,703 सरकारी नौकरियों का मौका, आवेदन से परीक्षा तक जानें पूरी डिटेल

    News Lead 18By News Lead 18November 7, 2026Updated:November 7, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर), उपसमूह-02 के तहत विभिन्न विभागों में कुल 1,703 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए पहली बार लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

    CG Road Accident: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार ने दो कारों और ट्रैक्टर को मारी टक्कर

    10 श्रेणियों में होगी 1,703 पदों पर भर्ती

    इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग विभागों में 10 श्रेणियों के पद भरे जाएंगे। इनमें सबसे अधिक 1,206 पद सहायक ग्रेड-3 के हैं। इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग) के 279 पद, शीघ्रलेखक (हिंदी) के 30, उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा) के 34 और स्टेनो टाइपिस्ट के 23 पद शामिल हैं।

    इसी तरह डाटा एंट्री ऑपरेटर के 25, शीघ्रलेखक (द्विभाषी) के 13, पंजीयक लिपिक के 50, सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) के 40 और शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) के 3 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    27 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

    इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान किसी प्रकार की गलती होने पर सुधार का मौका भी दिया जाएगा। इसके लिए 28 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

    10 जनवरी 2027 को होगी भर्ती परीक्षा

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। अभ्यर्थी 4 जनवरी 2027 से मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा प्रदेश के पांचों संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

    स्थानीय अभ्यर्थियों को मिलेगी परीक्षा शुल्क वापसी

    इस भर्ती प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को भी राहत दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले स्थानीय अभ्यर्थियों को नियमानुसार परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे अभ्यर्थी ने आवेदन शुल्क का भुगतान किया होगा।

    छत्तीसगढ़ में थमेगा बारिश का दौर, अब तेजी से बढ़ेगी ठंड; सुबह कोहरे का दिखेगा असर

    यहां देखें भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी

    भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी पदों की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

    आधिकारिक वेबसाइट: https://cgssb.cgstate.gov.in

    Related posts:

    1. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    2. CG Land Registry: छत्तीसगढ़ में पत्नी के नाम जमीन रजिस्ट्री कराना हुआ सस्ता, मिल रही 50% शुल्क छूट; जानें पूरी जानकारी 
    3. छत्तीसगढ़ में मानसून पड़ा सुस्त, बढ़ी गर्मी-उमस; इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
    4. Raipur Railway Station Parking: अब आरक्षण केंद्र के पास नहीं खड़े होंगे वाहन, एक्सप्रेस-वे के पास बनेगी नई पार्किंग व्यवस्था
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleRailway Update: छत्तीसगढ़ के रेलखंड पर शुरू हुई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, 32 नए सिग्नल से बढ़ेगी ट्रेनों की परिचालन क्षमता
    Next Article छत्तीसगढ़ में बदलने लगा मौसम का मिजाज, नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ी ठंड, जानें अगले 3 दिन का हाल

    Related Posts

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में बदलने लगा मौसम का मिजाज, नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ी ठंड, जानें अगले 3 दिन का हाल

    Bilaspur

    Railway Update: छत्तीसगढ़ के रेलखंड पर शुरू हुई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, 32 नए सिग्नल से बढ़ेगी ट्रेनों की परिचालन क्षमता

    Raipur

    CG News: डॉक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में बढ़ी पीजी की सीटें

    Latest Posts

    क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बदलने लगा मौसम का मिजाज, नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ी ठंड, जानें अगले 3 दिन का हाल

    युवाओं के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में 1,703 सरकारी नौकरियों का मौका, आवेदन से परीक्षा तक जानें पूरी डिटेल

    Railway Update: छत्तीसगढ़ के रेलखंड पर शुरू हुई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, 32 नए सिग्नल से बढ़ेगी ट्रेनों की परिचालन क्षमता

    Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

    Bank Holiday: बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 8 नवंबर से कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

    Diwali Photography Tips: दिवाली पर चाहिए परफेक्ट फोटो? कैमरे की इन 6 सेटिंग्स को तुरंत बदलें

    CG News: डॉक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में बढ़ी पीजी की सीटें

    Salman Khan की फिल्म ‘Maatrubhumi’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म

    CBSE छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी; यहां देखें पूरा शेड्यूल

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.